विशेष

एक साथ 24 चिताएं जलता देख रो पड़ा पूरा गांव, मामला जानकर पसीज जायेगा आपका दिल!

भोपाल: कुछ घटनाएं इंसान को ऊपर से नीचे तक झकझोर कर रख देती हैं। इस घटना के बारे में जानने के बाद बड़े-बड़े पत्थर दिल लोगों की आंखें नाम हो जाती हैं। कुछ ऐसा ही हुआ है इस समय मध्य प्रदेश में। वहां एक हादसे में 24 लोगों ने एकसाथ अपनी जान गंवा दी। इस घटना के बाद पूरे देश में दुःख का माहौल छाया हुआ है।

पटाखा फैक्ट्री में धमाका होने से जिन्दा जल गए 25 लोग:

बुधवार को मध्य प्रदेश की एक पटाखा फैक्ट्री में आग लग गयी। उसके बाद अगले दिन गुरुवार को एक साथ 24 लोगों की शव यात्रा निकाली गयी। यह मंजर देखने के बाद पूरा गांव रो पड़ा। इस घटना के बाद गांव के किसी भी घर में चूल्हा नहीं जलाया गया। लोगों को इस घटना की वजह से इतना दुःख हुआ कि वह भूखे ही रह गए।

पटाखा फैक्ट्री में काम करने वाले श्रमिकों की शव यात्रा में मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री गौरीशंकर बिसेन, सांसद बोध सिंह भगत, कलेक्टर भरत यादव के साथ पूरा गांव शामिल था। आपको बता दें कि बुधवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट से लगभग 8 किलोमीटर दूर गांव खैरी की एक पटाखा फैक्ट्री में धमाका होने की वजह से 25 लोग जिन्दा जल गए थे

एक साथ जाली 24 चिताएं :

गुरुवार के दिन हीरापुर गांव में एक साथ 24 चिताएं जलाई गयीं। ग्रामीणों ने बताया कि धमाका इतना भयानक था कि श्रमिकों के शव धमाके की वजह से आस-पास के 500 मीटर क्षेत्र में फैले मिले थे। शवों की हालत इतनी बुरी थी कि उन्हें पहचानना मुश्किल हो गया था। पटाखे की फैक्ट्री में काम करने वाली अधिकतर महिलाएं थी।

धमाके के बाद जैसे ही इसके बारे में स्थानीय पुलिस को पता चला वह दमकल कर्मियों के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गए। दमकल, पुलिस बल और ग्रामीणों के अथक प्रयास से आग पर काबू पाया जा सका, उसके बाद शवों को बाहर निकाला गया। अंग-भंग होने की वजह से मृतकों की सही संख्या का पता नहीं चल पा रहा था। काफी खोजबीन के बाद मृतकों की सही संख्या के बारे में पता चल पाया।

Back to top button