बॉलीवुड

देशभक्ति के रंग में डूबी दिखी रवीना टंडन की बेटी राशा, वाघा बॉर्डर पर तिरंगा लेकर यूं लगाई दौड़

हाल ही में 15 अगस्त को पूरे देश ने 75वां स्वतंत्रता दिवस मनाया। इस दौरान आम जनता से लेकर बड़े बड़े सेलिब्रिटीज तक हर कोई देश भक्ति के रंग में डूबा नजर आया। इस देश के हर व्यक्ति को एक भारतीय नागरिक होने पर गर्व है। हम अपने बच्चों को भी देश से प्यार करने की शिक्षा देते हैं। अब बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन को ही ले लीजिए। उन्होंने भी अपने बच्चों को देश और इसकी मिट्टी से प्रेम करना सिखाया है। इसका ताजा उदाहरण उनकी बेटी राशा ठडानी के एक वीडियो में देखने को मिला है।

raveena

रवीना टंडन 90 के दशक की जानी मानी अभनेत्री हैं। उन्होंने 1992 में ‘पत्थर के फूल’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद रवीना ने एक से बढ़कर एक कई हिट फिल्में दी। उन्होंने बॉलीवुड के कई मशहूर हीरो संग काम भी किया। वे 90 के दशक में टॉप की अभिनेत्रियों में से एक थी। हालांकि 2004 में अनिल ठडानी से शादी के बाद उनका करियर कुछ खास नहीं चला। इसके बाद उन्होंने कई बार कमबैक करने की कोशिश भी की लेकिन कोई बात नहीं बन पाई।

Raveena

फिलहाल रवीना सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहती हैं। खासकर इंस्टाग्राम पर वे आए दिन अपने फोटोज और वीडियोज साझा करती रहती हैं। हाल ही में रवीना ने 15 अगस्त के मौके पर अपने इंस्टा अकाउंट पर एक पोस्ट साझा की। इस पोस्ट में उन्होंने दो तस्वीरें और एक वीडियो शेयर किया। इसमें पहली तस्वीर में रवीना की छोटी बेटी हाथ में तिरंगे की पेटिंग पकड़ी खड़ी है। वहीं दूसरी फोटो में उनका बेटा हाथ में तिरंगा लिए खड़ा है।

raveena

इसके बाद उन्होंने एक वीडियो भी साझा किया है जिसमें उनकी बेटी राशा अटारी-वाघा बॉर्डर पर तिरंगा झंडा हाथ में लेकर दौड़ती हुई नजर आ रही है। इस दौरान वीडियो के बैकग्राउंड में देशभक्ति का म्यूजिक सुनाई देता है। फैंस को रवीना कि यह पोस्ट बहुत पसंद आ रही है। वे उन्हें स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते नजर आए। वहीं रवीना ने इस वीडियो को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा ’75वां स्वतंत्रता दिवस।’ आप इस इंस्टा पोस्ट की थर्ड स्लाइड में रवीना की बेटी का तिरंगे वाला वीडियो देख सकते हैं।

गौरतलब है कि इसके पहले रवीना ने बेटी राशा से ही संबंधित एक और पोस्ट साझा की थी। इसमें उन्होंने राशा की रिपोर्ट कार्ड फैंस के साथ शेयर की थी। इस रिपोर्ट कार्ड में देखा जा सकता है कि राशा को सभी विषयों में ‘ए’ ग्रेड मिली हुई है। ये रवीना के लिए एक प्राउड मोमेंट था। इसलिए उन्होंने इसे बाकी पेरेंट्स की तरह सोशल मीडिया पर साझा कर दिया।

raveena tandon

वर्कफ्रंट की बात करें तो रवीना जल्द ही केजीएफ चैप्टर 2 में दिखाई देंगी। इस फिल्म में साउथ के सुपरस्टार यश और बॉलीवुड के बाबा संजय दत्त मुख्य रोल में दिखाई देंगे। बरहाल फैंस को इस फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार है। केजीएफ चैप्टर 2 के अलावा रवीना वे नेटफ्लिक्स पर आने वाली आगामी सीरीज अरण्यक में भी दिखाई देंगी। इस सीरीज में वे एक पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाते दिखेंगे। इस सीरीज में उनके साथ परमब्रत चट्टोपाध्याय होंगे।

Back to top button