राशिफल

Rashifal 14 August: आज इन 6 राशियों का भाग्य चमका देगी ग्रहों की स्थिति, बन रहा है शुभ संयोग

राशिफल ज्योतिष शास्त्र की वह विधा है, जिसके माध्यम से भविष्यवाणी की जाती है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से मिलने वाला शुभ-अशुभ फल ही राशिफल कहलाता है। प्रतिदिन ग्रहों की स्थिति के अनुसार उनसे जुड़े जातकों के जीवन में घटित होने वाली घटनाएं भी भिन्न-भिन्न होती हैं। हम आपको आज यानि शनिवार 14 अगस्त का राशिफल बता रहे हैं। आइए देखते हैं, आज आपके सितारे क्या कहते हैं। तो पढ़िए Rashifal 14 August 2021

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज परिवार में सुख-शांति और आनंदपूर्ण वातावरण बना रहेगा। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आज के दिन कार्यक्षेत्र में आप अपना आपा खो सकते हैं। अचानक यात्रा के कारण आप आपाधापी और तनाव का शिकार हो सकते हैं। कोई बिना वजह आपसे उलझ सकता है। पति-पत्नी के बीच गलतफहमी दूर होगी। बड़ी कंपनी से नौकरी का बुलावा आ सकता है। आज किसी भी वाद-विवाद से बचने की जरुरत है। किसी पुरानी बात को लेकर आप तनाव की स्थिति में आ सकते हैं।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आप किसी शांत जगह पर आत्म-चिन्तन करें। आपके प्रिय का अस्थिर बर्ताव आज रोमांस को बिगाड़ सकता है। भावुकता में नियंत्रण रखें। यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। प्रणय संबंध मधुर होंगे। आज लोग आपकी बातों से प्रभावित होंगे। आपको अपनी मनपसंद कंपनी में इंटरव्यू के लिए बुलाया जा सकता है। आर्थिक और व्यावसायिक पक्ष मजबूत होगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आवास संबंधी समस्या भी आज सुलझ सकती है। बिजनेस के काम से बाहर जा सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

जो लोग राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हैं उनके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। कोई नया रिश्ता न सिर्फ़ लंबे वक़्त तक क़ायम रहेगा, बल्कि फ़ायदेमंद भी साबित होगा। आज आप कोई दिल टूटने से बचा सकते हैं। आज जो लोग नया काम शुरू करने की सोच रहे हैं उनके लिए यह समय अच्छा नहीं है। अभी थोड़ा इंतजार करें। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। सेहत का ध्यान रखें। आज मन में कुछ घबराहट हो सकती है , फिर भी अपनी जिम्मेदारियों को अच्छे से निभायेंगे।

shani dev

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

संतान की प्रगति होगी। किसी तरह के वित्तीय झांसे में आने से बचें। आपको बड़ा आर्थिक नुकसान हो सकता है। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। रिश्तों में मजबूती आएगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। रोमांटिक मोर्चे पर आपको थोङा सहिष्णु होने की जरुरत है, प्रेमी आपके सब्र का इंतिहान ले सकता है। ड्राइविंग करते समय अपनी स्पीड का ध्यान रखें, सुरक्षा के सभी नियमों का पालन जरूर करें।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज नए कार्य का प्रारंभ करने के लिए उत्साह रहेगा, लेकिन अति उत्साह से हानि न हो इसका ध्यान रखिएगा। रचनात्मक कामों से जुड़े लोगों के लिए बेहतरीन दिन है, क्योंकि उन्हें वह शोहरत और पहचान मिलेगी जिसकी उन्हें लम्बे समय से तलाश थी। अगर आप ख़रीदारी पर जाएँ तो ज़रूरत से ज़्यादा जेब ढीली करने से बचें। घर में सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ्य रहेंगे।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज कुछ काम आपकी मर्जी से नहीं हो पाएंगे, इसके लिए आप खुद को तैयार रखें। आप किसी बात पर झुंझला भी सकते हैं। आपके अंदर आत्मविश्वास फिर से जागेगा। जीवनसाथी के साथ उत्तम समय व्यतीत होगा। व्यापार से जुड़े जातकों को लाभ होगा लेकिन किसी व्यक्ति से धन का लेन-देन न करें। अपने प्रिय को आज निराश न करें, क्योंकि ऐसा करने की वजह से बाद में आपको पछताना पड़ सकता है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज आपके खर्च बढ़ेंगे। व्यक्तिगत संबंध संवेदनशील और नाज़ुक रहेंगे। आर्थिक लाभ की संभावनाएं हैं। उन लोगों पर नज़र रखें जो आपको ग़लत राह पर ले जा सकते हैं या फिर ऐसी जानकारी दे सकते हैं जो आपके लिए नुक़सानदेह साबित हो सकती है। आपका जीवनसाथी आपकी ज़रूरतों को अनदेखा कर सकता है। दोपहर बाद आपको कोई अच्छा समाचार आज मिलेगा जिससे आप ही नहीं पूरा परिवार खुश हो जाएगा। काम व फैमिली के बढ़ रहे खर्चों के बारें में सोचें।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आपके प्रयासों में कमी आएगी। मजाक में कही बात को गंभीरता से न लें। आपको अपनी क्षमताओं का बेहतर प्रदर्शन करना है। छात्रों को अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा, साथ ही भविष्य के लिए कोई नई योजना भी बनाएंगे। पारिवारिक संपत्ति मिलने की पूर्ण संभावना है। आज आप इस बात का पूरा ध्यान रखें कि आपकी कोई बात सामने वाले को बुरी ना लग जाए। परिवार में प्रेम तथा उत्साह बना रहे हैं और लव लाइफ सामान्य रहेगी।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज होने वाले ज्यादातर फैसले आपके ही पक्ष में होने के योग हैं। परिवार की जरूरतों और कामकाज के लिए आपको काफी समय देना पड़ सकता है। सामाजिक और धार्मिक समारोह के लिए बेहतरीन दिन है। आपका जीवनसाथी आज काफ़ी रोमानी मिज़ाज में है। परिवार में किसी सदस्य के साथ कहा-सुनी के चलते माहौल थोड़ा बोझिल हो सकता है। परिचितों और मित्रों से आर्थिक लेन-देन में पूरी सावधानी रखें। सिरदर्द की शिकायत हो सकती है।

hanuman

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आप सामाजिक मोर्चे पर चलने वाले किसी घटनाक्रम में दिलचस्पी दिखा सकते हैं। यश और कीर्ति भी प्राप्त होगी। कला के क्षेत्र में छात्रों को नए अवसर प्राप्त होंगे। विवाह इच्छुक जातकों को अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिवार का वातावरण आनंदपूर्ण रहेगा। व्यर्थ की भागदौड़ से पारिवार में अशांति छा सकती है। काम की थोड़ी जिम्मेदारियां बढ़ी रहेंगी, अपने आपको बैलेंस रखें।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

बिजनेस से जुड़े लोग अपने नए आईडिया अभी किसी से भी शेयर ना करें वरना कोई उनका गलत फायदा उठा सकता है। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र मे आशातीत सफलता मिलेगी। पिता या उच्च अधिकारी का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। प्रभावशाली व्यक्तियों का सहयोग व मार्गदर्शन प्राप्त होगा। मित्रों के सहयोग से काम सफल होंगे। अपने बड़ों की सलाह अवश्य लें, कोई भी काम करने से पहले उसकी जांच अवश्य कर लें।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज किसी सौदे का सामना करने जा रहे लोग अपने डर पर काबू करने में सफल होंगे। मित्रों का काम में सहयोग मिलेगा। छात्रों को शिक्षा में नए अवसर प्राप्त होंगे। पिता के सहयोग से सभी कार्य बनते नजर आएंगे। समाज में सम्मान बढ़ेगा और मित्रों के साथ लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। सेहत खराब हो सकती है। सेहत का ख्याल रखें। आज आप यात्रा पर जा सकते हैं। आप प्रकृति के साथ भी जुड़ सकते हैं और कुछ पौधे लगाने का विचार भी करेंगे जो आपके लिए अच्छा रहेगा।

आपने Rashifal 14 August का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 14 August का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 14 August 2021 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : जानिए एक रहस्यमयी कुंड के बारे में जहां ताली बजाने से बाहर निकलता है पानी…

Back to top button