दिलचस्प

भाभी-ननद एकसाथ फंदे पर झूली, करती थी एक दूसरे से बेहद प्यार, टैटू भी गुदवा रखा था

प्यार भी बड़ी अजीब चीज होती है। ये जब होता है तो दिमाग काम करना बंद कर देता है। सिर्फ दिल की आवाज सुनाई देती है। इस प्यार में लोग जात पात, धर्म जाती, रंग रूप और यहां तक कि जेंडर भी नहीं देखते हैं। प्यार के लिए वे किसी भी हद तक चले जाते हैं। कोई प्यार की खातिर किसी को मार देता है तो कोई खुद ही मर जाता है। अब मध्य प्रदेश की इस अनोखी घटना को ही ले लीजिए। यहां भाभी ननद एकसाथ पंखे पर झूल गई।

गौरतलब है कि इस साल रक्षाबंधन का त्यौहार 22 अगस्त को था। भाई-बहन के अटूट प्रेम के प्रतीक वाले इस त्यौहार को पूरे देश के भाई बहनों ने धूमधाम से मनाया। सिर्फ बहन भाई ही नहीं बल्कि दो बहने भी आपस में एक दूसरे को राखी बांधती दिखाई दी। भाभी और ननद का रिश्ता भी दो बहनों की तरह होता है। रक्षाबंधन वाले दिन ये दोनों भी एक दूसरे को राखी बांधते हैं। लेकिन मध्य प्रदेश के दतिया जिले में रक्षाबंधन वाले दिन भाभी ननद ने एकसाथ खुदखुशी कर अपना जीवन समाप्त कर लिया।

यह मार्मिक घटना दतिया जिले के भांडेर थाना में रविवार के दिन सामने आई। यहां बड़ेरा गांव में 30 साल की भाभी पूनम और 22 साल की ननद मंजू का शव एकसाथ कमरे में पंखे से लटका हुआ मिला। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। सूत्रों की माने तो सुसाइड करने के पहले दोनों के बीच किसी बात को लेकर बातचीत हुई थी। इसके बाद वे अपने कमरे में चली गई थी। फिर पूनम का 5 साल का बेटा जब कमरे में दाखिल हुआ तो उसने भाभी ननद को पंखे पर लटका देखा। जल्द ही पति और परिजन मौके पर आ गए और शव को उतार दिया। इसके बाद पुलिस को भी सूचना दी गई।

पुलिस ने जब जांच शुरू की तो सामने आया कि भाभी ननद के बीच गहरी दोस्ती थी। वे एक दूसरे से बेहद प्रेम करती थी। यहां तक कि भाभी ने अपनी ननद के नाम का टैटू भी गुदवा रखा था। हालांकि भाभी ननद का यह प्रेम पूनम के पति को रास नहीं आया था। दोनों के बीच इस बात को लेकर आए दिन झगड़ा होता रहता था। इस घटना के पहले भी दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। इससे ही गुस्सा होकर भाभी ननद आपस में मिली और फिर सुसाइड जैसा बड़ा कदम उठा लिया।

जानकारी के मुताबिक पूनम की शादी सात साल पहले रामू से हुई थी। वहीं मंजू का ब्याह तो इसी साल जून में अंकित यादव नाम के शख्स से हुआ था। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। वह जांच में लगी हुई है। पहले वह यह पता लगाना चाहती है कि दोनों के सुसाइड करने के पीछे असली वजह क्या थी। साथ ही वे महिलाओं के पति और ससुरावालों से पूछताछ कर जानकारी प्राप्त कर रही है।

उधर ये घटना इलाके में चर्चा का विषय भी बनी हुई है। वैसे इस पूरे मामले को आप किस तरह से देखते हैं हमे कमेंट कर जरूर बताएं।

Back to top button