समाचार

तालिबानी लाशों से भी बनाते हैं संबंध, हर घर से चाहिए लड़की, 12 साल की बच्चियों को भी नहीं छोड़ते

अफगानिस्तान पर कब्जा कर चुके तालिबान पर इस समय पूरी दुनिया नजरे गड़ाई हुई है। तालिबान मीडिया के सामने कहता है कि वह बदल गया है। लेकिन जिस तरह की तस्वीरें वहाँ से आ रही है इससे यही लगता है कि वह अभी भी क्रूर और बुरा है। लेकिन अब तालिबानियों का एक नया वहशी चेहरा भी सामने आ रहा है। दरअसल तालिबान के चंगुल में फँसने से पहले काबुल से भागकर भारत आई एक महिला पुलिसकर्मी ने चौकाने वाले दावे किए हैं।

इस महिला पुलिसकर्मी के अनुसार तालिबानियों को हर घर से एक लड़की चाहिए। इतना ही नहीं वे तो लाशों के साथ संबंध बनाने से भी नहीं हिचकते हैं। इस महिला पुलिसकर्मी के दावे के बाद जो लोग तालिबानियों को बदला हुआ देख रहे हैं, उन्हें इसके बारे में एक बार फिर से सोचने की आवश्यकता है।

मुस्कान नाम की यह महिला काबुल पुलिस में तैनात थी। वह अफगानिस्तान से भागकर भारत आई है। यहां फिलहाल दिल्ली में रह रही है। मुस्कान ने तालिबानियों को लेकर कई चौकाने वाले खुलासे किए हैं। मुस्कान का कहना है कि वह तालिबान के डर से अफगानिस्तान छोड़ भारत आई है।

मुस्कान बताती है कि हमे वहाँ धमकी दी जाती है कि यदि आप काम पर जाओगे तो आपके परिवार की जान भी खतरे में पड़ जाएगी। जो यह चेतावनी नहीं मानता है तालिबानी उन्हें उठाकर ले जाते हैं या फिर उनके सिर पर गोली मार देते हैं। काबुल पुलिस में तैनात रही मुस्कान अपनी साथी महिला पुलिसकर्मी के साथ हुए एक दर्दनाक हादसे को बताती है। वे कहती हैं कि हमे उस महिला की बॉडी 25 दिन बाद मिली थी। वे लोग तो लाशों के साथ भी संबंध बनाते हैं। उन्हें इस बात से फर्क नहीं पड़ता है कि आप जिंदा हैं या मरे हुए, उन्हें बस संबंध बनाने से मतलब होता है।

वे लोग लाशों से संबंध बनाने में भी नहीं हिचकते हैं। क्या आप इसकी कल्पना भी कर सकते हैं? वे लोग वहशी दरिंदे हैं। मुस्कान आगे बताती है कि तालिबानियों ने उसके साथ काम करने वाली महिला को पहले किडनेप किया और फिर उसके साथ अपनी हवस मिटाई। फिर कुछ दिनों बाद उन्होंने महिला का शव घर वालों को लौटा दिया और धमकी दी कि यदि पुलिस या सरकार के साथ काम किया तो उनके साथ भी ठीक वैसा ही होगा।

taliban woman

मुस्कान बताती है कि यह सब डरावना मंजर देखने के बाद ही उसने हमने अफगानिस्तान छोड़ने का निर्णय लिया। मुस्कान आगे कहती हैं कि इन तालिबानियों को हर घर से लड़की चाहिए। यदि कोई लड़की देने से मना करता है तो उसके पूरे परिवार को मार दिया जाता है। वे लोग तो इतने बड़े हैवान हैं कि 12 साल की लड़की तक को उठा कर ले जाते हैं। मुस्कान कहती है कि वे लोग बस मीडिया के सामने अपने बदलने का दिखावा कर रहे हैं। बल्कि जमीनी हकीकत कुछ और ही है। वे बिल्कुल भी नहीं बदले हैं। वहशी क्रूर दरिंदे हैं।

Taliban

तालिबान का यह चेहरा सच में डराने वाला है। अब देखना ये होगा कि अफगानी जनता को इस क्रूर आतंकी संगठन से आखिर कब छुटकारा मिलेगा।

Back to top button