समाचार

भारत ने रचा इतिहास, एक दिन में लगाए 1 करोड़ टीके, WHO हुआ खुश, तारीफ में कही ये बात

कोरोना वायरस को जड़ से उखाड़ फेंकने में बारात ने एक नई उपलब्धि हासिल की है। दरअसल देश में शुक्रवार को एक दिन में एक करोड़ से अधिक कोरोना की वैक्सीन लगाई गई है। ये अपने आप में एक इतिहास रचने जैसा है। टीकाकरण के मामले में भारत की शुरुआत भले धीमी रही हो, लेकिन अब सरकार ने इसकी रफ्तार इतनी बड़ा दी है कि हर जगह भारत की तारीफ हो रही है। यहां तक कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने भी भारत की तारीफ़ों के पूल बांधे हैं।

Soumya Swaminathan

डब्ल्यूएचओ की टॉप वैज्ञानिक डॉ सौम्या स्वामीनाथन ने एक दिन में 1 करोड़ वैक्सीन लगाने की उपलब्धि पर भारत की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी है। उन्होंने अपनी ट्वीट में लिखा – भारत ने करीब 50 प्रतिसत वयस्कों को कोरोना की वैक्सीन लगा दी है। अभी तक देश में कोविड-19 रोधी टीकों की 62,17,06,882 से ज्यादा डोज़ दिए जा चुके हैं। कल एक करोड़ लोगों को टीके लगाए गए। इस टीकाकरण अभियान में शामिल हजारों कर्मियों को शुभकामनाएं। यह टीकाकरण पब्लिक हेल्थ और व्यक्तिगत निवारक उपायों के साथ सबकी रक्षा भी करेगा।

इसके अलावा भारत में टीकाकरण पर राष्ट्रीय तकनीकी सलाहकार समूह (एनटीएजीआई) के प्रमुख डॉ एनके अरोड़ा ने भी भारत की तारीफ की। उन्होंने कहा कि एक दिन में एक करोड़ से अधिक लोगों को टीका लगाना भारतीय स्वास्थ्य प्रणाली के लिए गर्व की बात है। जल्द ही भारत एक दिन में 1.25 करोड़ टीके लगाने का भी रिकार्ड तोड़ेगा। हमारा लक्ष्म इस साल के अंत (31 दिसंबर) तक पूरे देश को टीका लगाना है। इसे हासिल करने के लिए रोजाना लगभग एक करोड़ टीके लगाने होंगे।

covid vaccine

स्वास्थ्य मंत्रालय की माने तो शुक्रवार के दिन भारत में एक दिन में एक करोड़ से अधिक कोविड-19 रोधी टीके लगाए गए। ये अब तक एक दिन में दी गई खुराक में सबसे अधिक है। कोविन वेबसाइट के मुताबिक अब तक देश में 62,17,06,882 से अधिक कोविड रोधी टीके लग चुके हैं। इस उपलब्धि पर पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा – आज रिकार्ड टीकाकरण हुआ। एक करोड़ का आंकड़ा पार करना अहम उपलब्धि है। टीके लगवाने वालों और इस अभियान को सफल बनाने वालों को बधाई।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने इस उपलब्धि पर ट्वीट कर कहा – सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास। यह वही प्रयास है जिससे देश ने 1 दिन में 1 करोड़ से अधिक टीके लगाने का आँकड़ा पार कर लिया है। स्वास्थ्यकर्मियों का अथक परिश्रम व पीएम नरेंद्र मोदीजी का #SabkoVaccineMuftVaccine का दृढ़ संकल्प रंग ला रहा है।

कोविन वेबसाइट के मुताबिक शुक्रवार को कुल 1,00,64,032 टीके लगाए गए। वहीं देश की टोटल टीकाकरण संख्या 62,09,43,580 रही।

Back to top button