अध्यात्म

शुक्रवार के दिन अवश्य करें ये काम, मां लक्ष्मी की कृपा से होगी धन की वर्षा!

हिन्दू धर्म में मां लक्ष्मी को धन की देवी के रूप में पूजा जाता है। इनके आशीर्वाद से भिखारी भी करोड़पति बन जाता है। ऐसा कहा जाता है कि जो भी मां लक्ष्मी की सच्चे मन से पूजा करता है, उसके घर में कभी भी धन की कमी नहीं होती है। आप तो जानते ही हैं कि आज का युग धन-दौलत का युग है। अर्थात आज के समय में बिना धन-दौलत के आपकी कोई वैल्यू नहीं है। आज के समय में हर काम धन की वजह से ही संभव होता है।

शुक्र ग्रह का जीवन में बहुत बड़ा महत्व होता है:

जिसके पास पैसे नहीं हैं, उसका छोटा से छोटा काम भी नहीं हो पाता है। कुछ लोग धन–दौलत पाने के लिए दिन रात मेहनत करते हैं तो कुछ लोग इसके लिए बुरे और गलत रास्ते भी अपनाते हैं। लेकिन कहा जाता है कि बुरे कर्मों से इकठ्ठा किये गए धन का सुख व्यक्ति को नहीं मिलता है। बुरे कर्मों से इकठ्ठा किया गया धन खुशहाली की जगह बर्बादी लाता है। शुक्र ग्रह का जीवन में बहुत बड़ा महत्व होता है। इसको खुश करने के लिए मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है।

मां लक्ष्मी की पूजा से ना केवल धन-दौलत मिलती है, बल्कि व्यक्ति के यश में भी वृद्धि होती है। शुक्र ग्रहों में सबसे चमकदार और प्रेम का प्रतीक होता है। अपने जीवन साथी को कष्ट देने, गंदे वस्त्र पहनने, घर में फटे-पुराने और गंदे कपड़े रखना अशुभ होता है। शुक्र, सांसारिक सुख, भोग-विलास, व्यवसाय, प्रेम, मनोरंजक और पत्नी का कारक ग्रह है। इस ग्रह का सीधा सम्बन्ध चरम रोग, सेक्स रोग और मूत्राशय रोग से होता है।

सुख शांति और धन के लिए शुक्रवार को करें ये काम:

*- अगर आप जीवन में आर्थिक परेशानियों से गुजर रहे हैं तो शुक्रवार के दिन 21 कंजकों को खीर और मिश्री खिलाएं।

*- इस दिन श्रृंगार की वस्तुएं सुहागिन महिलाओं को दान करना शुभ होता है।

*- शुक्रवार के दिन चांदी, चावल, दूध, दही, सफेद चन्दन, सफेद वस्त्र और सुगन्धित चीजें किसी पुजारी की पत्नी को दान करें, विशेष लाभ मिलेगा।

*- इस दिन स्नान करने से पूर्व पानी में चन्दन मिलाएं।

*- शुक्रवार के दिन चन्दन की लकड़ी या चांदी का टुकड़ा किसी नदी या नहर में प्रवाहित करें।

*- इस दिन कौवों और गरीबों को खीर खिलानी चाहिए।

*- शुक्रवार के दिन किसी सफेद गाय को आटा खिलाएं।

*- शुक्रवार के दिन दूध से बने हुए पदार्थ बांटना चाहिए। इस दिन कोई भी सफेद चीज स्वयं नहीं ग्रहण करनी चाहिए।

Back to top button