राशिफल

Rashifal 26 August: मां लक्ष्मी की कृपा से आज 4 राशियों के परिवार में आयेंगी ढेरो खुशियां,पढ़ें

राशिफल ज्योतिष शास्त्र की वह विधा है, जिसके माध्यम से भविष्यवाणी की जाती है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से मिलने वाला शुभ-अशुभ फल ही राशिफल कहलाता है। प्रतिदिन ग्रहों की स्थिति के अनुसार उनसे जुड़े जातकों के जीवन में घटित होने वाली घटनाएं भी भिन्न-भिन्न होती हैं। हम आपको आज यानि गुरुवार 26 अगस्त का राशिफल बता रहे हैं। आइए देखते हैं, आज आपके सितारे क्या कहते हैं। तो पढ़िए Rashifal 26 August 2021

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज परिवारजनों और मित्रों के साथ खान-पान का आयोजन होगा। बच्चों के करियर के लिए आप किसी से उधार ले सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति आप थोड़ी सावधानी रखें। नया बिजनेस शुरू करें तो फायदा होना तय है। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। नौकरी से जुड़े लोगों को प्रोमोशन मिलने के पूर्ण आसार दिख रहें हैं। बातचीत में संयत रहें। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। स्वास्थ्य में गिरावट की आशंका है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आप नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। अगर आप नयी जमीन लेने की सोच रहे हैं तो आज खरीद सकते हैं। इससे आपको भविष्य में फायदा जरूर होगा। कार्य सफलता, आर्थिक लाभ और भाग्यवृद्धि के लिए अच्छा दिन है। वाद-विवाद तथा चर्चा में न उतरें। कोर्ट-कचहरी के मामले से दूर रहें तो आपके लिए अच्छा होगा। संतान के पढ़ाई की चिंता मन में बनी रहेगा। सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि होगी।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

दूसरों को प्रभावित करने के लिए आज आप ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्चा न करें। झल्लाना और खीजना आपकी सेहत ख़राब कर सकता है। पुरानी बातों में न उलझें और जितना हो सके आराम करने की कोशिश करें। हड़बड़ी में कोई फैसला न लें, बाद में परेशानी हो सकती है। लोगों को पहचानने में भूल कर बैठेंगे। बैंकिंग के लोग अपने करियर में आज थोड़ा परिश्रम से नया मोड़ प्राप्त करेंगे। अपने ख़र्चों पर क़ाबू रखें और आज हाथ खोलकर व्यय करने से बचें।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

नौकरी या कारोबार से जुड़े रुके हुए जरूरी काम पूरे होने की संभावना है। इस राशि के कर्मचारियों के लिए दिन अच्छा है। ऑफिस के किसी काम में आ रही बाधाएं खत्म हो जाएंगी। जीवनसाथी की अपेक्षाएं पूरी हो सकती हैं। पैसों को लेकर कोई प्लानिंग भी हो सकती है। व्यवसाय में किसी धोखेबाज़ी से बचने के लिए अपने आँख-कान खुले रखें। पेरेंट्स को अपने बच्चों के खान-पान पर ध्यान देने की जरूरत है। सेहत के देखते हुए टेंशन नहीं लेना चाहिए।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आपको परिवार से जुड़े मामलों पर आपको ध्यान देना होगा। शहर से बाहर यात्रा ज़्यादा आरामदेह नहीं रहेगी, लेकिन आवश्यक जान-पहचान बनाने के लिहाज़ से फ़ायदेमंद साबित होगी। कुछ घरेलू उलझे हुए मामले सुलझ सकते हैं। कन्फ्यूजन का निराकरण करें अन्यथा असमंजस की स्तिथि रह सकती है। आज के दिन आप सबके ध्यान का केंद्र होंगे और सफलता आपकी पहुँच में होगी। दूसरों को नाराज किए बिना चतुराई से काम करें।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज आपको नए बिजनेस, सौदे और नई नौकरी के हर तरह के ऑफर मिल सकते हैं। कुछ नए दोस्त मिल सकते हैं‌। आप अपनी पसंद या मनमर्जी के कामों के लिए उत्सुक होंगे। जिस स्थिति का सामना कर रहे हैं, उससे आपको फायदा ही होगा‌। सोचे हुए काम पूरे होने के योग बन रहे हैं। उच्च प्रतिष्ठा वाला पद आपको प्रदान होगा जो की आपकी ताकत और धन में वृद्धि करेगा। कारोबार के लिहाज से दिन आपके लिए अच्छा साबित होगा।

acharya chanakya

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज कार्यक्षेत्र और बिजनेस में अच्छा फायदा हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ ज्यादा फोकस करना होगा। पारिवारिक जीवन में सुख सहयोग से मन आनंदित होगा। आपके काम में मन लगेगा। आज कारोबार में अपने भविष्य की योजना बनाने के लिए उपयुक्त दिन है। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा है। विद्यार्थियों को सफलता के लिए मेहनत करनी पड़ेगी। आज आप विचारों में उलझेंगे। ईश्वर की आराधना से मन शांत रहेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज के दिन बनाई गयी योजना आपके लिए अच्छी साबित होगी किसी भी काम को सम्पूर्ण रूप से पूरा पर पाएंगे। किसी बैठक-समारोह का बुलावा भी आज आपको मिल सकता है। दूर स्थान के लोगों से बातचीत होगी‌। नयी चीज़ों पर ध्यान लगाएँ और अपने सबसे अच्छे दोस्त की मदद लें। आर्थिक नीति में बदलाव हो सकता है। परिवार वालों का पूरा समर्थन और सहयोग मिलेगा‌। नौकरी में सभी काम अच्छे से होने से मन प्रसन्न रहेगा।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आपको प्रिय व्यक्ति का साथ और सार्वजनिक सम्मान मिलेगा। कार्यक्षेत्र में उलझन और परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आज अचानक हुई रोमांटिक मुलाक़ात आपके लिए उलझन पैदा कर सकती है। आप अपने लक्ष्य पर टिके रहेंगे। प्लानिंग की कमी की वजह से आप अपने ही फैलाए हुए काम में फंसे हुए महसूस कर सकते हैं। अपनों का साथ आपको सही दिशा में ले जायेगा। नौकरी में कुछ संघर्ष करना होगा।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज का दिन आपके लिए बहुत लाभकारी है। आपकी आय में वृद्धि होगी। ऑफिस में मेहनत ज्यादा हो सकती है‌। नौकरी में प्रोग्रेस होगी। आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। रिश्तों में नए मोड़ देखने को मिल सकते हैं। ज्यादातर मामलों में आप नुकसान से बच जाएंगे‌। आप किसी की तरफदारी ना करते हुए सच का साथ देंगे इससे आपके सहकर्मी आपसे बहुत प्रभावित होंगे। पुराने मित्रों के साथ बात कर पुरानी यादें ताजा कर सकते हैं।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज नौकरी में अच्छे ऑफर मिल सकते हैं। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। मेहनत का पूरा फल मिलेगा, वरिष्ठजनों से सहयोग पाएंगे। धर्म-कर्म के काम भी आज आपके हाथों हो सकता है। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। ऐश्वर्य के साधनों पर खर्च होगा। मित्रों एवं संबंधियों से जरूरत के अनुसार मदद प्राप्त कर पाएंगे। आज मौसम के बदलने से आपके स्वास्थ्य में थोड़ा उतार-चढ़ाव आ सकता है। कार्यस्थल पर आज क्रोध से बचें।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आपको सतर्क होकर कार्य करने की आवश्यकता है। अपने प्रिय को समझने की कोशिश करें, नहीं तो मुश्किल में फँस सकते हैं। पेशेवर तौर पर आज का दिन सकारात्मक रहेगा। इसका भरपूर उपयोग करें। ध्यान और योग आपकी मानसिक मज़बूती को बढ़ाने में कारगर रहेंगे। आज आपको किसी अपने या किसी अजनबी से कोई ऐसी शिक्षा मिल सकती है, जिसकी आपको जरूरत थी। नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी।

आपने Rashifal 26 August का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 26 August का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 26 August 2021 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : चन्दन के फायदे: बेहद ही चमत्कारी होता है चंदन, इसे लगाने से और पहनने से जुड़े हैं ये गजब के लाभ

Back to top button