बॉलीवुड

अनिल कपूर की छोटी बेटी रिहा आज बनेंगी दुल्हन, शादी की शुरू हुई रस्में : देखें वीडियो

अभिनेता अनिल कपूर (Anil Kapoor) की छोटी बेटी रिया कपूर आज अपने प्रेमी करण बूलानी (Karan Boolani) के साथ शादी करने जा रही है। ये शादी कपूर निवास से ही की जा रही है। शादी के चलते कपूर निवास को बेहद ही सुंदर तरीके से सजाया गया है और कई मेहमानों का आना भी शुरू हो गया है। अनिल कपूर के जुहू वाले बंगले पर शादी की तैयारियां जोरो-शोरों से चल रही हैं और शादी से जुड़ी कई वीडियो सामने भी आ रही है।

rhea kapoor

rhea kapoor

rhea kapoor

हालांकि अभी तक कपूर परिवार की ओर से रिया की शादी होने की ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है। लेकिन सूत्रों के अनुसार घर में रिया की शादी की तैयारियां चल रही हैं और शादी के फंक्शन तकरीबन 2-3 दिन तक चलने वाला है। अनिल कपूर के घर की कई तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Voompla (@voompla)

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Voompla (@voompla)

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Voompla (@voompla)


वहीं बीती रात करण बूलानी भी रिया कपूर के घर आए थे। इनको घर से बाहर निकलते स्पॉट किया गया था। जिसका वीडियो भी अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में करण लाल शर्ट और ब्लैक जींस पहने कपूर निवास से निकलकर लग्जरी गाड़ी में बैठते देखे गए हैं।

rhea kapoor

एक अखबार के मुताबिक, रिया और करण की शादी को काफी प्राइवेट रखा गया है। इसमें केवल परिवार और करीबी लोगों को ही शामिल किया गया है। कोरोना के कारण ही शादी में कम लोगों को बुलाया गया है और कोरोना के नियमों का भी पूरा पालन किया जा रहा है।

rhea kapoor

अपनी बहन की शादी में शामिल होने के लिए कुछ दिनों पहले ही सोनम कपूर भी लंदन से मुंबई वापस लौटी थी। सोनम करीब एक साल से अपने पति के साथ लंदन में ही रह रही थी। वहीं बहन की शादी की तारीख पक्की होते ही सोनम मुंबई वापस आ गई थी।
rhea kapoor

पहुंच रहे हैं मेहमान

शादी के लिए अनिल कपूर का जुहू स्थित बंगला सज-धजकर पूरी तरह से तैयार है और शादी में शरीक होने के लिए मेहमान भी अनिल कपूर के घर पहुंचने लगे हैं। शादी के लिए अर्जुन कपूर, खुशी कपूर, शनाया कपूर और अंशुला कपूर भी अपने चाचा के घर पहुंचे हैं।

rhea kapoor

अर्जुन कपूर ब्लू कुर्ते में नजर आए थे। वहीं बोनी कपूर ने इस दौरान व्हाइट कुर्ता पहना हुआ था। इससे पहले अनिल कपूर की भी कुछ तस्वीरें सामने आई थीं। इनके अलावा संजय कपूर और महीप अपने बेटे जेहान संग भी यहां स्पॉट हुए हैं।

rhea kapoor

गौरतलब है कि रिया कपूर बॉलीवुड की मशहूर प्रोड्यूसर और फैशन डिजाइनर हैं। ये कई सालों से करण के साथ रिश्ते में है। करण भी एक फिल्म प्रोड्यूसर हैं। जिन्होंने कई एड फिल्म भी बनाए हैं। रिया की फिल्म ‘आयशा’ में भी करण ने सहायक की भूमिका निभाई थी। कहा जाता है कि दोनों की मुलाकात फिल्म आइशा के सेट पर हुई थी।

rhea kapoor

ये रिया की प्रोड्यूसर की तौर पर पहली फिल्म थी। फिल्म में करण ने असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम किया था। रिया ने आइशा के अलावा खूबसूरत, वीरे दी वेडिंग जैसी फिल्मों को को-प्रोड्यूस किया है।

Back to top button