बॉलीवुड

मौत के एक साल बाद सुशांत के Facebook अकाउंट में हुई हलचल, लोग बोले- महानायक कभी नहीं मरते..

सुशांत सिंह राजपूत की मौत का रहस्य आज तक अनसुलझा है। 14 जून 2020 को फैंस उस समय दंग रह गए थे जब सुशांत का शव उनके मुंबई के बांद्रा स्थित फ्लैट में पंखे से लटका मिला था। किसी को यकीन नहीं हुआ कि सुशांत जैसा एक बुद्धिमान और शानदार अभिनेता सुसाइड जैसा बड़ा कदम भी उठा सकता है। पुलिस को सुशांत के कमरे से कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला था। हालांकि प्राथमिक जांच में यही बात सामने आई थी कि सुशांत ने खुदखुशी की है। लेकिन उनका परिवार और कुछ फैंस इसे मर्डर बता रहे थे।

सुशांत के मौत के ऊपर काफी लंबे समय तक छानबीन हुई, लेकिन आज तक इसे लेकर कोई पुख्ता सबूत नहीं मिल सके। सुशांत को दुनिया को अलविदा कहे एक साल से ऊपर हो गया है। फैंस आज भी उन्हें बहुत मिस करते हैं। सुशांत सोशल मीडिया पर भी बहुत एक्टिव रहते थे। वे एक ऐसे सितारें थे जो अपने फैंस या कॉमन मैन को भी फॉलो कर लेते थे। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर वे अपने फैंस के सवालों का जवाब देने में भी बहुत एक्टिव रहते थे। यह चीज उन्हें बाकी सितारों से अलग बनाती थी।

sushant

सुशांत के निधन के बाद उनका सोशल मीडिया अकाउंट सुना पड़ गया था। उसमें कोई हलचल नहीं दिख रही थी। लेकिन हाल ही में सुशांत के निधन के एक साल बाद अचानक से उनके फेसबुक अकाउंट में हलचल हुई। सुशांत का डीपी यानि फेसबुक प्रोफाइल फोटो अचानक से चेंज हो गया। उनकी प्रोफाइल में ये अपडेट देख फैंस हैरान हो गए। बहुत से इमोशनल भी हुए। वे सोशल मीडिया पर सुशांत को अपने अपने तरीके से श्रद्धांजलि देने लगे।

उदाहरण के लिए एक बंदे ने लिखा ‘काश तुम आज जिंदा होते।’ फिर एक यूजर लिखता है ‘काश आप सच में जिंदा होते और खुद अपना डीपी अपडेट करते।’ इसके बाद सुशांत का एक फैन लिखता है ‘एक सेकंड के लिए मुझे लगा कि वह वापस आ गए।’ एक फैन भावुक होकर लिखने लगा ‘हम आपको अभी भी मिस करते हैं सुश। प्लीज वापस आ जाइए।’ एक यूजर ये भी कमेंट करता है कि ‘लेजेंड (महानायक) हमेशा जीवित रहते हैं।’

sushant singh rajput

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सुशांत का यह फेसबुक प्रोफाइल खदू एक्टर ने अपडेट नहीं किया है। बल्कि इसे उनके सोशल मीडिया मैनेजर ने अपडेट किया है। हालांकि इस डीपी चेंज ने एक पल के लिए सुशांत की याद दिला दी। फैंस को लगा कि कहीं वे वापस तो नहीं आ गए। सुशांत तो फैंस से जिस तरह का प्यार मिल रहा है वह शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है।

फैंस अभी भी सुशांत के लिए इंसाफ की मांग कर रहे हैं। इस केस की सीबीआई जांच चल रही है लेकिन कोई ठोस नतीजा सामने नहीं आ रहा है। स्टार्टिंग में इस जांच पड़ताल को लेकर बहुत सुर्खियां भी बनती थी। लेकिन अब ऐसा प्रतीत होता है कि ये मामला ठंडा पड़ गया है और सुशांत के मौत की गुत्थी अनसुलझी ही रह गई है।

वैसे सुशांत की ये नई डीपी आपको कैसी लगी हमे कमेंट कर जरूर बताएं।

Back to top button