दिलचस्प

इस Video को देख सस्ते जहर की मांग कर रहे सिंगल लोग, देखकर आपके दिल पर भी चलेगी छुरियां

एक खूबसूरत लड़की के साथ डेट पर जाना, उसे अपनी गर्लफ्रेंड बनाना और उसके प्यार से Kiss करना हर लड़के का सपना होता है। जीतने भी सिंगल लोग है वह अपनी ड्रीम गर्ल की तलाश में भटक रहे हैं। हालांकि आजकल लड़की को गर्लफ्रेंड बनाना इतना आसान नहीं है। खासकर यदि लड़की खूबसूरत हो तो उसके आगे पीछे हजारों लड़कों की लाइन लगी रहती है। ऐसे में उसका बॉयफ्रेंड बनने के लिए प्रतियोगिता और भी कड़ी हो जाती है।

funny-love-couple

लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देख जिसे देख सिंगल लोग कोई सस्ता सा जहर मांग रहे हैं। उन्हें अपने भाग्य पर बहुत तरस आ रहा है। वह अब इस धरती पर नहीं रहना चाहते हैं। इस दुनिया को छोड़ कहीं दूर चले जाना चाहते हैं। जब आप यह वीडियो देखेंगे तो आपके मन में भी कुछ ऐसे ही विचार आएंगे। तो आखिर इस वायरल वीडियो में ऐसा क्या है जो लोग खाने के लिए जहर मांग रहे हैं। चलिए जानते हैं।

funny-love-couple

दरअसल giedde नाम के इंस्टाग्राम (Instagram) पेज एक वीडियो साझा किया गया है। इस वीडियो में एक खूबसूरत लड़की बड़े दांतों वाले एक बेकार से दिखने वाले लड़के के साथ बैठी हुई है। दोनों टेबल पर बैठ कॉफी पी रहे हैं। तभी लड़की अचानक से इस बड़े दांतों वाले लड़के को प्यार से चूम लेती है। लड़की का Kiss पाकर लड़का भी बड़ा खुश हो जाता है। लड़की के चेहरे के हावभाव देख ऐसा लगता है कि वह इस बड़े दांतों वाले लड़के को खूब पसंद करती है।

funny-love-couple

अब लोगों को ये बात हजम नहीं हो रही है। लड़की देखने में बड़ी ही खूबसूरत है। वहीं लड़का उसकी ब्यूटी का दस प्रतिशत भी नहीं है। ऐसे में सिंगल लोग सोच रहे हैं कि हम इस लड़के से दस गुना ज्यादा अच्छे हैं फिर भी लड़की हमार तरफ देखती भी नहीं है और इस लंगूर को अंगूर खाने को मिल रहे हैं।

इस वीडियो को पोस्ट करने वाला कैप्शन में लिखता है ‘मुझे सिंगल होने पर गर्व है।’ वहीं लोग इस वीडियो कमेंट कर अपने दिल का दर्द बयां कर रहे हैं। एक शख्स लिखता है ‘भाई कोई घटिया सी कंपनी का सस्ता सा जहर मिलेगा?’ फिर एक यूजर कहता है ‘अब हमको ई गोले पर नहीं रहना है।’ इसके बाद एक कमेंट आता है ‘लंगूर के हाथों में अंगूर लग गए।’ लड़की की चॉइस देख एक लड़का लिखता है ‘भाई अब हमको स्मार्ट नहीं बनना है। अब हम भी लल्लू बनेंगे।’

बस इसी तरह के और भी कई मजेदार कमेंट्स आ रहे हैं। तो चलिए अब बिना किसी देरी के आप भी ये वीडियो देख लीजिए। वैसे हम पहले ही बता दें कि ये वीडियो देख सिंगल लोगों के दिल पर छुरी चल जाएगी।

देखें वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by GiDDa CoMpAnY -mEmE pAgE- (@giedde)

वैसे आप लोगों को लड़का लड़की की यह जोड़ी कैसी लगी हमे कमेंट कर जरूर बताएं। यदि आपको ये वीडियो पसंद आया हो तो इसे दूसरों के साथ शेयर भी करें। उम्मीद करते हैं कि आपको दोबारा ऐसा जहर से भरा वीडियो न देखना पड़े।

Back to top button