अध्यात्म

सूर्य के राशि परिवर्तन से चमक जाएगा इन लोगों का भाग्‍य, जानें आपकी राशि पर क्या पड़ेगा असर

सूर्य ग्रह 17 अगस्‍त को सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य को यश, मान-सम्‍मान, आत्‍मविश्‍वास का कारक माना गया है। सूर्य के सिंह राशि में प्रवेश करने से कई राशियों पर शुभ प्रभाव देखने को मिलेगा। दरअसल सूर्य एक साल बाद अपनी ही राशि में प्रवेश कर हैं। जिसका असर सभी राशियों पर पड़ेगा। कुछ राशियों के लिए ये गोचर बहुत ही लाभकारी साबित होगी। जबकि कुछ राशि के जातकों को दुखों का सामना करना पड़ सकता है।

इन राशियों के जातकों का जाग जाएगा भाग्य –

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए सूर्य का राशि परिवर्तन शुभ रहेगा। पारिवारिक जीवन और धन के मामलों में लाभ होगा। कहीं से अचानक धन की प्राप्ति का योग बनेगा। संतान के मामलों में भी कोई शुभ समाचार मिल सकता है। करियर के लिए भी ये समय उत्तम साबित होगा। सोचा हुआ कार्य अपने आप पूर्ण हो जाएगा।

वृषभ राशि

सूर्य के इस राशि परिवर्तन से वृषभ जातकों को काफी लाभ पहुंचने वाला है। इस राशि के जातकों के करियर पर शुभ प्रभाव देखने को मिलेगा। नौकरी में बहुप्रतीक्षित परिवर्तन हो सकता है। जो कि लाभकारी साबित होगा। कोई नया कार्य करने का सोच रहे हैं। तो भी ये समय उत्तम साबित होने वाले हैं। इसलिए बिना देरी किए इस दौरान आप नया व्यापार शुरू कर सकते हैं। इस राशि के लोग बस अपने गुस्से पर काबू रखें और किसी से विवाद में न पड़ें।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के साहस-आत्‍मविश्‍वास में बढ़ोतरी होगी। परिवार की ओर से सुख मिलेगा। लंबे समय से चला आ रहा विवाद खत्म हो सकता है। कारोबारियों को अच्‍छा लाभ मिलेगा और धन की प्राप्ति होगी। इस दौरान अगर आप कोई जमीन खरीदने का सोच रहे हैं, तो जरूर लें। जमीन खरीदने में आपको केवल लाभ ही होगा।

सिंह राशि

सूर्य का गोचर सिंह राशि में हो रहा है। इस राशि के जातकों के लिए ये गोचर बहुत शुभ हो। धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। स्‍थान परिवर्तन भी हो सकता है और नई जगह पर नौकरी भी मिल सकती है। व्यापारियों के लिए भी ये समय सही साबित होगा और व्यापार में खूब लाभ होगा। मान-सम्‍मान बढ़ेगा और सेहत बेहतर होगी। अगर कोई पुराना रोग है तो वो भी सही हो जाएगा।

तुला राशि

सूर्य का गोचर तुला राशि के लिए उत्तम साबित होगा। करियर में चली आ रही सभी समस्‍याएं दूर हो जाएंगी। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। रुका हुआ धन मिल जाएगा। परिवार के साथ भी संबंध अच्छे होंगे। संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेगा और जीवन साथी के साथ संबंध भी मधुर बनेंगे।

वृश्चिक राशि

नौकरी के नए योग बनेंगे और बेरोजगारों को नौकरी मिल सकती है। ये समय करियर के लिए बेहतर होगा और पदोन्‍नति भी हो सकती है। धन लाभ का योग भी बन रहा है। इस दौरान किया गया कोई सा भी कार्य सफल ही होगा। नए काम की शुरुआत के लिए अच्‍छा समय है।

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए भी ये समय बहुत लाभकारी साबित होने वाला है। परिवार के लोगों के साथ चल रही अनबन खत्म हो जाएगा। संतान के मामले में सुखद समाचार मिल सकता है। मान-सम्‍मान मिलेगा। आर्थिक लाभ हो सकता है। विदेश यात्रा का योग भी बन रहा है।

Back to top button