बॉलीवुड

नुसरत जहां गुरुवार को दे सकती है बच्चे को जन्म, इशारों ही इशारों में बताया बाप का नाम

पूर्व पति निखिल जैन साफ कर दिया था की नुसरत के पेट में पल रहा बच्चा उनका नहीं है

तृणमूल कांग्रेस की सांसद और बांग्ला फिल्मों की एक्ट्रेस नुसरत जहां को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। तबीयत खराब होने के चलते ये आज अस्पताल गई थी। जहां पर इन्हें भर्ती कर लिया गया है। दरअसल ये मां बनने वाली हैं और कहा जा रहा है कि इनको कुछ ही दिनों में बच्चा हो सकता है। ऐसे में डॉक्टरों की सलाह पर ये अस्पताल में भर्ती हो गई हैं।

nusrat jahan

 

आनंद बाजार पत्रिका की रिपोर्ट के अनुसार, नुसरत जहां ने डॉक्टर्स से एक खास अपील भी की है और डॉक्टरों से कहा है कि बच्चा होने के दौरान अभिनेता यश दासगुप्ता को उनके पास रहने दिया जाए। दरअसल नुसरत जहां इन दिनों कथित तौर पर एक्टर और मॉडल यश दासगुप्ता के साथ रिलेशनशिप में हैं। यश दासगुप्ता के चलते ही इन्होंने अपने पति निखिल जैन का घर छोड़ दिया था। जिस समय इन्होंने निखिल जैन का घर छोड़ा था उस समय ये गर्भ से थी।

nusrat jahan

इतना ही नहीं नुसरत ने तो निखिल जैन के साथ हुई अपनी शादी को अवैध भी करार दिया था और कहा था कि उनकी शादी को भारत में अभी तक मान्यता नहीं मिली है। निखिल जैन से अलग होने के बाद नुसरत ने कहा था कि ये अंतरधार्मिक विवाह था। इसे भारत में विशेष विवाह अधिनियम के तहत मान्यता की जरूरत है, जो अभी नहीं मिली है। कानून के अनुसार ये विवाह नहीं बल्कि लिव-इन-रिलेशनशिप है।

nusrat jahan

वहीं निखिल जैन ने इस पूरे मामले में बयान जारी कर कहा था कि मैंने नुसरत से कई बार अनुरोध किया था कि हमारी शादी का पंजीकरण करा लिया जाए, लेकिन उन्होंने बात नहीं मानी। शादी के कुछ समय बाद ही नुसरत का रवैया पूरी तरह बदल गया। ऐसा एक फिल्म की शूटिंग के बाद से हुआ। निखिल के अनुसार नुसरत के गर्भवती होने की उन्हें कोई जानकारी नहीं थी। इन्होंने कहा था कि हम दोनों 6 महीने से अलग रह रहे हैं।

nusrat jahan

गौरतलब है कि नुसरत जहां ने 19 जून 2019 को निखिल जैन से तुर्की में शादी की थी। दोनों की शादी हिंदू और क्रिश्चियन रीति-रिवाज से हुई थी। नुसरत और निखिल ने रिसेप्शन का आयोजन कोलकाता के आईटीसी रॉयल होटल में किया था। जहां राजनीति और फिल्मी दुनिया समेत कई जाने माने चेहरे को भी बुलाया गया था।

nusrat jahan

हालांकि इस साल जून में नुसरत जहां ने बताया था कि उनकी शादी भारत में मान्य नहीं है। ये कहते हुए इन्होंने निखिल से सारे रिश्ते तोड़ दिए थे। वहीं जिस फिल्म की बात निखिल जैन कर रहे थे। उसमें नुसरत के साथ यश दासगुप्ता थे। इस फिल्म के दौरान ही ये दोनों एक दूसरे के करीब आए थे।

कौन हैं यश दासगुप्ता?

nusrat jahan

यश दासगुप्ता (Yash Dasgupta) भारतीय जनता पार्टी (BJP) से जुड़े हैं। इस साल इन्होंने बंगाल विधान सभा चुनावों भी लड़ा था। ये कंदीताला से उम्मीदवार थे। हालांकि उन्हें कांग्रेस की स्वाति खांदोकर से ये हार गए थे। इन्होंने कई सारे टीवी सीरियल में भी काम कर रखा है, वहीं अब ये बंगाली फिल्मी में काम करते हैं। कहा जा रहा है कि यश दासगुप्ता के प्यार में पड़कर ही नुसरत ने अपने पति का घर छोड़ा था।

Back to top button