बॉलीवुड

सुनील शेट्टी की पत्नी को कहा जाता है ‘लेडी अंबानी’। जानिए इसके पीछे की वज़ह…

सुनील शेट्टी से ज़्यादा कमाती हैं उनकी वाइफ माना शेट्टी, करती हैं यह काम। जानिए पूरी कहानी...

बॉलीवुड इंडस्ट्री एक ऐसी जगह है। जहां के कलाकार सिर्फ़ नाम ही नहीं कमाते, बल्कि दौलत और शोहरत दोनों यहां पर मिलती है। जी हां बॉलीवुड के कई सितारे फिल्मों के अलावा अपनी धन-दौलत और शानों-शौकत के लिए भी जाने जाते हैं। वहीं कुछ कलाकारों की पत्नियां अपने पति से भी ज्यादा अमीर हैं। बॉलीवुड अभिनेताओं की अमीर पत्नियों की जब भी बात होती है तो उसमें दिग्गज अभिनेता सुनील शेट्टी की पत्नी माना शेट्टी के नाम की जरूर चर्चा होती है।

sunil shetty wife

बता दें कि भले ही सुनील शेट्टी एक भारतीय फिल्म अभिनेता, निर्माता हैं, जोकि मुख्य तौर से हिंदी सिनेमा में सक्रिय हैं। उन्होंने अपने 25 से अधिक वर्षों के करियर में 100 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया है। उनका मुख्य कौशल एक्शन और कॉमेडी फिल्में हैं। इतना ही नहीं उन्हें धड़कन के लिए पांच नामांकन में से फिल्मफेयर पुरस्कार मिला है।

sunil shetty wife

वहीं गौरतलब हो कि सुनील पॉपकॉर्न एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के प्रोडक्शन हाउस के मालिक हैं। उन्होंने पॉपकॉर्न मोशन पिक्चर्स के बैनर तले कई फिल्में बनाई हैं, जिनमें ‘खेल नो ऑर्डिनरी गेम’, ‘शक्ति’ और ‘भागम भाग’ शामिल हैं। इन सबके अलावा सुनील शेट्टी की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने 1991 में अपनी गर्लफ्रेंड माना शेट्टी से शादी की थी।

sunil shetty wife

उनकी पत्नी भले फिल्म इंडस्ट्री से काफी दूर हैं, लेकिन उनकी कमाई की बात करें तो वह उनके पति से ज्यादा कमाती हैं। जी हां श्रीमती सुनील शेट्टी को उनकी कार्यशैली और कमाई के कारण ‘लेडी अंबानी’ भी कहा जाता है।

sunil shetty wife

बता दें कि वो वास्तव में वर्तमान में एक सफल व्यवसायी महिला हैं। इसके अलावा वह एक अच्छी पत्नी और मां भी हैं। अभिनेता सुनील शेट्टी की पत्नी माना रियल एस्टेट के कारोबार में काफी सक्रिय हैं। इस बिजनेस में सफल होने के लिए उन्होंने एस-2 (S2) नाम से इस प्रोजेक्ट की शुरुआत की थी। इससे पहले उन्होंने 21 लग्जरी विला बनाए थे और उनसे मोटी कमाई कर उन्हें बेच दिया था। इन सबके अलावा माना का अपना लाइफस्टाइल स्टोर भी है।

sunil shetty wife

माना शेट्टी के स्टोर में सजावट से लेकर रोजमर्रा का सामान आसानी से मिल जाता है। वह एक सफल बिजनेस वुमन होने के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में भी काफी सक्रिय रहती हैं। माना ‘सेव द चिल्ड्रन इंडिया’ नाम के एक एनजीओ से भी जुड़ी हुई हैं।

sunil shetty wife

एनजीओ फंड जुटाने के लिए माना शेट्टी समय-समय पर ‘आराइश’ के नाम से प्रदर्शनी भी लगाती रहती हैं और जो पैसा आता है उसे लड़कियों और महिलाओं की जरूरत के लिए इस्तेमाल किया जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुनील शेट्टी सालाना करीब 100 करोड़ की कमाई करते हैं और इस कमाई में उनकी पत्नी अहम भूमिका निभाती हैं।

Sunil shetty and His Wife

इतना ही नहीं सुनील शेट्टी के पास एक से बढ़कर एक फ्लैट, गाड़ियां, कार, बाइक और रेस्टोरेंट हैं। इसके अलावा वह अपना एक प्रोडक्शन हाउस भी चलाते हैं, लेकिन उनकी कमाई पत्नी माना शेट्टी से कम है। आपको बता दें कि सुनील शेट्टी ने माना से साल 1991 में शादी की थी। शादी से पहले इन दोनों ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट किया था। माना और सुनील शेट्टी की जोड़ी बॉलीवुड की चर्चित जोड़ियों में से एक है। बता दें कि उनके दो बच्चे आहन (Ahan) और आथिया (Athiya) हैं।

Sunil shetty and His Wife

Back to top button