बॉलीवुड

माधुरी दीक्षित के साथ जमकर नाची शहनाज़ गिल, लगाए ऐसे ठुमके कि फट से वायरल हो गया Video

माधुरी दीक्षित को बॉलीवुड की धक-धक गर्ल भी कहा जाता है। जब भी बात डांस की आती है तो उसमें माधुरी का कोई तोड़ नहीं है। एक्ट्रेस को अपने अभिनय के साथ साथ शानदार डांस के लिए भी जाना जाता है। यही वजह है कि वे कई डांस रियलिटी शो जज कर चुकी हैं। इन दिनों माधुरी शो ‘डांस दीवाने 3’ में बतौर जज नजर आ रही हैं। इस शो में जल्द ही ‘बिग बॉस’ फ़ेम शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला भी नजर आएंगे।

shehnaaz gill and siddharth shukla

गौरतलब है कि शहनाज गिल बिग बॉस 13 में नजर आई थी। वे यह शो तो नहीं जीत पाई थी, लेकिन अपनी क्यूट हरकतों से उन्होंने दर्शकों का दिल जरूर जीत लिया था। वे कई लोगों की फवरेट कंटेस्टेंट थी। शो में उनकी जोड़ी बिग बॉस 13 विनर सिद्धार्थ के साथ ज्यादा फेमस हुई थी। ये दोनों शो खत्म होने के बाद एक म्यूजिक वीडियो में भी साथ दिखे थे। आज भी दोनों की जोड़ी को कई रियलिटी शो में बुलाया जाता है। यही वजह है कि ‘डांस दीवाने 3’ में दोनों एकसाथ दिखाई देंगे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shehnaaz Gill (@shehnaazgill)

‘डांस दीवाने’ के सेट पर हो रही हलचल के कुछ वीडियो भी शहनाज गिल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किए हैं। इनमें से एक वीडियो में वे माधुरी दीक्षित के साथ ठुमके लगाती नजर आ रही है। इस वीडियो में माधुरी और शहनाज को एकसाथ डांस करता देख फैंस बड़े खुश हो रहे हैं। दोनों ही इसमें बड़े खूबसूरत लग रहे हैं। शहनाज ने इस दौरान ब्लू कलर का गाउन पहन रखा है जबकि माधुरी हरे रंग के लहंगे में नजर आ रही है।

shehnaaz gill

माधुरी और शहनाज एकसाथ शो में ‘बड़ी मुश्किल’ गाने पर डांस कर करते दिखाई दे रहे हैं। दोनों साथ में मिलकर जबरदस्त डांस करते हैं। खासकर माधुरी का स्टाइल सबसे शानदार होता है। वहीं शहनाज भी माधुरी का साथ देती नजर आती हैं। इस वीडियो को फैंस बहुत पसंद भी कर रहे हैं। इसे अभी तक 4 लाख 90 हजार से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं। इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा करते हुए शहनाज गिल लिखती हैं- गर्व महसूस हो रहा है। थैंक्यू कलर्स टीवी इतना सम्मान और प्यार देने के लिए।

माधुरी के साथ ठुमका लगाती शहनाज़

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shehnaaz Gill (@shehnaazgill)

इस वीडियो के अलावा शहनाज़ ने एक और वीडियो भी साझा किया है। इसमें शहनाज गिल ‘परम सुंदरी’ गाने पर डांस करती दिखाई दे रही है। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा ‘जो कुछ भी हो। इट्स ओके, जिधर भी जाती हूं सब यही बोलते हैं, पर ये तीनों क्यूट हैं।‘ शहनाज़ के इस वीडियो पर भी फैंस अपना प्यार लूटा रहे हैं। इसे अभी तक 6 लाख 35 हजार लोग लाइक कर चुके हैं। वीडियो के ऊपर कई मजदार कमेंट्स भी आ रहे हैं। जैसे किसी ने कहा कि ‘शहनाज आप बहुत सुंदर लग रही हैं, डांस भी अच्छा करती हैं। बॉलीवुड में कब एंट्री ले रही हैं?’ वहीं एक ने कहा कि ‘माधुरी के साथ आपका डांस लाजवाब है।’

परम सुंदरी पर नाचती शहनाज़

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shehnaaz Gill (@shehnaazgill)

वैसे आपको ये डांस वीडियो कैसे लगे?

Back to top button