समाचार

भारतीय सीमा के अंदर घुसे 2 चीनी हेलीकॉप्टर, क्या देश मंडराता रहा है हमले का खतरा?

देहरादून – भारत-चीन सीमा के नजदीक उत्तराखंड के चमोली इलाके में आज 2 चीनी हेलीकॉप्टर घुस गये। रिपोर्ट के मुताबिक, ये हेलीकॉप्टर भारतीय वायुसीमा में करीब 3 मिनट तक रहा। भारतीय एयरस्पेस में संदिग्ध चीनी हेलीकॉप्टरों के घुसने की जांच शुरू कर दी गई है। खबरों के मुताबिक, सुबह करीब सवा नौ बजे 2 चीनी हेलीकॉप्टर भारतीय सीमा का उल्लंघन कर बराहोटी क्षेत्र के ऊपर दिखा। Chinese chopper sighted in airspace.

भारतीय सेना के पुलिस अधीक्षक ने किया घुसपैठ से इंकार –

Chinese chopper sighted in airspace

चमोली जिले के पुलिस अधीक्षक तृप्ति भट्ट के मुताबिक शनिवार सुबह 9.15 बजे 2 चीनी हेलीकॉप्टर भारतीय सीमा का उल्लंघन करके बराहोटी क्षेत्र में घुस आये। ये दोनों हेलीकॉप्टर करीब चार मिनट तक भारतीय सीमा के अंदर रहे। हालांकि, तृप्ति भट्ट ने इसे घुसपैठ नहीं माना। उन्होंने कहा कि संभवत: हेलीकॉप्टर रास्ता भटक गए थे।

आपको बता दें कि चमोली में चीन से जुड़ी भारतीय सीमा घुसपैठ की दृष्टि से अति संवेदनशील है। यहां का बाड़ाहोती क्षेत्र 80 वर्ग किलोमीटर में फैला चारागाह है, जहां से घुसपैठ की संभावना ज्यादा रहती है। इन दिनों भी स्थानीय चरवाहे इस क्षेत्र में मवेशियों के साथ देखें जा सकते हैं।

भारत-चीन के बीच पिछले 40 वर्षों से सीमा विवाद –

भारत-चीन के बीच पिछले 40 वर्षों से सीमा विवाद जारी है, हालांकि दोनों के बीच कभी बड़ी झड़प नहीं हुई। हाल ही में रूस के दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीन के वन बेल्ट वन रोड परियोजना पर कहा है कि, ‘यह सच है कि चीन के साथ हमारा सीमा विवाद है, लेकिन पिछले 40 साल में दोनों देशों के बीच एक भी गोली नहीं चली है।

आपको बता दें कि भारतीय सीमा क्षेत्र में चीनी हेलीकॉप्टर घुसने का यह पहला मामाल नहीं है। इससे पहले भी साल 2014 में भी इसी इलाके में चीनी विमान घुस आया था। इसके बाद जुलाई 2016 में भी चीनी सेना की घुसपैठ को लेकर चमोली की चर्चा होती रही। इस क्षेत्र के निरीक्षण करने गई राजस्व टीम से चीनी सेना का सामना हुआ था।

Back to top button