बॉलीवुड

मां के गहने पहन रिया ने रचाई शादी, सोशल मीडिया पर शादी से जुड़ी तस्वीरें मचा रही धमाल। देखें तस्वीरें…

रिया कपूर ने अपने लॉन्गटर्म बॉयफ्रेंड के साथ मां की ज्वैलरी पहनकर रचाई शादी। देखें शादी से जुड़ी लेटेस्ट तस्वीरें...

एक्टर अनिल कपूर की बेटी और सोनम कपूर की बहन रिया कपूर  ने 14 अगस्त को अपने लॉन्गटर्म बॉयफ्रेंड करण बुलानी संग शादी रचा ली है। बता दें कि इस शादी में महज कुछ करीबी रिश्तेदार और खास दोस्त ही शामिल हुए थे। इस सीक्रेट वेडिंग की तस्वीरों का हर किसी को इंतजार था। वहीं अब शादी की तस्वीरें सामने आ गई हैं, जिन्होंने इंटरनेट पर धमाल मचा दिया है।

rhea kapoor marriage

rhea kapoor marriage

गौरतलब हो कि किसी भी दुल्हन के लिए उसकी शादी का दिन बेहद खास होता है जब वो खुद को सबसे अलग और सबसे खूबसूरत दिखाना चाहती है। हर लड़की का ये सपना होता है कि जब दुल्हे की नजर उन पर पड़े तो वो सबसे खूबसूरत लगें। रिया ने भी अपनी शादी के लुक को खास बनाने के लिए खास तैयारियां की थी। वो इस दिन आम दुल्हन से अलग बेहद खुूूबसूरत और क्लासी लुक में नजर आ रहीं थी। बता दें कि उन्होंने अपनी मां सुनीता कपूर की डिजायन की हुई ज्वैलरी शादी के दिन पहनी थी।

rhea kapoor marriage

जबकि उनकी साड़ी डिजायनर अनामिका खन्ना ने डिजाइन की थी। इतना ही नहीं रिया ने सिर से मोतियों की बनी चुनरी पहनी, जिसने उनके लुक को बाकियों से बिल्कुल अलग कर दिया। आइए हम बात करते हैं रिया की शादी और उनके अनोखे अंदाज़ को लेकर। जो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है…

rhea kapoor marriage

rhea kapoor marriage

बता दें कि अपने इस खास दिन के लिए रिया कपूर ने बहुत ही विंटेज और क्सासी लुक पसंद किया था। तस्वीरों में नई नवेली दुल्हन ऑफ व्हाइट लहंगे में नजर आ रही हैं। रिया ने नेट गोल्ड दुपट्टा भी कैरी किया था जिसे उन्होंने सिर पर रखा था।

rhea kapoor marriage

rhea kapoor marriage

इस लुक की खास बात ये है कि रिया ने अपने ब्राइडल लुक को मां के गहनों के साथ पूरा किया था। मां के गहने पहन दुल्हन बनीं रिया की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

rhea kapoor marriage

एक तस्वीर में रिया पति करण संग शादी की रस्में निभा रही हैं। वहीं कुछ तस्वीरों में रिया अकेली दिख रही हैं। वहीं रिया की इन तस्वीरों को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

rhea kapoor marriage

वहीं एक तस्वीर में रिया ने गले में फोर लेयर्ड नेकलेस पहना था। इसके साथ गले में लंबी चेन भी केरी की थी। कानों में झुमके और हाथों में सोने के कंगन पहने, इसके साथ ही फ्लोरल हाथफूल भी उन्हे एक रिच लुक दे रहा था।

rhea kapoor marriage

बता दें कि रिया और करण की शादी की कोई घोषणा नहीं की गई थी और इसमें केवल परिवार और नजदीकी लोग शामिल हुए। दोनों ने गुपचुप तरीके से शादी की है।

rhea kapoor

रिया कपूर और करण बुलानी पिछले 13 साल से रिलेशनशिप में हैं। दोनों की पहली मुलाकात फिल्म ‘आयशा’ के सेट पर हुई थी। रिया उस फिल्म की प्रोड्यूसर थी जबकि करण फिल्म में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम कर रहे थे।

Back to top button