बॉलीवुड

टाइगर श्रॉफ ने मुंबई के सबसे महंगे इलाके में लिया घर, बालकनी से ले सकते हैं अरब सागर का मजा

बॉलीवुड में पैसा बहुत है। खासकर यदि आप एक सफल एक्टर हैं तो आपके पास पैसा आता ही रहता है। जब ज्यादा पैसा होता है तो सेलेब्स अनाब सनाब खर्च भी करते हैं। उनकी लाइफस्टाइल भी बड़ी आलीशान रहती है। वे अपने लिए एक शानदार घर भी लेते हैं। जैकी श्रॉफ के बेटे टाइगर श्रॉफ भी एक ऐसे कलाकार हैं जो फिल्मों के माध्यम से खूब पैसा काम रहे हैं।

tiger shroff house

टाइगर ने अपने करियर की शुरुआत 2014 में ‘हीरोपंती’ फिल्म से की थी। इसके बाद वे बागी 1-2-3, द फ्लाइंग जाट, वार, मुन्ना माइकल और स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 जैसी फिल्मों में दिखाई दिए। इसके अलावा वे ब्रांड प्रमोशन और इवेंट्स वगैरह कर भी अच्छी खासी कमाई कर लेते हैं। टाइगर अभी तक कार्टर रोड की एक बिल्डिंग में किराए से रहते थे। लेकिन अब पैसा आते ही उन्होंने एक शानदार घर खरीद लिया है। उनका यह नया आशियाना मुंबई के सबसे महंगे इलाके में है।

tiger shroff house

tiger shroff house

दरअसल टाइगर श्रॉफ ने अपना नया घर मुंबई के खार वेस्ट में रुस्तमजी पैरामाउंट में लिया है। ये इलाका मुंबई का सबसे महंगा इलाका भी माना जाता है। यह एक अल्ट्रा-एक्सक्लूसिव और सेफ गेटेड कम्युनिटी है। यहां पर आपको 2, 3, 4, 5, 6 और 8 बीएचके अपार्टमेंट देखने को मिल जाते हैं।

tiger shroff house

टाइगर के अपार्टमेंट की बात करें तो उन्होंने सबसे महंगा और सबसे बड़ा 8 बीएचके वाला घर लिया है। आठ कमरे वाले इस बड़े घर को लेने की वजह उनका परिवार है।

tiger shroff house

टाइगर अपने इस नए घर में पूरे परिवार के साथ रहने वाले हैं। इस नए घर में टाइगर के साथ उनके माता-पिता और बहन कृष्णा श्रॉफ रहेंगे। यह घर अंदर से देखने में बड़ा खूबसूरत है।

tiger shroff house

tiger shroff house

इसकी सुंदरता में चार चांद लगाने के लिए इसे टाइगर ने जॉन अब्राहम के भाई एलेन से डिजाइन करवाया है। एलेन इसके पहले भी बहुत से सेलेब्स के घर डिजाइन कर चुके हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Tiger Shroff (@tigerjackieshroff)


टाइगर के इस लग्जरी अपार्टमेंट में जिम, गेम रूम, स्विमिंग पूल जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध है। उनके कॉम्प्लेक्स से अरब सागर का खूबसूरत नजारा साफ देखा जा सकता है। ये जगह इतनी अच्छी है कि यहां रहने का सपना कई सेलेब्स देखते हैं।

tiger shroff house

रानी मुखर्जी, मेघना घई पुरी, दिशा पाटनी से लेकर हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांड्या तक कई सितारें यहां रहने की इच्छा व्यक्त कर चुके हैं। टाइगर के घर में एंटर होते ही एक बहुत अच्छी फिलिंग आती है। यहां का महोल दिमाग को रीलैक्स कर देता है।

tiger shroff house

काम की बात करें तो टाइगर को आखिरी बार ‘बागी 3’ में देखा गया था। कुछ समय पहले ही उनका 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ‘वंदे मातरम’ का रिप्राइज्ड वर्जन रिलीज हुआ था। इस सॉन्ग में खुद टाइगर श्रॉफ ने अपनी आवाज दी थी। ये फैंस को बड़ा पसंद आया था। इतना ही नहीं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी टाइगर के इस गाने की तारीफ की थी।

tiger shroff house

वहीं टाइगर ने हाल ही में अपनी आगामी फलं ‘गणपत’ का टीजर भी साझा किया है। इस टीजर को शेयर करते हुए उन्होंने जानकारी दी कि यह फिल्म 23 दिसंबर 2022 को रिलीज होगी। इस फिल्म में उनके साथ कृति सेनन लीड रोल करती दिखाई देंगी।

Back to top button