दिलचस्प

जगजीत सिंह से लेकर जस्टिन बीबर तक! 30 गायकों की आवाज में गाता है यह लड़का – देखें वीडियो

नई दिल्ली – प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती। यदि आप में प्रतिभा है तो आप सफलता की ऊचाईयों को अवश्य छूएंगे, लेकिन दुखद यह है कि कभी-कभी इन प्रतिभाओं को उनका सही मुकाम नहीं मिल पाता। अपने देश में भी कई ऐसे लोग हैं जिनके पास ऐसी प्रतिभा है की किसी को भी टक्कर दे दें। भारत में वाकई प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। ये प्रतिभाएं कभी हमें गांवों में तो कभी शहरों में अक्सर देखने को मिल जाती हैं। भले ही ये लोग मध्यम वर्ग के या गरीब हों लेकिन उनके पास जो प्रतिभा है वो और किसी के पास नहीं है। Aksha bagla sings in thirty voices.

30 गायकों की आवाज में गाता है यह लड़का :

देश में प्रतिभा की वाकई कोई कमी नहीं है और बात को साबित करते हैं चंडीगढ़ के रहने वाले अक्ष बागला। आप सोच रहे होंगे कि ऐसा क्या है इस लड़के में जो इसे सबसे अलग बनाता है। तो आपको बता दें कि चंडीगढ़ का यह युवक जबरदस्त गाना गाता है, वह भी एक नहीं बल्कि 30 अलग-अलग आवाजों में।

अक्ष के टैलेंट का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि वो बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड के सभी टॉप गायकों की आवाज में गाना गाते हैं, वो भी पूरे सुर और ताल के साथ। उन्हें ऐसा करते देखना वाकई में बहुत आनंदमयी है। ये वाकई खुद में एक आश्चर्य है कि एक शख्स 30 टॉप सिंगर के गाने कैसे गा सकता है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये वीडियो :

अक्ष ने ‘वन गाय, 30 वॉइसेज’ (इंडिया एडिशन) नाम से इससे जुड़ा एक वीडियो यूट्यूब पर पोस्ट किया है। जिसमें वो जाने-माने सिंगर की आवाज में गाते नजर आ रहे हैं। अक्ष ने इंडिया के मीका सिंह, सोनू निगम, अरिजित सिंह, मोहित चौहान, शान, अंकित तिवारी, अरमान मलिक, विशाल दादलानी, कैलाश खेर, जगजीत सिंह जैसे नामी गायकों की आवाज में गाना गाया है।

इसके अलावा, अक्ष ने विदेशी गायकों ल्यूकस ग्राहम, एडेल, ब्रूनो मार्स, क्रिस मार्टिन, एड शीरन, ग्रीन डे, बोहिमा, जॉन लीजेंड, सनम पुरी, चार्ली पुथ, जस्टिन बीबर, बादशाह, डैम लेविन, पैसेंजर, सैम स्मिथ, शॉन मेंडेस, चेनस्मोकर्स और वीक्ड जैसे नामी गायकों की आवाज में भी गाया है।

 

देखें वीडियो –

Back to top button