बॉलीवुड

अनिल कपूर के घर फिर बजेगी शहनाई, छोटी बेटी की चोरी छिपके कर रहे शादी, जाने कौन है जमाई

बॉलीवुड की शादियां हमेशा चर्चा में छाई रहती हैं। खासकर यदि ये शादी बॉलीवुड के किसी बड़े खानदान में हो रही हो तो इसे लेकर बहुत हो हल्ला होता है। आमतौर पर बॉलीवुड सितारें अपनी शादी बड़ी धूमधाम और लैविश तरीके से करते हैं। हालांकि इस समय कोरोना महामारी को देखते हुए कई सितारों ने अपनी शादी के फ़ंक्शन को छोटा ही रखा है। अब इस लिस्ट में अनिल कपूर (Anil kapoor) की बेटी और सोनम कपूर (Sonam Kapoor) की छोटी बहन रिया कपूर (Rhea Kapoor) भी शामिल हो गई हैं।

Rhea Kapoor marriage

अनिल कपूर बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता हैं। उनकी बेटी सोनम कपूर ने भी फिल्मों में अपनी अलग पहचान कायम कर ली है। सोनम की शादी तीन साल पहले 2018 में आनंद आहूजा से हुई थी। तब अनिल कपूर ने अपने घर को बहुत ही खूबसूरत तरीके से सजाय था। अब एक बार फिर उनका घर सुंदर सजावट से ओतप्रोत नजर आ रहा है।

इसकी वजह ये है कि एक बार फिर कपूर खानदान में शहनाईयों की गूंज सुनाई देने वाली है। अनिल कपूर की छोटी बेटी रिया कपूर आज शनिवार यानि 14 अगस्त को शादी के पवित्र बंधन में बधंने जा रही हैं।

Rhea Kapoor marriage

रिया अपने टाइम ब्वॉयफ्रेंड करण बूलानी (Karan Boolani) संग शादी रचा रही हैं। दोनों करीब 13 सालों से रिलेशनशिप में हैं। सूत्रों की माने तो ये शादी अनिल कपूर के जुहू स्थित घर में ही होगी। कपूर परिवार ने इस शादी को सीक्रेट रखा है। कोरोना महामारी के चलते वे इस शादी के फ़ंक्शन को छोटा और प्राइवेट ही रखना चाहते हैं। इसमें सिर्फ उनके खास दोस्त और करीबी रिश्तेदार ही शामिल होंगे। घर में शादी हो रही है इसलिए अनिल कपूर ने अपने बंगले को भी बड़े खूबसूरत ढंग से सजाया है।

Rhea Kapoor marriage

बताया जा रहा है कि ये शादी समारोह दो से तीन दिनों तक चलने वाला है। बीते कुछ दिनों से अनिल कपूर के घर में हलचल भी बढ़ गई थी। लोगों का आना जाना बढ़ा था। हालांकि तब किसी को इसकी वजह समझ नहीं आई थी। लेकिन अब क्लियर है कि ये हलचल अनिल कपूर की छोटी बेटी रिया की शादी को लेकर थी। उधर कपूर खानदान के बाकी लोगों ने भी इस शादी के लिए शॉपिंग करना शुरू कर दिया है।

Rhea Kapoor marriage

रिया कपूर और करण बूलानी बीते 13 सालों से रिलेशनशिप में हैं। इन्होंने कभी भी अपने रिश्ते को सार्वजनिक नहीं किया था। हालांकि करण, कपूर खानदान के हर कार्यक्रम में नजर आते थे। ऐसे में लोग भी ये सोचते थे कि इनका रिया से क्या रिश्ता है। लेकिन अब सभी बातें साफ हो गई है।

Rhea Kapoor marriage

करण पेशे से फिल्म डायरेक्टर हैं। उन्होंने आयशा और वेकअप सिड जैसी फिल्मों में असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में काम किया है। वहीं वे कई फिल्मों और शोज में डायरेक्शन, प्रोडक्शन और डबिंग का काम भी कर चुके हैं।

rhea kapoor

rhea kapoor

वहीं सोनम कपूर की छोटी बहन रिया की बात करें तो वे फिल्म प्रोड्यूसर हैं। उन्होंने Aisha (2010), Khoobsurat (2014) and Veere Di Wedding (2018) जैसी फिल्में प्रोड्यूस की हैं।

Rhea Kapoor marriage

आज रिया और करण शादी के बंधन में बांध जाएंगे। ऐसे में इनकी शादी की तस्वीरें भी जल्द ही सोशल मीडिया पर आ जाएंगी। इसलिए आप हमारे साथ जुड़े रहीए।

Back to top button