दिलचस्प

विदाई में दिखा कश्मीरी दुल्हन का अनोखा अंदाज, देखकर लोग बोले ‘नारी शक्ति जिंदाबाद’ देखें Video

दुल्हन बनने का सपना हर लड़की देखती है। ये दिन उसकी लाइफ का सबसे खास दिन भी होता है। इस दिन की तैयारी वह कई हफ्तों पहले से ही शुरू कर देती है। खासकर शादी का जोड़ा इस दिन सबसे अधिक मायने रखता है। लड़कियां अपने लिए साड़ी, लहंगा या गाउन में से कोई एक परिधान चुनती है। दुल्हन के जोड़े की सबसे खास बात ये होती है कि इसमें हर लड़की बेहद खूबसूरत दिखती है। खासकर यदि आप किसी कश्मीरी लड़की को शादी के जोड़े में देख लें तो आपकी पलकें झपकने का नाम नहीं लेगी।

dulhan

कश्मीरी दुल्हन का आकर्षण हर किसी को लुभाता है। इन दिनों सोशल मीडिया पर भी एक कश्मीरी दुल्हन बड़ी वायरल हो रही है। इस कश्मीरी दुल्हन ने अपनी शादी में जो किया वह देख लोगों की खुशी नहीं समा रही है। वे दुल्हन का अंदाज और स्टाइल देख बड़े खुश हो रहे हैं। दरअसल इस कश्मीरी दुल्हन ने अपनी शादी वाले दिन कुछ ऐसा कर दिखाया है जिसने लोगों का दिल जीत लिया है। ऐसे मैं सोशल मीडिया पर यह कश्मीरी दुल्हन छाई हुई है।

kashmiri-bride-driving-mahindra-thar-went-viral

दरअसल दो दिन पहले एक कश्मीरी लड़की की शादी उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले में हुई थी। ऐसे में अपनी शादी वाले दिन लड़की बड़ी अच्छे से तैयार हुई और बहुत ही सुंदर दिखी। शादी की सभी रस्में अच्छे से सम्पन्न हुई। फिर जब विदाई का समय आया तो दुल्हन महिंद्रा थार गाड़ी में बैठ गई। यह गाड़ी ऑफ रोड ड्राइव और एडवेंचर पसंद करने वाले लड़कों के बीच बड़ी फेमस है। लेकिन यहां कश्मीरी दुल्हन न सिर्फ इस गाड़ी में बैठी बल्कि उसने इस गाड़ी को खुद चलाते हुए अपने ससुराल जाने का निर्णय भी लिया।

थार जैसी बोल्ड गाड़ी में सुंदर सी कश्मीरी दुल्हन को देखना हर किसी के लिए एक नया अनुभव था। खास बात ये थी कि इस गाड़ी को ड्राइव करते हुए कश्मीरी दुल्हन के चेहरे पर बहुत ही प्यारी मुस्कान थी। बस यही चीज लोगों को पसंद आ गई। इसका एक वीडियो भी MantashaQ नाम के ट्विटर हैंडल से शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा दुल्हन शादी की पोषाक पहने गाड़ी में बैठे हैं। दुल्हन ने सटेयरिंग व्हील संभाल रखा है। दूल्हा उसके बगल में बैठ है। गाड़ी चलते हुए दुल्हन बड़ी खुशी हो रही है।

kashmiri-bride-driving-mahindra-thar-went-viral

दुल्हन का यह अंदाज देख लोग उनकी तारीफ़ों में कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने लिखा कि ‘कश्मीरी दुल्हन की बात ही निराली होती है।’ वहीं एक कमेंट आता है ‘ये महिला शक्ति का अच्छा उदाहरण है। दुल्हन ने पारंपरिक पोषाक भी पहनी है और साथ ही गाड़ी चला अपनी पॉवर का प्रदर्शन भी कर रही है।’ इसके अलावा कई लड़कियों ने अपनी शादी में इस तरह गाड़ी चलाने की इच्छा भी जताई। चलिए अब आप भी कश्मीरी दुल्हन का यह वीडियो देख लीजिए।

वैसे आप लोगों को कश्मीरी दुल्हन का यह अंदाज कैसा लगा हमे कमेंट कर जरूर बताएं। वीडियो पसंद आने पर शेयर करना न भूलें।

Back to top button