बॉलीवुड

शिल्पा शेट्टी-राज कुंद्रा को लेकर ये क्या बोल गई Moose Jattana? लोग भड़क गए, ले ली क्लास -Video

फेमस रियलिटी शो बिग बॉस हमेशा से ही एक विवादित शो रहा है। इस बार भी इस शो के शुरू होते ही घर में लड़ाई- झगड़ा से लेकर प्यार- मोहब्बत तक सभी चीजें दिख रही हैं। इस बार इस शो की शुरुआत ओटीटी प्लेटफॉर्म से की गई है। कुछ हफ्तों तक शो यहीं चलेगा और फिर बाद में कुछ और नए कंटेस्टेंट्स के साथ टीवी पर जारी रहेगा। इस बार शिल्पा शेट्टी की बहन शमिता शेट्टी भी शो का हिस्सा बनी हैं।

shilpa shetty

गौरतलब है कि शिल्पा शेट्टी के पति इस समय अश्लील फिल्में बनाने के आरोप में पुलिस हिरासत में हैं। उधर शिल्पा की भी मुसीबतें बड़ी हुई हैं। ऐसे में अपनी दीदी और जिजू के मुसीबत में होने के बावजूद शमिता शो का हिस्सा बनी हैं। इस चीज को लेकर शो की एक कंटेस्टेंट ने शमिता का मजाक उड़ाया। उन्होंने एक्ट्रेस का मजाक उड़ाने के चक्कर में शिल्पा और राज को भी घसीट लिया। हालांकि उनकी ये हरकत दर्शकों को रास यही आई और अब वे सोशल मीडिया पर उन्हें लताड़ लगा रहे हैं।

Moose Jattana and Shamita Shetty

दरअसल शो की कंटेस्टेंट Moose Jattana ने शमिता शेट्टी का मजाक उड़ाते हुए शिल्पा राज को भी इसमें घसीट लिया। शमिता के दीदी जिजू इस समय मुसीबत में हैं और जिसके चलते एक्ट्रेस के लिए भी ये समय कठिन है। लेकिन फिर भी शमिता शो में अपना 100 फीसदी दे रही हैं। इस बीच Moose Jattana ने शिल्पा और राज का नाम लेकर शमिता को तंग करने की कोशिश की। दरअसल सोशल मीडिया पर Moose Jattana का एक वीडियो बड़ा वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वे शमिता, शिल्पा और राज का मजाक उड़ाती नजर आ रही हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Moose Jattana (@moosejattana)

वीडियो में देखा जा सकता है कि मुस्कान जट्टाना बिग बॉस हाउस के गार्डन एरिया में बैठी हुई है। इस दौरान वह प्रतीक सहजपाल से गप्पे मार रही हैं। वे कहती हैं कि ‘मैंने सुना था शमिता शेट्टी ने अपनी बहन (शिल्पा शेट्टी) की शादी की वजह से बिग बॉस का घर छोड़ा था। अब अपनी बहन के कारण ही शमिता शेट्टी फिर से इस घर में आई है।’ यह कहने के बाद वह जोर जोर से हंसने लगती हैं।

Shamita Shetty

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि शमिता शेट्टी बिग बॉस के तीसरे सीजन में भी आई थी। यहां वे शो में 42 दिनों तक रही थी। हालांकि शिल्पा शेट्टी की शादी बीच में आ गई थी जिसके चलते वे शो बीच में ही छोड़कर चली गई थी। अब बिग बॉस सीजन 15 में वे फिर से आई हैं। इस समय उनकी बहन शिल्पा शेट्टी और जिजू राज कुंद्रा अश्लील फिल्मों वाले केस को लेकर सुर्खियों में भी बने हुए हैं। बस यही वजह है क मुस्कान जट्टाना ने शमिता का मजाक उड़ाते हुए शिल्पा और राज का नाम भी ले लिया।

हालांकि मुस्कान का यह मजाक दर्शकों को पसंद नहीं आया। उनका कहना है कि मुस्कान को शमिता का मजाक उड़ाने के चक्कर में राज और शिल्पा को बीच में नहीं घसीटना चाहिए था। ऐसे में लोग उन्हें एक बत्तमीज लड़की बोल रहे हैं।

देखें वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Bigg Boss 15 (@biggboss15.colorstv)

वैसे इस पूरे मामले पर आपकी क्या राय है?

Back to top button