बॉलीवुड

जब नोरा फतेही ने कहा- ‘वह तैमूर से शादी करना चाहती है’, तो मां करीना से मिला था ऐसा जवाब

अपनी दिलकश अदाओं और अपने बेहतरीन डांस से फैंस को दीवाना बनाने वाली अभिनेत्री नोरा फतेही को भला कौन नहीं जानता। आज के समय में नोरा बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में शामिल है और हर कोई उनके साथ काम करना चाहता है। इसी बीच नोरा को लेकर खबर आई है कि वह तैमूर अली खान से शादी करना चाहती है। जी हां.. बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री करीना कपूर खान और सैफ अली खान के 4 साल के बेटे तैमूर अली खान के साथ नोरा ने शादी करने की इच्छा जताई है। वैसे किसी को भी यह सुनकर मजाक ही लगेगा कि, नोरा इतने छोटे बच्चे से शादी कैसे कर सकती है? तो आइए जानते हैं क्या है पूरा किस्सा?

nora

दरअसल, नोरा फतेही अभिनेत्री करीना कपूर खान के शो ‘व्हाट वुमन वान्ट’ में गेस्ट के रुप में पहुंची थी। इस शो पर करीना ने नोरा से कई सवाल पूछे जिसके उन्होंने शानदार जवाब दिए। इस दौरान ही नोरा ने करीना के बेटे तैमूर को लेकर कहा कि, “तैमूर जब बड़ा हो जाएगा, तो वह तैमूर से शादी करना चाहेंगी। मैं उम्मीद कर रही हूं कि तैमूर जब बड़ा हो जाएगा तो हम उसकी और मेरी शादी के बारे में सोच सकते हैं।”

nora

नोरा की बात से करीना कपूर काफी चौंक गई और हंसते हुए बोली कि, “फिलहाल मेरा बेटा 4 साल का है और मुझे लगता है कि अभी बहुत लंबा समय है।” वहीं इस पर नोरा ने भी मुस्कुराते हुए जवाब दिया कि, “ठीक है फिर मैं लंबा इंतजार कर लूंगी।” सैफ अली खान और खुद करीना भी नोरा के डांस मूव्स को काफी पसंद करते हैं।

nora

बता दें, तैमूर अली खान स्टार किड्स में सबसे मशहूर है। तैमूर जब बहुत ही छोटे थे तब से ही फैंस के बीच उनका अच्छा खासा क्रेज रहा है, वहीं तैमूर भी फोटोग्राफर के सामने फोटोज लेने और पोज देने में कोई कसर नहीं छोड़ते। पहले तो वह फोटोग्राफर को देखकर काफी घबराते थे लेकिन देखते ही देखते उन्हें इसकी आदत हो गई और अब वह मीडिया के सामने आते ही शानदार पोज देने लगते हैं। इतना ही नहीं बल्कि अब तो तैमूर अपनी तस्वीरें क्लिक करवाने के लिए रिएक्ट भी करने लगे हैं।

taimur

वैसे जब तैमूर का मूड नहीं होता है तो वह तस्वीरें लेने से मना भी कर देते हैं, लेकिन उन्होंने क्रिसमिस के मौके पर मास्क उतारकर खुशी से कई सारी तस्वीरें क्लिक करवाई थी जो खूब वायरल हुई थी। सोशल मीडिया पर आए दिन तैमूर की तस्वीरें और वीडियो वायरल होते रहते हैं। इन वीडियोज में तैमूर काफी मस्ती भरे अंदाज में नजर आते हैं। गौरतलब है कि, करीना कपूर खान ने इसी साल अपने दूसरे बेटे जेह को जन्म दिया है। इस दौरान करीना अपने दूसरे बेटे के नाम को लेकर काफी सुर्खियों में रही थी।

taimur ali khan

वहीं बात करें नोरा फतेही के वर्क फ्रंट के बारे में तो वह आखरी बार जनवरी में रिलीज हुई रेमो डिसूजा की फिल्म ‘स्ट्रीट डांसर 3D’ में दिखाई दी थी। इसके बाद वह गुरु रंधावा के म्यूजिक वीडियो सिंगल ‘नाच मेरी रानी’ में नजर आई थी। फिलहाल वह अभिषेक दूधिया की फिल्म ‘भुज द प्राइड ऑफ इंडिया’ में नजर आ रही है। इस फिल्म में नोरा ने अभिनेता अजय देवगन, संजय दत्त, सोनाक्षी सिन्हा और शरद केलकर जैसे बड़े सितारों के साथ काम किया है।

Back to top button