राशिफल

Rashifal 18 August: गणेशजी की कृपा से आज 5 राशियों का होगा उद्धार, सभी अटके हुए काम होंगे पूरे

राशिफल ज्योतिष शास्त्र की वह विधा है, जिसके माध्यम से भविष्यवाणी की जाती है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से मिलने वाला शुभ-अशुभ फल ही राशिफल कहलाता है। प्रतिदिन ग्रहों की स्थिति के अनुसार उनसे जुड़े जातकों के जीवन में घटित होने वाली घटनाएं भी भिन्न-भिन्न होती हैं। हम आपको आज यानि बुधवार 18 अगस्त का राशिफल बता रहे हैं। आइए देखते हैं, आज आपके सितारे क्या कहते हैं। तो पढ़िए Rashifal 18 August 2021

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज अपना ध्यान ज्यादा काम करने में लगाएंगे। दूसरे लोग आपके आत्मविश्वास को महसूस करेंगे। किसी भी कठिन परिस्थिति में कई लोग आपका साथ देने के लिए तैयार रहेंगे‌। ज्यादातर दोस्त आपके साथ हैं और आपका साथ निभाएंगे। कठिन परिश्रम व मेहनत रंग लाएगी। कुछ दोस्त गुप्त रुप से आपकी मदद कर सकते हैं‌। कर्ज में कमी होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्यस्तता रहेगी। भाइयों का सहयोग मिलेगा। दूसरों की जवाबदारी न लें।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज के दिन आप कार्यक्षेत्र में आलोचनाओं का शिकार हो सकते हैं। इस राशि के स्टूडेंट्स को कड़ी मेहनत करने की जरुरत है। किसी भी काम को शुरूआत करने से पहले जीवनसाथी से राय-मशविरा कर लेने से अच्छा रहेगा। आज यात्रा आपके लिए आनन्ददायक और बहुत फ़ायदेमंद होगी। नए प्रोजेक्ट में निवेश न करें। कार्य सफलतापूर्वक संपन्न होगा। राजकार्य में अवरोध आएंगे, लेकिन आप अपने विवेक से इन अवरोधों को हटाने में सफल होंगे।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

विवाह में आ रही अड़चन दूर होगी। पसंदीदा भोजन की प्राप्ति होगी। सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होने का मौका भी आपको मिल सकता है‌। दोस्तों के साथ बहुत अच्छा समय बीतेगा‌। दिन सामान्य रहेगा। सुखद घटनाएं होंगी। अपनी बातचीत में मौलिकता रखें, क्योंकि किसी भी तरह का बनावटीपन आपको फ़ायदा नहीं पहुँचाएगा। राजनीति से जुड़े लोग विश्वासघात का शिकार हो सकते हैं। कलात्मक कार्यों को करने में रूचि रहेगी।

Ganesh ji

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आपका दाम्पत्य जीवन मधुर रहेगा। आपको नए काम को करने के लिये कुछ अच्छे अवसर मिलेगे। आज कार्यालय में प्रेम प्रसंग की एक संभावना आपको अपने कार्य से दूर ले जा सकती है हालांकि, आपको वापस अपनी एकाग्रता लाने की जरूरत है। आज खुद  को शांत रखने की भी कोशिश करेंगे। इसके अलावा आज आपको कई तरह के अनुभव मिल सकते हैं। एकतरफ़ा लगाव आपकी ख़ुशियों को खत्म कर सकता है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज मन में नया जोश देखने को मिलेगा। नौकरी और व्यवसाय में लाभदायक परिणाम मिलेंगे। किसी बैठक-समारोह का बुलावा आज आपको मिल सकता है‌। परिवार वालों का पूरा समर्थन और सहयोग मिलेगा‌। दूर स्थान के लोगों से बातचीत होगी‌। अविवाहित लोगों को लव और शादी के प्रपोजल को लेकर सावधान रहना होगा। कुछ मामलों में आपको धोखा हो सकता है। आज सहयोगी आप की कार्यशैली पर सवाल भी उठा सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

मित्रों और परिवारजनों का भरपूर सहयोग आज आपको मिलने वाला है। कारोबार की स्थिति सुधरती हुई नजर आएगी। किसी बड़े अधिकारी के सहयोग से नौकरी में आपकी मजबूत है। इसल‍िए विरोधी और आलोचना करने वाले लोग आपका कुछ नहीं ब‍िगाड़ पाएंगे। आज मित्राें से आपको मदद मिलने वाली है। पैतृक संपत्ति मिलने के आसार हैं। परिवार में किसी बुजुर्ग के स्वास्थ्य की चिंता हो सकती है। संतान के सफल होने से मन प्रसन्न रहेगा।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

व्यापार में नई दिशाएं खुलती प्रतीत होंगी। घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। दाम्पत्य जीवन में आपसी सामंजस्य उत्तम रहेगा। आपको पढ़ाई-लिखाई मे आशाजनक परिणाम नही मिल पाएंगे। किसी न किसी के साथ मतभेद होना संभव है। सेहत बेहतर बनी रहेगी। नए लोगों से मुलाकात भविष्य के लिए लाभदायक होगी। आप आसानी से दूसरे लिंग के लोगों को अपनी तरफ़ आकर्षित करेंगे। भूमि भवन संबंधित मामले आज सुलझ सकते हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज खुद को डरा हुआ महसूस करेंगे। लेकिन आपकी यह डर बेवजह होगी। इसलिए इससे परेशान ना हों और खुद को शांत रखें। शिक्षा के क्षेत्र में यदि आगे बढ़ने के लिए प्रयासरत हैं तो आज का दिन आपके लिए शुभ हो सकता है। विरोधी सक्रिय होंगे। इसके अलावा समाज में कुछ लोग ऐसे भी हैं जो आप की उन्नति नहीं देख सकते। दोपहर तक आर्थिक संकट भी खत्म होंगे। भेंट व उपहार की प्राप्ति हो सकती है। सुख के साधन जुटेंगे।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आपके मन में भविष्य को लेकर चिंता हाे सकती है। दुश्मन आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं। आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। ज्यादातर मामलों में आप नुकसान से बच जाएंगे। अपने साथ या आसपास के कुछ लोगों के साथ रिश्तों में सुधार आ सकता है‌। नौकरी में बदलाव के भी योग बन रहे हैं। आज के हालात और आपसे मिलने वाले लोग आपको कुछ नया करने के लिए प्रेरित कर सकते हैं। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

सेहत के मामले में दिन ठीक नहीं है। पेट और कमर के रोग भी परेशान कर सकते हैं। नौकरी में हो सकता है कि किसी वजह से आज आपकी बहस हो जाए, ऐसी स्थिति में वाणी पर संयम रखने की आवश्‍यकता है। अन्‍यथा अनिश्चितता के कारण मानसिक तनाव की स्थितियां आ सकती हैं। वाणी पर संयम रखना आवश्यक है। पिछले कई दिनों से कोई नया कार्य शुरू करने की योजना बना रहे थे तो आज अच्छा दिन अच्छा है।

Ganesh

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आप जितनी मेहनत करोगे उतना ही आपको फायदा हो सकता है। आपको अधिकारियों के साथ अपने व्यवहार में सावधानी रखनी चाहिए। धन लाभ के नए सोर्स नजर आ सकते हैं। आपको परिवार के किसी काम से सफर पर जाना पड़ सकता है। अगर आपके पास हालात से उबरने के लिए दृढ़ इच्छा-शक्ति है, तो कुछ भी असंभव नहीं है। जमींन जायदाद के लिए विवाद हो सकता है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आपको मित्रों का भरपूर सहयोग मिलने वाला है। वित्तीय स्थिति में सुधार आएगा लेकिन साथ ही ख़र्चों में भी इज़ाफ़ा होगी। आज न चाहते हुए भी आपको कुछ ऐसा काम करना पड़ सकता है जो दूसरों के लिए असुविधाजनक होगा। ऐसे में बेहतर होगा क‍ि समझदारी से काम लें। किसी दूर के रिश्तेदार के यहाँ से मिली आकस्मिक अच्छी ख़बर आपके पूरे परिवार के लिए ख़ुशी के लम्हे लाएगी। कुछ महत्वपूर्ण फैसले लेने के लिए बड़ो की राय जरुर लें।

आपने Rashifal 18 August का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 18 August का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 18 August 2021 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : इस साल जन्माष्टमी पर बन रहा है दुर्लभ संयोग, व्रत करने से मिलेगा ख़ास फल

Back to top button