बॉलीवुड

नम आंखों से शिल्पा शेट्टी बोली- पति के बाद महिलाओं को अपने हक की लड़ाई लड़नी पड़ती है..

पिछले एक महीने से शिल्पा शेट्टी की लाइफ में बहुत उथल पुथल चल रही है। उनके पति राज कुंद्रा को मुंबई पुलिस ने 19 जुलाई को गिरफ्तार कर लिया था। तब से लेकर अब तक उन्हें जमानत नहीं मिल पाई है। उनके ऊपर अश्लील फिल्में बनाकर ऐप पर अपलोड करने का आरोप लगा है। पति की काली करतूतों की आंच शिल्पा शेट्टी पर भी आई है। वे भी राज के साथ कई कंपनियों में बिजनेस पार्टनर थी। ऐसे में पुलिस उनसे भी घंटों पूछताछ कर चुकी है।

शिल्पा के ऊपर अभी तक कोई लिगल एक्शन तो नहीं है लेकिन पति के कारनामों के चलते उनकी मार्केट में इमेज बहुत खराब हुई है। इस चक्कर में उन्होंने डांस रियालिटी शो सुपर डांसर चैप्टर 4 भी छोड़ दिया था। लेकिन अब लगभग एक महीने के बाद उन्होंने शो में दोबारा वापसी की है। उनकी वापसी का एक प्रोमो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। शिल्पा ने शो में अपना दर्द शब्दों में बयां किया है। उन्होंने बोला कि आज भी महिलाओं को अपने हक की लड़ाई लड़नी पड़ती है।

shilpa shetty

दरअसल शो का एपिसोड इस बार ‘अमर चित्र कथा स्पेशल’ पर आधारित है। ऐसे में शो में रानी लक्ष्मीबाई पर आधारित एक परफॉरमेंस भी हुई। इसे देख शिल्पा ने समाज में महिलाओं की स्थिति पर अपनी राय रखी। उन्होंने कहा मैं जब भी झांसी की रानी के बारे में सुनती हूं तो मुझे उसमें समाज का चेहरा दिखाई देता है। आज भी महिलाओं को अपने हक के लिए, अपने अपने पति के बाद लड़ाई लड़नी पड़ती है। वह ये लड़ाई अस्तित्व और बच्चों के लिए लड़ती है। इस कहानी से महिलाओं को लड़ने की पॉवर मिलती है।

शिल्पा आगे कहती है ‘रानी लक्ष्मी बाई जिस तरह से अपनी जिंदगी के लिए लड़ीं, वह वाकई में सुपरवुमन थी। यह सच्चाई, यह इतिहास और ये बातें सुन मुझे गर्व महसूस होता है कि मैंने उस देश में जन्म लिया जहां इतनी निडर महिला थी। यह महसूस कर मेरा सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है। हालात कोई भी हो, हम महिलाओं में वह पॉवर है जिससे हम लड़ सकते हैं। जो महिलाएं अपने हक के लिए फाइट करती हैं उन्हें मेरा साष्टांग दंडवत प्रणाम।


यह सब बोलते हुए शिल्पा की आंखों में दर्द साफ झलक रहा था। उन्हें देख ऐसा लग रहा था कि वह लक्ष्मी बाई की बात कहते हुए अपनी कहानी सुना रही हैं। गौरतलब है कि राज कुंद्रा के गिरफ्तार होने के बाद शिल्पा अपनी लड़ाई अपने दम पर ही लड़ रही हैं। ऐसे में देखना ये होगा कि उनकी जिंदगी में आगे और कितने उतार चढ़ाव आते हैं।

RAj

शिल्पा के पति का क्या होगा ये तो समय ही बताएगा। पुलिस इस केस की छानबीन में लगी हुई है। लेकिन बड़ा सवाल ये खड़ा होता है कि पति के गलत या सही साबित होने के बाद शिल्पा के करियर पर इसका क्या असर पड़ेगा। क्या उनके फैंस फिर से उन्हें वैसा ही प्यार दे पाएंगे। या फिर पति की बदनामी के छीटें शिल्पा की इमेज को सुधरने नहीं देंगे।

वैसे इस पूरे मामले में आप क्या कहते हैं?

Back to top button