अध्यात्म

राशिफल 4 जून 2017 : जानें आपके लिए कैसा रहेगा रविवार का दिन!

4 जून 2017, रविवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? आज का दिन आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन ला सकता है? आज आपके सितारे क्या कहते हैं? यह जानने के लिए पढ़े आज का राशिफल।

राशिफल 4 जून 2017 –

मेष (Aries): गणेश जी कहते हैं कि कामकाज तथा आर्थिक लाभ के कार्यों में विलंब होगा। धार्मिक यात्राओं की विशेष संभावना है। पारिवारिक संबंधों, आर्थिक लाभ, दांपत्य जीवन, व्यापारिक संबंधों तथा निजी संबंधों में प्रतिकूलता रहेगी। कार्यक्षेत्र में आर्थिक लाभ और मैत्री संबंधों में मध्यम लाभ मिलेंगे। आर्थिक लाभ में कुछ रुकावट रहेगी।

वृषभ (Taurus): प्रेमीजनों के लिए समय अनुकूल है। रोमांटिक डेट के संयोग बन रहे हैं। नए संबंध शुरू हो सकते हैं। लाल रंग आपके लिए अनुकूल रहेगा। साहित्य और लेखन के कार्यों में लगे लोगों को सफलता मिलेगी। धनलाभ और कारोबार बढ़िया रहेगा। शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी से लाभ होगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा तथा संतान, वाहन का सुख प्राप्त होगा।

मिथुन (Gemini): आर्थिक लाभ की संभावना बन रही है। आपकी तर्कशक्ति थोड़ी क्षीण रहेगी, इसलिए वाद-विवाद से बचें। विद्यार्थियों के लिए समय थोड़ा मुश्किल भरा रहेगा। वाहन सुख मिलेगा। प्रणय संबंध अच्छे रहेंगे। परिवार में मेहमान आयेंगे। शेयर बाजार में किये गए निवेश में लाभ प्राप्त होगा। कामकाज में थोड़ा ध्यान रखें।

कर्क (Cancer): कर्क राशि वाले जातक इस सप्ताह अचल अथवा चल संपत्ति संबंधी कार्यों में व्यस्त रहेंगे। कोई नई वस्तु खरीद सकते हैं। शेयर-सट्टे के काम में सावधानी बरते। सरकार के नियंत्रण वाली कंपनियों में लंबी अवधि का निवेश करना लाभदायी रहेगा। विवादों से दूर रहें। गुस्से पर नियंत्रण रखें।

सिंह (Leo): सप्ताह फलदायी रहेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई में पर्याप्त ध्यान रखने की जरुरत है। पढ़ाई में अधिक ध्यान देने की जरुरत है। परिवार के सदस्यों के साथ विवाद न हो इसका ध्यान रखें। सगे-संबंधियों के साथ मुलाकात के योग बन रहे हैं। पति-पत्नी के बीच संबंध अधिक सामंजस्यपूर्ण रहेंगे। किसी नजदीकी से मनमुटाव हो सकता है सावधान रहे। आज आपका मन बैचेन और व्यग्र रहेगा।

कन्या (Virgo): उच्च अध्ययन के इच्छुक विद्यार्थियों को विदेश में प्रवेश मिलेगा। सट्टेबाजी से दूर रहें। शेयर बाजार से जुड़े लोगों के लिए समय अच्छा नहीं है। खर्च के लिए आवश्यक आर्थिक योजना बनाये। निवेश संबंधी निर्णय लेने के लिए सप्ताह उचित है। जीवनसाथी अथवा ससुराल पक्ष से लाभ की आशा है। सप्ताह का अंतिम दिन मित्रों अथवा परिवार के साथ बितेगा।

तुला (Libra): आज आपके मन में कई विचार हावी होंगे। एक से अधिक कार्यों को हाथ में न लें। काम के प्रति अरुचि रहेगी। आवश्यकता से अधिक काम के कारण शारीरिक और मानसिक थकान का अनुभव होगा। सुबह से सायंकाल तक कोई भी काम पूरा नहीं होगा। हालांकि, कई अधूरे कामों के कारण सामाजिक प्रसंग में भी आप पर्याप्त ध्यान नहीं दे सकेंगे।

वृश्चिक (Scorpio): मानसिक अशांति रहेगी। अशुभ समाचार मिल सकता है। भावुकता की मात्रा अधिक रहेगी व भविष्य को लेकर चितिंत रहेंगे। कामकाज में रूकावटें होंगी और मेहनत का उचित फल नहीं मिलेगा। कोई नया काम करने या बाहर जाने का निश्चय किया हो तो वह अधुरा रह सकता है। गणेशजी कह रहे हैं कि इस समय ध्यान, आध्यात्मिकता बढ़ाकर आंतरिक शक्ति और ऊर्जा बढ़ाये।

धनु (Sagittarius): मानसिक स्वास्थ्य उन्नत रहेगा। विद्यार्थी पढ़ाई से भटकर ध्यान घूमने-फिरने की तरफ केंद्रित करेंगे। अनेक सार्वजनिक कार्यों में व्यस्तता के कारण परिवार और दांपत्यजीवन को कम समय दे पाएंगे। अधिकांश समय काम की व्यस्तता रहेगी। गणेशजी आपको काम की व्यस्तता के बीच मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर भी ध्यान देने की सलाह दे रहे हैं।

मकर (Capricorn): किसी भी क्षेत्र में किये गये कार्य में लाभ कम होगा। अटके हुए पैसे थोड़े समय के बाद वापस मिलेंगे। आप अपनी बुद्धि से धीरे-धीरे प्रगति करेंगे। सभी की नजर आज आपके ऊपर केंद्रित रहेगी। आपकी कोई पुरानी महत्वाकांक्षा पूरी हो जाएगी। कोई करीबी विश्वासघात कर सकता है।

कुंभ (Aquarius): प्रेम संबंध की तरफ आकर्षण रहेगा। संतान के इच्छुक जातक को थोड़ी मुश्किल हो सकती है। गर्भवती महिलाओं को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए। मेहनत और परिश्रम का फल प्राप्त होगा। कोई नया काम बढ़िया तरीके से करेंगे। किसी के यहां वास्तु पूजा में शामिल होने का मौका मिलेगा। हालांकि, इस दौरान घर में कोई आकस्मिक घटना हो सकती है।

मीन (Pisces): यह सप्ताह मिश्रित फल देने वाला है। व्यापार में लाभ होगा व स्त्री मित्र के साथ मुलाकात हो सकती है। धन, उत्तम भोजन और वाहन का सुख मिलेगा। सर्दी, दमा, खांसी और पेट में दर्द होने की संभावना है। आकस्मिक परेशानी का सामना पड़ सकता है। व्यापार में नुकसान होने की संभावना है। शत्रु से परेशानी होगी। सगे – संबंधी और मित्रों से लाभ मिलेगा।

Back to top button