अध्यात्म

चन्दन के फायदे: बेहद ही चमत्कारी होता है चंदन, इसे लगाने से और पहनने से जुड़े हैं ये गजब के लाभ

चन्दन के फायदे (chandan ke fayde) चंदन एक प्रकार का पेड़ होता है और इसकी लकड़ी को घीसकर चंदन निकाला जाता है। चंदन कई प्रकार का होता है। लेकिन इनमें से प्रमुख रक्त और श्‍वेत चंदन को माना गया है। इसके अलावा गोपी चंदन, सफेद चंदन, लाल चंदन, गोमती और गोकुल चंदन भी होते हैं। चंदन से अच्छी खुशबू आती है और इसका प्रयोग कर कई रोगों को दूर किया जा सकता है। इतना ही नहीं चंदन का प्रयोग धार्मिक कार्यों के लिए भी किया जाता है। तो आइए जानते हैं चंदन से जुड़े सेहत व धार्मिक लाभों के बारे में।

सेहत से जुड़े चंदन के लाभ

chandan ke fayde

चंदन शीतलता प्रदान करता है। गर्मी के मौसम में चंदन लगाने से शरीर ठंडा रहता है। चेहरे पर अगर रोज चंदन लगाया जाए तो रंगत भी साफ हो जाती है। साथ में ही आंखों के काले घिरे भी दूर हो जाते हैं। आप बस चंदन के पाउडर में थोड़ा सा पानी मिला दें और इसका पेस्ट तैयार कर लें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगा लें। जब ये सूख जाए तो पानी की मदद से चेहरे को साफ कर लें।

chandan ke fayde

चेहरे की झुर्रियों को दूर करने के लिए भी इसे सहायक माना गया है। चंदन को चेहरे पर लगाने से झुर्रियां कम हो जाती हैं और त्वचा मुलायम बन जाती है।

chandan ke fayde

रोज माथे पर चंदन का तिलक लगाने से थकान, रक्त विकार, दस्त, सिरदर्द आदि जैसे रोग सही हो जाते हैं। इसलिए जो लोग इन रोगों से ग्रस्त हैं वो चंदन का तिलक रोज लगाया करें।

chandan ke fayde

तनाव को दूर करने में भी चंदन सहायक होता है। चंदन को माथे पर लगाने से दिमाग को शांति मिलती है और तनाव दूर हो जाता है। तनाव से ग्रस्त लोग रोज रात को सोने से पहले चंदन का लेप माथे पर लगा दें। वहीं जिन लोगों को अनिद्रा की बीमारी है, वो लोग भी चंदन का लेप लगाया करें। इसे लगाने से नींद अच्छी आएगी।

chandan ke fayde

कई बार पैरों व हाथों में जलन की समस्या हो जाती है। शरीर के किसी भी हिस्से में अगर जलन हो, तो चंदन का लेप लगा लें। इसका लेप लगाने से जलन से निजात मिल जाएगी।

चंदन से जुड़े धार्मिक लाभ

chandan ke fayde

1.मंगल दोष होने पर मां दुर्गा की उपासना रक्त चंदन की माला से करें। चंदन की माला से दुर्गा मंत्र ॐ दुर्ग दुर्गाय नम: का जाप करें। ऐसा करने से ये दोष खत्म हो जाएगा। इसके अलावा मंगलवार को शिवलिंग की पूजा करते हुए उन्हें रक्त चंदन अर्पित करें। ये उपाय करने से भी मंगल दोष से मुक्ति मिल जाती है।

2.महासरस्वती, महालक्ष्मी मंत्र, गायत्री मंत्र आदि का जाप अगर सफेद चंदन की माला से किया जाए तो शुभ फल मिलता है।

3.जीवन में तरक्की पाने के लिए चंदन की माला धारण करें। ये माला धारण करने से हर कार्य में कामयाबी मिलने लग जाती है और मन चाहिए कामना भी पूर्ण हो जाती है।

4.चंदन का तिलक लगाने से पापों का नाश होता है और संकटों से रक्षा होती है। लक्ष्मी मां की पूजा करते हुए अगर उन्हें चंदन का तिलक लगाया जाए तो लक्ष्मी मां की कृपा बन जाती है।

5.विष्णु और उनके अवतारों की पूजा में पीत चंदन का उपयोग जरूर करना चाहिए। इस चंदन का प्रयोग करने से भगवान प्रसन्न हो जाते हैं और इनकी कृपा बन जाती है।

6.घर से निकलते वक्त अपनी नाभि में चंदन का इत्र लगाएं। ऐसा करने से संपन्नता और वैभव बढ़ता है।

7.कोई मनोकामना है जो कि पूर्ण नहीं हो रही है। तो शिवलिंग की पूजा करते हुए उन्हें चंदन का तिलक जरूर लगाएं। ऐसा करने से भोलेनाथ प्रसन्न हो जाएंगे और कामना को पूर्ण कर देंगे।

Back to top button