बॉलीवुड

श्रद्धा कपूर को देख बेहद भावुक हो गई फैन, एक्ट्रेस ने यूं किया दुलार, देखें Sweet Video

बॉलीवुड सितारें आज जो कुछ भी हैं अपने फैंस की बदौलत हैं। यदि दर्शक उन्हें रिजेक्ट कर दें और उनकी फिल्में न देखें तो उनकी वैल्यू ज़ीरो हो जाती है। ऐसे में एक सफल एक्टर उसे कहा जा सकता है जिसके फैंस बहुत सारे हो। वैसे यहां फैंस की संख्या से ज्यादा ये चीज भी मायने करती है कि सामने वाला आपका कितना बड़ा और लॉयल फैन है। वह आपको देखकर कितना खुश और भावुक हो रहा है। एक सेलिब्रिटी के तौर पर यह आपकी भी जिम्मेदारी होती है कि आप अपने फैन की भावनाओं का पूरा मान सम्मान करें।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shraddha ✶ (@shraddhakapoor)

कई बार देखा जाता है कि बड़े बड़े सितरें फैंस के साथ ज्यादा देर समय बिताने से कतराते हैं। वे बस फैंस दिखने पर हाय बोल हाथ हिला देते हैं या एक फोटो क्लिक करवा आगे बढ़ जाते हैं। हालांकि हर कोई ऐसा नहीं होता है। कुछ सितारें इतने डाउन टू अर्थ होते हैं कि अपने फैंस के साथ बड़ी नरमी और विनम्रता के साथ मिलते हैं। अब बॉलीवुड की क्यूट अभिनेत्री श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) को ही देख लीजिए।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shraddha ✶ (@shraddhakapoor)

श्रद्धा कपूर को बॉलीवुड इंडस्ट्री में काफी समय हो गया है। इस दौरान उनके फैंस भी लगातार बढ़ते जा रहे हैं। लोग श्रद्धा को ऑन-स्क्रीन और ऑफ-स्क्रीन दोनों ही जगह देखना पसंद करते हैं। खास बात ये है कि सिर्फ लड़के ही नहीं बल्कि लड़कियां भी श्रद्धा की बहुत बड़ी फैन हैं। अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को ही ले लीजिए। इस वीडियो में श्रद्धा का सामना एक बिग फीमेल फैन से हो जाता है। यह फैन अपनी फेवरेट स्टार श्रद्धा को देख ओवर-इमोशनल हो जाती है। उसका अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रहता है। वह काफी नर्वस भी होने लगती है।

Shraddha Kapoor

फैंस को इस तरह देख श्रद्धा उससे जल्दी से जल्दी पीछा छुड़ाने का नहीं सोचती है। बल्कि वह उस फैन को पूरा समय देती है। इस दौरान श्रद्धा अपनी फैन के कंधों को सॉफ्टली रगड़ते हुए उसे शांत करने की कोशिश करती हैं। वे अपनी इस बीगेस्ट फैन से बड़े ही प्यार से मिलती है। श्रद्धा का यह अंदाज फैंस को पसंद आता है। खासकर श्रद्धा जिस ढंग से अपनी फैन को लाड़ दुलार करती है वह काबिलेतारीफ होता है। ऐसा नजारा बहुत कम ही देखने को मिलता है जब कोई सितारा किसी आम फैन को ऐसे प्यार करे।

Shraddha Kapoor

श्रद्धा का यह प्यारा सा वीडियो मशहूर सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विराल भियानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो को श्रद्धा के फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। वीडियो को साझा करते हुए विराल कैप्शन में लिखते हैं ‘श्रद्धा से मिलकर उनकी फैन भावुक हो गई। और श्रद्धा ने उसे पर्याप्त समय भी दिया।’

देखें वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

वर्क फ्रंट कि बात करें तो श्रद्धा कपूर जल्द ही लव रंजन की मूवी में दिखाई देंगी। इस फिल्म में उनके अपोजिट रणबीर कपूर दिखाई देंगे। कुछ समय पहले ही दोनों ने दिल्ली में इसकी शूटिंग की थी। इसके पहले श्रद्धा साहो, छिछोरे और स्त्री जैसी फिल्मों में दिखाई दी थी।

वैसे आप लोगों को श्रद्धा कपूर कैसी लगती है हमे कमेंट कर जरूर बताएं।

Back to top button
?>