बॉलीवुड

बला सी खूबसूरत लड़की संग छुट्टियां मना रहे हैं सुनील शेट्टी के बेटे, लुक में हेरोइनो को देती हैं मात

बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी जल्दी ही बॉलीवुड में कदम रखने वाले हैं और अपने डेब्यू की तैयारी में लगे हुए हैं। हालांकि ये अपनी निजी जिंदगी के चलते अक्सर सुर्खियों में छाए रहते हैं। इस समय ये अपनी गर्लफ्रेंड तानिया श्रॉफ के साथ वेकेशन पर हैं। इन्होंने अपने सोशल मीडिया पर अपनी वेकेशन की खूब तस्वीरें शेयर की हैं। जिनमें इनकी प्रेमिका तानिया बेहद ही सुंदर लग रही हैं।

सोशल मीडिया पर गर्लफ्रेंड के साथ डाली गई इनकी ये तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों को कई सारे लाइक भी मिल गए हैं। इन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक साथ चार तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में अहान शेट्टी गर्लफ्रेंड तानिया श्रॉफ और दोस्तों के साथ वेकेशन एन्जॉय करते हुए दिख रहे हैं।

शेयर की गई एक तस्वीर में ये गर्लफ्रेंड के साथ समुद्र में एन्जॉय कर रहे हैं। जबकि दूसरी तस्वीर में अहान शेट्टी और तानिया श्रॉफ कुर्सी पर बैठे हुए हैं।  इन तस्वीरों को साझा करते हुए अहान शेट्टी ने लिखा है कि ‘Goodbye summer’। वहीं सोशल मीडिया पर अहान शेट्टी और तानिया श्रॉफ की तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ahan Shetty (@ahan.shetty)

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ahan Shetty (@ahan.shetty)

नजर आने वाले हैं इन फिल्मों में

अहान शेट्टी ने कई सारी फिल्में साइन कर रखी हैं। जबकि कई फिल्मों की शूटिंग पूरी हो चुकी है। इस साल मार्च में अहान शेट्टी और तारा सुतारिया की फिल्म ‘तड़प’ की शूटिंग पूरी हुई है। इस फिल्म का निर्देशन मिलन लुथारिया कर रहे हैं। मिलन ‘वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई’, ‘डर्टी पिक्चर’ जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। वहीं फिल्म ‘तड़प’ को लेकर 3 साल पहले बनाने की घोषणा कर दी गई थी। लेकिन कई कारणों के चलते फिल्म को टाल दिया गया था। लेकिन अब इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और ये इस साल का रिलीज हो सकती है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ahan Shetty (@ahan.shetty)


इसके अलावा अहान शेट्टी जल्द ही सुपरहिट तेलुगु फिल्म ‘आरएक्श 100’ के हिंदी रीमेक पर बन रही फिल्म की शूटिंग भी शुरू करने वाले हैं।

बहन कर रही है केएल राहुल की डेट

सुनील शेट्टी के दोनों बच्चे इन दिनों अपने लव लाइफ को लेकर खूब सुर्खियों में हैं। बेटी लंदन में कथित ब्वॉयफ्रेंड केएल राहुल के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं। ये दोनों इन दिनों इंग्लैंड में हैं। अथिया ने हाल ही में राहुल के शतक का जश्न मनाते हुए एक वीडियो पोस्ट की थी।

जिसमें शतक पूरा होने के बाद राहुल जश्न मनाते नजर आ रहे थे। इससे पहले भी राहुल और अथिया एक-दूसरे के साथ सोशल मीडिया पर कई फोटोज शेयर कर चुके हैं।

वहीं एक बार दोनों के रिश्ते को लेकर खुद सुनील शेट्टी ने खुलकर बात की थी। इस दौरान अभिनेता ने कहा था कि अथिया और राहुल साथ में अच्छे लगते हैं। जब सुशील शेट्टी से ये पूछा गया कि उनके पसंदीदा क्रिकेटर कौन है। इसपर इन्होंने कहा था कि वो राहुल को सबसे अपना खिलाड़ी मानते हैं।

गौरतलब है कि Athiya Shetty ने फिल्म हीरो से फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। इसके बाद भी इनकी कई फिल्में आई लेकिन ज्यादा कमाल नहीं दिखा सकी। वहीं अब इनके भाई डेब्यू करने की तैयारी में हैं।

Back to top button