विशेष

बीवी रूठकर मायके चली गई, पति ने जिंदा बेटे को कफन पहना फोटो पत्नी को भेज दी, फिर ..

पत्नी जब रूठकर मायके चली जाती है तो उसे मनाना बड़ा मुश्किल होता है। ऐसे में पत्नी को घर वापस बुलाने के लिए पति कई तरह के जतन करते हैं। कोई माफी माँगता है तो कोई रोमांटिक अंदाज में बीवी को मनाने की कोशिश करता है। लेकिन मुंबई में एक पति ने मायके गई बीवी को वापस बुलाने के लिए अपने बच्चों की मौत की झूठी कहानी रच डाली। इस काम के लिए उसने ऐसी हरकत करी कि उसकी बच्ची की जान सच में जाते जाते बची।

पहले तो इस सिरफिरे पति ने अपने जिंदा बेटे के शरीर पर कफन डाल दिया। इतना ही नहीं उसने बेटे के ऊपर माला भी चढ़ाई और पास में अगरबत्ती भी लगाई। इसके बाद उसने बेटे की एक फोटो क्लिक की और अपनी पत्नी को भेज दी। शख्स ने सोचा की बेटे को मरा हुआ देख उसकी बीवी मायके से दौड़ी चली आएगी।

हद तो तब हो गई जब इस सनकी पति ने अपनी बेटी को पंखे से लटकाना चाहा। हालांकि लड़की की समझदारी की वजह से उसकी जान बच गई। दरअसल आरोपी शख्स ने बेटी के गले में फंदा डाल दिया था। इसके बाद उसने फंदे का एक सिरा पंखे से भी बांध दिया। बेटी को बाल्टी के ऊपर खड़ा किया और बाल्टी भी हटा दी। हालांकि लड़की सही समय पर चीख दी। उसकी आवाज सुन आस पड़ोसी सही समय पर आ गए और लड़की को बचा लिया।

उधर आरोपी पिता ने घर से भागने की कोशिश की लेकिन पड़ोसियों ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस भी मौके पर आई और आरोपी पिता को गिरफ्तार कर ले गई। ये पूरा मामला मुंबई के कुरार पुलिस स्टेशन इलाके का है। घटना बीते शनिवार की बताई जा रही है। आरोपी की पहचान सुचित गौड़ के रूप में हुई है।

पुलिस ने जब आरोपी को पकड़ा तो वह शराब के नशे में था। आस-पड़ोसी ने बताया कि आरोपी एक नशेड़ी है। वह आए दिन शराब पीकर बीवी से झगड़ा करता रहता है। उसकी बीवी इसी बात से तंग आकार मायके चली गई थी। वह अपने साथ बच्चों को भी मायके ले गई थी, हालांकि उसका पति मायके आकर बच्चों को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया था।

फिलहाल पुलिस आरोपी को अदालत में पेश करने की तैयारी कर रही है। वहीं पुलिस का कहना है कि बच्ची ने सही समय पर चीख लगा दी और पड़ोसियों की वजह से उसकी जान बच गई। आरोपी नशे में था इसलिए बच्ची के साथ कुछ भी हो सकता था।

ये पूरा मामला अपने आप में बड़ा ही अनोखा है। रूठी हुई बीवी को मायके से वापस बुलाने के लिए इस तरह की ट्रिक शायद ही किसी ने की हो। वैसे पति के नशे में होने की वजह से ये चीज रिस्क वाली भी थी। वह शराब के नशे में कुछ भी कर सकता था। अब यह पूरा मामला आसपास के इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। लोगों का कहना है ऐसे शराबी और सनकी पति के होने से तो अच्छा जिंदगीभर अकेले रहना है।

Back to top button