बॉलीवुड

दिलीप कुमार के दामाद ने महिला से ठगे 70 लाख, नातिन सायशा से 2019 में हुई थी शादी

तमिल एक्टर आर्या पर लाखों की ठगी का आरोप लगा है। आर्या पर ये आरोप श्रीलंका की एक महिला द्वारा लागाय गया है। आपको बता दें कि आर्या दिलीप कुमार की नातिन के पति हैं। खबर के अनुसार आर्या पर 70 लाख 40 हजार रुपए की ठगी का आरोप लगाया गया है। पीड़ित महिला ने ये भी शिकायत दर्ज कराई है कि एक्टर ने उससे शादी करने का वादा किया था। लेकिन अब वो मुकर गया है। आरोप लगाने वाली महिला ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है।

महिला ने शिकायत दर्ज करते हुए पुलिस को बताया कि आर्या ने ये बड़ी रकम उनसे लॉकडाउन के दौरान ली थी। क्योंकि तब एक्टर आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे। महिला के अनुसार एक्टर ने उन्हें प्यार के जाल में फंसाया और पैसों की ठगी की। कई समय तक धोखे में रखने के बाद आर्या ने उनसे शादी करने से मना कर दिया। वहीं जब पीड़िता ने आर्या से पैसे मांगे तो उन्होंने पैसे देने से भी मना कर दिया ।

जब महिला ने कहा कि उसके पैसे वापस किए जाएं तो एक्टर ने उसे धमकी और गालियां दीं। ऐसे में महिला ने पुलिस से मदद मांगी और आर्या के खिलाफ केस दर्ज करवाया है।

पुलिस ने की पूछताछ

इस पूरे मामले में पुलिस ने अभिनेता से पूछताछ भी की है। आर्या को साइबर क्राइम विंग के सामने पेश किया गया है। जहां उनसे पूछताछ की गई है। ये पूछताछ 3 घंटे तक चली है। इस मामले के बारे में एक पुलिस अधिकारी ने जानकारी देते हुए कहा कि उन्होंने मामला दर्ज नहीं किया है। ये महिला की शिकायत के आधार पर उसका बयान दर्ज करने के लिए एक औपचारिक जांच है। जिसमें अभी तक फिलहाल एक्टर के खिलाफ कोई ठोस सबूत नहीं मिले हैं।

Sayyeshaa Saigal

एक्टर दिलीप कुमार की नातिन सायशा सहगल के साथ आर्या ने 10 मार्च 2019 में शादी की थी। इस शादी में बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री के कई सेलेब्स ने हिस्सा लिया था। आर्या नातिन से आयु में काफी बड़े हैं और इनके बीच 17 साल की उम्र का फर्क है।

इस तरह से शुरू हुई थी लव स्टोरी

फिल्म गजनीकांत में इन दोनों ने एक साथ काम किया था। इस दौरान ही दोनों के बीच दोस्ती हुई और फिर ये दोस्ती प्यार में बदल गई। कुछ समय तक डेट करने के बाद इन्होंने शादी कर ली। हाल ही में इन्हें एक बेटी भी हुई है।

साउथ के अलावा सायशा ने बॉलीवुड फिल्म में भी काम किया हुआ है। ये बॉलीवुड फिल्म ‘शिवाय’ में नजर आ चुकी हैं। इस फिल्म में अजय देवगन मुख्य भूमिका में थे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sayyeshaa (@sayyeshaa)


वहीं 7 जुलाई को दिलीप कुमार के निधन पर सायशा ने शौक जकाया था और अपने बचपन की फोटो शेयर की थी। फोटो शेयर करते हुए इन्होंने लिखा था ”मैं खुशनसीब हूं कि मैंने अपना बचपन लेजेंड के साथ बिताया। जिन्हें दुनिया दिलीप कुमार के नाम से जानती है। मेरे लिए वे हमेशा मेरे नेक दिल फूफानाना रहेंगे, जिनके साथ मैंने गाना गाया और डांस किया., उनका जाना एक युग का अंत है।

Back to top button