दिलचस्प

जयमाला में दूल्हे ने दुल्हन के लिए जो किया वह करने की हिम्मत हर लड़के में नहीं होती, देखें Video

शादी एक ऐसा समारोह होता है जिसमें सभी रिश्तेदार और दोस्त शामिल होते हैं। शादी यदि हिंदू रीति रिवाजों से हो रही हो तो इसमें कई रस्में भी होती हैं। ऐसी ही एक रस्म जयमाला या वरमाला की भी होती है। आमतौर पर वरमाला पहनने की रस्म स्टेज पर कराई जाती है। पूरी शादी में ये रस्म सबसे अधिक हाइलाइट होती है। इसके लिए दूल्हा दुल्हन सजधजकर स्टेज पर आते हैं। इस दौरान उन्हें शादी में आए सभी मेहमान गौर से देखते हैं।

लड़की वाले लड़के को जज करते हैं, जबकि लड़के वाले दुल्हन को गौर से देखते हैं। वरमाला के समय स्टेज पर दोनों पक्षों के रिश्तेदार भी जमा होते हैं। इस दौरान दुल्हन के ऊपर सबसे अधिक प्रेशर होता है। सभी लोग उसे जज करते हैं। वहीं वरमाला के दौरान कई दूल्हे और उनके दोस्त अजीब हरकतें भी करते हैं। जैसे दूल्हे के दोस्त और रिश्तेदार उसे अपने कंधों पर उठा लेते हैं और फिर दुल्हन को वरमाला पहनने के लिए स्ट्रगल करना पड़ता है।

वरमाला के समय कई दूल्हे तनकर भी रहते हैं। दुल्हन से हाइट में लंबे होने की वजह से उसे वरमाला डालने में बड़ी समस्या होती है। कोई भी दूल्हा दुल्हन के आगे झुकना पसंद नहीं करता है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे दूल्हे से मिलाने जा रहे हैं जिसने वरमाला के समय दुल्हन के लिए जो किया वह करने की हिम्मत हर दूल्हे में नहीं होती है। खासकर तब जब आपके सभी रिश्तेदार आपको देख रहे हो।

दरअसल इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो बड़ा वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा दुल्हन स्टेज पर वरमाला लिए खड़े हैं। पहले दूल्हा दुल्हन के गले में माला पहना देता है। इसके बाद दुल्हन की बारी आती है, लेकिन वह इस दौरान थोड़ा घबरा जाती है। दुल्हन को इस तरह घबराया हुआ देख दूल्हा एक खास चीज करता है। वह दुल्हन के सामने घुटनों के बल बैठ जाता है। इससे दुल्हन बड़ी आसानी से दूल्हे के गले में वरमाला पहना देती है। दूल्हे की यह हरकत देख दुल्हन का चेहरा भी खुशी से खिल उठता है।

अब इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो को बड़ा पसंद कर रहे हैं। खासकर दूल्हे की बड़ी तारीफ हो रही है। एक यूजर ने लिखा कि ‘काश ऐसा पति हर किसी को मिले।’ वहीं एक ने कहा ‘दूल्हे ने दुल्हन के सामने झुककर बड़ी हिम्मत का काम किया है। यह बात उसके कई रिश्तेदारों को पसंद नहीं आई होगी।’ एक अन्य कमेंट आती है ‘ये बदल हुआ भारत है। देखकर खुशी हुई कि आजकल के युवा महिलाओं के सम्मान में झुकते भी हैं।’ बस इसी तरह के और भी कई अच्छे कमेंट्स आ रहे हैं।

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर hotoshoot Wedding नाम के अकाउंट ने शेयर किया है। वीडियो को बड़ा पसंद किया जा रहा है। तो चलिए आप भी बिना किसी देरी के यह वीडियो देख लीजिए।


वैसे आप लोगों को यह वीडियो कैसा लगा हमे कमेंट कर जरूर बताएं।

Back to top button