राशिफल

Rashifal 15 August: आज सूर्यदेव करेंगे इन 7 राशियों की कामना पूर्ति, घर-कारोबार में बढ़ेगी बरकत

राशिफल ज्योतिष शास्त्र की वह विधा है, जिसके माध्यम से भविष्यवाणी की जाती है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से मिलने वाला शुभ-अशुभ फल ही राशिफल कहलाता है। प्रतिदिन ग्रहों की स्थिति के अनुसार उनसे जुड़े जातकों के जीवन में घटित होने वाली घटनाएं भी भिन्न-भिन्न होती हैं। हम आपको आज यानि रविवार 15 अगस्त का राशिफल बता रहे हैं। आइए देखते हैं, आज आपके सितारे क्या कहते हैं। तो पढ़िए Rashifal 15 August 2021

Surya dev

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आप खुद को ऊर्जा से सराबोर महसूस करेंगे। इस ऊर्जा का प्रयोग कामकाज में करें। जमीन-जायदाद से संबंधित क्षेत्र में आपको लाभ हो सकता है। सामाजिक कार्यों में आप बढ़-चढ़कर ह‍िस्‍सा लेंगे। लेक‍िन लवलाइफ में आज आपको निराशा हाथ लग सकती है। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठों का दबाव और घर में अनबन के चलते आपको तनाव का सामना करना पड़ सकता है, जो काम में आपकी एकाग्रता को भंग करेगा। नए अवसर मिलेंगे जिसको हाथ से जाने नहीं देना है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आप काफ़ी पैसे बना सकते हैं लेकिन इसे अपने हाथों से फिसलने न दें। पति पत्नी के बीच सामंजस्य बना रहेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि के साथ ही मित्रों का साथ मिलेगा। आज के दिन कार्य समय पर पूरा कर पाने में सफल हो सकते हैं। आर्थिक लाभ के अवसर आएंगे। कार्यक्षेत्र के विस्तार की संभावना के बीच उन्नति के अवसर हैं। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन काफी बढ़िया रहेगा। पढ़ाई-लिखाई में मन लगा रहेगा। भाई-बहनों के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

सफर के लिए दिन ज्यादा अच्छा नहीं है। व्यापार व्यवसाय को नई उंचाई मिलेगी। विरोधी सक्रिय होंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ की चिंता रहेगी। पर‍िवार में वार्ता करते समय अपनी वाणी पर संयम रखें। अन्‍यथा रिश्‍तों में दरार पड़ सकती है। व्‍यवसाय की बात करें तो आज आपको नई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। संतान की उन्नति से खुशी हो सकती है। आज आप बिजनेस में नई योजनाएं बना सकते हैं। सामाजिक कार्यक्रम में भी हिस्सा लेना चाहिए।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आप शारीरिक तथा मानसिक रुप से व्याकुलता और अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। सार्वजनिक जीवन में आप सम्मान प्राप्त करेंगे। छुपे हुए दुश्मन आपके बारे में अफ़वाहें फैलाने के लिए अधीर होंगे। आपके लिए यह ख़ूबसूरत रोमानी दिन रहेगा, लेकिन सेहत को लेकर थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। शारीरिक कठिनाई को लेकर अलर्ट रहना चाहिए। मित्रों का सहयोग रुके कार्य को बना देगा। यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। वाहन सुख उत्तम मिलेगा। मित्रों के साथ पर्यटन होगा।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

सिंह राशि वाले अपने अहंकार में आकर कोई भी बड़ा फैसला न लें, यह आपके लिए हानिकारक हो सकता है। घर में बड़े-बुजुर्गों से बहसबाजी में न उलझें तो अच्छा है। उनकी राय भी सुन लें क्या पता कभी वक्त पड़ने पर काम जा जाएं। किसी काम के लिए यात्रा करनी पड़ सकती है, जो की लाभकारी सिद्ध होगी। आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। अपना ध्यान किसी सोशल वर्क में लगा सकते हैं। परिवार मे स्वास्थ्य को लेकर परेशानी बनी रहेगी।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

अगर आप अपनी घरेलू ज़िम्मेदारियों को अनदेखा करेंगे, तो कुछ ऐसे लोग नाराज़ हो सकते हैं जो आपके साथ रहते हैं। थोड़ी मेहनत से आपको किसी बड़े धन लाभ का अवसर प्राप्त होगा। बच्चों के प्रति आपका स्वभाव नरम बना रहेगा। बदलते समय के साथ क़दमताल करने के लिए नई तकनीक से तालमेल बैठाना महत्वपूर्ण रहेगा। अगर आप यात्रा कर रहें है तो सभी ज़रूरी दस्तावेज़ साथ रखना न भूलें। पैसों के मामलों में सावधानी रखनी होगी। सेहत को लेकर लापरवाही न करें।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज आप एक सामाजिक सभा या किसी भी परिवार के समारोह में भाग ले सकते हैं। भाग्य का साथ मिलेगा। क्रोध और उत्तेजना पर संयम रखें। भाइयों से विवाद हो सकता है। रोजगार के क्षेत्र में उन्नति के योग हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता दूर होगी। थकान महसूस होगी। व्यस्तता के चलते घर-परिवार पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। आपकी शोहरत बढ़ेगी। जीवनसाथी के साथ तालमेल बना रहेगा। कोई भी डील करते समय आपको सोच-समझकर ही आगे बढ़ना चाहिए।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आपकी भरपूर ऊर्जा और ज़बरदस्त उत्साह सकारात्मक परिणाम लाएंगे व घरेलू तनाव दूर करने में मददगार रहेंगे। अपने जीवन-साथी के साथ अपनी गोपनीय जानकारी बांटने से पहले सोच लें। अगर मुमकिन हो तो इससे बचें, क्योंकि इन बातों के बाहर फैलने का ख़तरा है। कोई भी क़दम उठाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह ज़रूर ले लें। वर्क प्लेस पर तनावपूर्ण स्थिति बन सकती है। अपने लक्ष्य को पूरा करने में आपको किसी दोसत की मदद मिलेगी।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आपको कार्य क्षेत्र में व्यवस्थित होकर आगे बढ़ने की आवश्यकता है। भाग्य भी आज आपके साथ है। व्‍यवसाय में हैं तो आज आपको सफलता म‍िल सकती है लेक‍िन आपको मेहनत कुछ ज्‍यादा करनी होगी। आप किसी सामाजिक कार्य का हिस्सा बन सकते हैं। लव लाइफ की बात करें तो आज का द‍िन आपके ल‍िए शुभ है। आज आप जो भी करेंगे उसके बहुत अच्छे नतीजे आपको मिलेंगे। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद बढ़ सकते हैं। संचित धन में वृद्धि होगी। किसी से विवाद न हों, इसका ध्यान रखें। आपके गुणों और योग्यताओं के कारण बिगड़े कामों में भी गति आ सकती है। विवाह बाधा दूर होने के साथ ही आर्थिक लाभ हो सकता है। साथ काम करने वाले कुछ लोगों की मदद भी आपको मिल सकती है। परिवार में शांति का माहौल बना रहेगा। आपको अचानक से कुछ ऐसा हासिल हो सकता है, जिसकी आपको बहुत दिनों से तलाश थी।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आप अपना कोई जरूरी काम निपटा सकते हैं। अपनी भावनाओं को नियंत्रण में रखें और जितना संभव हो क्रोध करने से बचें। पौष्टिक आहार आपके ऊर्जा-स्तर को उठाए रखने में अहम साबित होगा। अगर आप आय में वृद्धि के स्रोत खोज रहे हैं, तो सुरक्षित आर्थिक परियोजनाओं में निवेश करें। परिजनों का साथ मिलेगा। आप उनसे ढेर सारी बातें साझा करेंगे। आपकी मेहनत रंग लाने वाली है। आप माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यो में भी मन लगायेंगे।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आप काल्पनिक दुनिया में ही दिन व्यतीत करेंगे। सृजनात्मक शक्ति को भी उचित दिशा मिल जाएगी। पराक्रम व सुख-समृद्धि बढ़ने से अनेक रुके काम पूरे होंगे। कार्य विस्तार होगा। प्रतिष्ठित व्यक्तियों से संबंध घनिष्ठ होंगे। खुला व्यवहार लोगों को अखरेगा। खर्च की चिंता से मन अशांत रह सकता हैं। पिता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। करियर में आपकी तरक्की के रास्ते खुलेंगे। कुछ खास जगहों पर आपकी प्रशंसा भी हो सकती है।

आपने Rashifal 15 August का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 15 August का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 15 August 2021 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : सूर्य के राशि परिवर्तन से चमक जाएगा इन लोगों का भाग्‍य, जानें आपकी राशि पर क्या पड़ेगा असर

Back to top button