बॉलीवुड

दूसरी पत्नी को बेडरूम में छोड़ पहली पत्नी के पास चले जाते हैं अन्नू कपूर, ऐसी हो गयी ज़िन्दगी

बॉलीवुड के जाने माने एक्टर, होस्ट और सिंगर अन्नू कपूर की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। इन्होंने अपनी ही पत्नी से दो बार शादी की है। जी हां, इन्होंने पहले अपनी पत्नी को तलाक दिया और फिर कुछ सालों बाद दोबारा से उससे शादी कर ली। अन्नू की पहली पत्नी का नाम अनुपमा है। जो कि अमेरिका की रहने वाली है और उनसे 13 साल छोटी हैं।

Annu Kapoor

करीब एक साल साथ रहने के बाद अन्नू और अनुपमा का तलाक हो गया था। अन्नु और अनुपमा ने साल 1992 में शादी की थी। जबकि इनका तलाक एक साल के अंदर ही हो गया। ये दोनों साल 1993 में अलग हो गए थे।

की दूसरी शादी

अनुपमा के बाद अन्नू कपूर की जिंदगी में अरुनिता आई। इस दौरान इनकी नजदीकियां बढ़ गई। अरुनिता और अन्नू कपूर की मुलाकात म्यूज़िकल शो के दौरान हुई थी। ये एक दूसरे को प्यार करने लगे और कुछ सालों बाद इन्होंने शादी कर ली। साल 1995 में ये शादी के बंधन में बंधे थे।

annu kapoor wife arunita mukherjee

इस शादी से इन्हें एक बेटी भी हुई। कुछ सालों तक इनकी जिंदगी में सब कुछ सही चल रहा था। वहीं एक दिन अन्नू ने अरुनिता को छोड़ने का फैसला किया। दरअसल अन्नु कपूर को किसी ओर से प्यार हो गया और अन्नू ने अरुनिता से झूठ तक बोलना शुरू कर दिया था। जिससे की अरुनिता पेरशानी रहने लगी। एक बार अपने रिश्ते पर बात करते हुए अरुनिता ने कहा था कि अन्नू बहाना करके मुझे अकेला छोड़ देते थे। बेडरूम से बाहर चले जाया करते थे। इस बात का जिक्र अरुनिता ने एक इंटरव्यू के दौरान किया था।

annu kapoor

अरुनिता को बाद में पता चला की अन्नू का अफेयर चल रहा था। जब अरुनिता ने इस बात की पड़ताल की तो पाया कि अन्नु अपनी पहली पत्नी अनुपमा को फिर से प्यार करने लगे हैं। ये बात जानकर अरुनिता का दिल काफी बुरी तरह से टूट गया। वहीं कुछ समय बाद अन्नू ने अरुनिता को पैसे देना भी बंद कर दिए।

रूका करते थे होटल में

annu kapoor

अरुनिता के अनुसार अन्नु झूठ बोलकर होटल जाया करते थे। जहां पर वो अपनी पहली पत्नी अनुपमा से मिलते थे। ये दोनों साथ में होटल में रुका करते थे। ये सब पता चलने के बाद अरुनिता ने अन्नू कपूर को तलाक दे ‌दिया। तलाक मिलने के बाद साल 2008 में अन्नू ने अपनी पहली पत्नी अनुपमा से फिर से शादी कर ली। अन्नु कपूर के कुल चार बच्चे हैं, तीन बेटे- कवन, माहिर और इवान और एक बेटी, अराधिता है।

annu kapoor

गौरतलब है कि अन्नू कपूर का शो ‘सुहाना सफर’ काफी फेमस हुआ था। इस शो में फिल्मी सितारे आया करते थे और अपने जीवन की कहानियां सुनाया करते थे। इस शो के अलावा इन्होंने कई फिल्मों में भी काम कर रखा है। वहीं तेजाब फिल्म में इन्होंने अपना नाम बदल लिया था। दरअसल इनका असल नाम अनिल कपूर हुआ करता था।

annu kapoor

साल 2013 में इन्होंने राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी जीता था। ये पुरस्कार इन्हें फिल्म विक्की डोनर में सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता के लिए मिला था। इसके अलावा ये अपने अभिनय के लिए ओर भी कई सारे अवॉर्ड जीत चुके हैं।

Back to top button