बॉलीवुड

Abhishek Bachchan ने बेचा अपना आलीशान घर, 2014 में बने थे इसके मालिक,जानिये क्या रही कीमत

बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन का नाम उस समय ज्यादा चर्चा में रहता है, जब उनकी कोई फिल्म आने वाली हो। लेकिन इन दिनों अभिषेक किसी और ही वजह से सुर्खियों में चल रहे हैं। दरअसल हाल ही में अभिषेक ने मुंबई स्थित अपना लग्जरी अपार्टमेंट बेच दिया हैं जिसके कारण वह लगातार चर्चा में बने हुए हैं।

जानकारी के मुताबिक, अभिषेक ने अपने इस लग्जरी अपार्टमेंट को करीबन 46 करोड़ में बेचा है। बता दे, मुंबई के वर्ली एरिया में स्थित लग्जरी ओबेरॉय 360 वेस्ट टावर में अभिषेक और ऐश्वर्या का से तीसरे फ्लोर पर एक आलीशान अपार्टमेंट्स था जिसे अभिषेक ने करीब 46 करोड़ में बेच दिया है। इस अपार्टमेंट के पास अभिनेता शाहिद कपूर अक्षय कुमार भी रहते हैं। यानी कि इसी बिल्डिंग में अक्षय कुमार और शाहिद कपूर के भी अपार्टमेंट हैं जो अभिषेक बच्चन के पड़ोसी हुआ करते थे।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शाहिद ने 56 करोड़ तो अक्षय ने 52.5 करोड़ रुपए खर्च करके इस बिल्डिंग में लग्जरी आपर्टमेंट लिए हैं। कहा जा रहा है कि, अभिषेक बच्चन ने साल 2014 में इस फ्लैट को करीब 41 करोड़ में खरीदा था। अभिषेक का यह फ्लैट 7,527 स्क्वायर फीट का था।

वहीं दूसरी तरफ अभिषेक बच्चन के पिता और दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन ने इसी साल मई में करीब 13 करोड रुपए की संपत्ति खरीदी। इतना ही नहीं बल्कि अमिताभ ने देश के अलावा विदेशों में भी कई प्रॉपर्टी खरीदी है। इसके अलावा अमिताभ बच्चन के पास मुंबई में ही पहले से पांच बंगले है, हालांकि वह अपनी फैमिली के साथ जलसा में रहते हैं। यह दो मंजिला बांग्ला है जो करीब 10 हजार स्क्वायर फीट में फैला हुआ है।

amitabh

बता दें, इससे पहले अमिताभ बच्चन अपने माता-पिता के साथ ‘प्रतीक्षा’ नाम के बंगले में रहते थे। मुंबई के जुहू इलाक़े में स्थित बंगला प्रतीक्षा की सबसे ख़ास बात यह है कि, यह फ़िल्म प्रेमियों के लिए आइकॉनिक इमारत मानी जाती है। लेकिन माता-पिता गुजर जाने के बाद उनका मन इस बंगले में नहीं लगा और वह अपने परिवार के साथ ‘जलसा’ में शिफ्ट हो गए। वेबसाइट स्टार नेटवर्क के मुताबिक, अमिताभ बच्चन की प्रॉपर्टी साल 2017 में 2,496 करोड रुपए थी, वहीं 2018 में 2,526 रही। इसके बाद साल 2019 में 2,578 करोड़ रुपए थी। इसके बाद 2020 में यह बढ़कर 2,681 करोड रुपए हो गई है और इस संपत्ति में लगातार इजाफा हो रहा है।

amitabh

बता दे, करोड़ों की संपत्ति होने के बावजूद बढ़ती उम्र में भी अमिताभ बच्चन लगातार फिल्म कर रहे हैं। वहीं अभिषेक बच्चन आखरी बार फिल्म ‘द बिग बुल’ में नजर आए थे। यह फिल्म स्टॉक ब्रोकर हंसल मेहता पर आधारित थी, हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई। खबर है कि, अभिषेक जल्द ही अभिनेत्री निमरत कौर के साथ फिल्म ‘दसवीं’ और अभिनेत्री चित्रांगदा सेन के साथ फिल्म ‘बॉब बिस्वास’ में नजर आने वाले हैं।

abhishek

वहीं अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन आखिरी बार अनिल कपूर और राजकुमार राव के साथ फिल्म ‘फन्ने खां’ में दिखाई थी। खबर है कि ऐश्वर्या राय जल्द ही मणिरत्नम की फिल्म ‘पोन्नियिन सेलवन’ में नजर आने वाली है। ऐश्वर्या की यह अगली फिल्म एक पीरियड ड्रामा होगी, जो कल्कि की तमिल नॉवेल पर आधारित है।

Back to top button