अध्यात्म

हाथों में मकर रेखा होना माना जाता है बेहद ही शुभ, किस्मत वालों के हाथों में ही होती है यह रेखा

हस्त रेखाओं को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है और इन्हें देखकर मनुष्य के भविष्य का अनुमान आसानी से लगाया जा सकता है। हाथों में कई प्रकार की रेखाएं होती हैं और हर रेखा से कोई न कोई मतलब जुड़ा होता है। आज हम आपको कुछ ऐसी ही रेखाओं के बारे में बताने जा रहे हैं। जिनको शास्त्रों में बेहद ही शुभ माना गया है। अगर आपके हाथों में ये रेखाएं हैं, तो समझ लें की आप से ज्यादा भाग्यशाली कोई ओर नहीं हैं। तो आइए जानते हैं इन रेखाओं के बारे में।

1.मकर रेखा

मकर रेखा को बेहद ही शुभ माना जाता है। जिन लोगों के हाथों में ये रेखा होती है। उनको जीवन में किसी भी चीज की कमी नहीं होती है। ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार हाथ में बनी मकर रेखा खुशहाली का प्रतिक होती है। ये रेखा बेहद ही कम लोगों के हाथों में पाई जाती है। जिन लोगों के हाथों में ये रेखा होती है उनका भविष्य बेहद ही उज्जवल होता है।

जिन लोगों की कलाई में ये रेखा पाई जाती है वो विदेश की यात्रा जरूर करते हैं और ऐसे लोगों को घूमने के मौके काफी मिलते हैं। अगर किसी महिला के हाथ में ये रेखा पाई जाए तो उस महिला को काफी लकी माना जाता है। महिला की हथेली में मकर रेखा होने का अर्थ है कि उसके जीवन में खूब पैसा है।

कहां पाई जाती है ये रेख

मकर रेखा सामान्य तौर पर निचले हिस्से में पाई जाती है, ये रेखा देखने में मछली की तरह होती है। कुछ लोग के हाथों में ये रेखा सूर्य के पास होती है। सूर्य के पास मछली रेखा के होने का अर्थ है कि ऐसे लोगों का बचपन काफी सुख-सुविधाओं में बितता है।

2.जीवन रेखा

जीवन रेखा को भी काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। इस रेखा को देखकर जिदंगी में होने वाली मुख्य घटनाओं का पता लगाया जा सकता है। जिन लोगों के हाथ में ये रेखा गहरी और लम्बी होती है। उनकी सेहत अच्छी बनी रहती है। वहीं दूसरी ओर रेखा का पतला और छोटा होना कई शारीरिक परेशानियों की ओर इशारा करता है।

3.हृदय रेखा

हृदय रेखा को देखकर इंसान के स्वभाव को जाना जा सकता है। हाथों पर सीधी और छोटी हृदय रेखा होने का अर्थ होता है कि व्यक्ति स्वार्थी है। वहीं अगर किसी व्यक्ति की ये रेखा मुड़ी हुई है तो समझ ले की उस व्यक्ति की इच्छाएं बहुत प्रबल  है।

4.सूर्य रेखा

इस रेखा को देखकर ये पता लगाया जा सकता है कि कोई व्यक्ति कितना रचनात्मक है और उसमें आत्मविश्वास और योग्यता कितनी है। बहुत से लोगों में इस रेखा का अभाव होता है। इसके अलावा जिन लोगों के हाथों में बहुत सी छोटी-छोटी रेखाएं होती है। उनको बहुत अधिक संवेदनशील माना जाता है। ऐसे लोग सही और गलत के बीच अंतर नहीं कर पाते हैं। वहीं जिन लोगों के हाथों में बहुत कम रेखाएं होती हैं वो अपनी लगन के पक्के होते हैं। लेकिन जिद्दी भी काफी होते हैं। ऐसी रेखा वाले लोग सोच समझकर ही कोई फैसला लेते हैं और आसानी से किसी पर विश्वास नहीं करते हैं।

Back to top button