बॉलीवुड

करीना के छोटे बेटे का नाम को लेकर उड़ा मज़ाक, तो बचाव में आयी सैफ की बहन बोली – नाम में क्या ..

करीना कपूर (Kareena Kapoor) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) इन दिनों मीडिया की सुर्खियों का हिस्सा बने हुए हैं। इसकी वजह उनके छोटे बेटे का नामकरण है। कपल के दूसरे बच्चे के नाम को लेकर लोगों में बड़ी उत्सुकता थी। वे जानना चाहते थे कि इस बार ये जोड़ा अपने बच्चे का नाम किस शासक के नाम पर रखेगा। पहले खबर आई थी कि करीना ने अपने दूसरे बेटे का नाम ‘जेह’ रखा है। हालांकि ये एक निक नेम निकला, बच्चे का असली नाम जहांगीर अली खान है।

kareena kapoor

करीना के दूसरे बच्चे का नाम का खुलासा तब हुआ जब एक्ट्रेस ने सोमवार को अपनी बुक Kareena Kapoor Khan’s Pregnancy Bible: The Ultimate Manual for Moms-To-Be लॉन्च की। इस बुक में करीना ने अपने दोनों बच्चों को अपनी दुनिया बताया और कहा कि ये किताब इन दोनों के बिना संभव नहीं हो पाती। इसी किताब में उन्होंने अपने छोटे बेटे का नाम रिविल करते हुए ‘जहांगीर’ बताया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan)


इस नाम के सामने आते ही लोगों ने कपल को भयंकर तरीके से ट्रोल करना शुरू कर दिया। लोग सैफीना को लेकर तरह तरह की बातें कर रहे हैं। कई ऐसे कमेंट्स कर रहे हैं जो उनके दिल में चुभ सकते हैं। जैसे एक यूजर ने कमेंट कर लिखा कि ‘अब तैमूर राजवंश की लाइन लगने वाली है। पहले तैमूर हुआ, फिर जहांगीर आया और बाद में खलील, शाहरुख, मिर्जा भी आएंगे।’

kareena kids

फिर एक और यूजर लिखता है ‘जरा सोचिए, एक पंजाबी कपूर ने अपने बेटों के नाम तैमूर और जहांगीर रखा है। ये वही शासक हैं जिनके द्वारा सिख गुरु अर्जन का को बेरहमी से प्रताड़ित किया गया था।’ फिर एक और यूजर ने सैफ करीना को लताड़ लगाते हुए कहा कि ‘इन्होंने बेटों का नाम तैमूर और जहांगीर ही क्यों रखा। प्रताप, शिवाजी, चंद्रगुप्त या पृथ्वीराज जैसे नाम रखने से इन्हें कौन रोक रहा था।’

भाई और भाभी को इस तरह ट्रोल होता देख सैफ की बहन सबा अली खान (Saba Ali Khan) से देखा नहीं गया। उन्हें ये बात पसंद नहीं आई कि उनके भैया भाभी का लोग इस तरह मजाक उड़ा रहे हैं। ऐसे में उन्होंने इन मजाक उड़ाने वाले लोगों को प्यार से समझाइस दी। दरअसल सबा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी साझा की है।

saba ali khan

इसमें उन्होंने करीना और जेह की एक तस्वीर साझा की और उसमें लिखा ‘जेह.. जान, नाम में क्या रखा है। प्यार से जियो और रहने दो.. बच्चे भगवान का आशीर्वाद होते हैं।’

गौरतलब है कि जब 2016 में तैमूर का जन्म हुआ था तो उसके नाम को लेकर भी बवाल खड़ा हुआ था। लोगों ने इस नाम पर आपत्ति जताई थी। दरअसल तैमूर एक फारसी शासक था, जिसने 1398 में भारत पर आक्रमण किया था। अब जब करीना ने अपने दूसरे बेटे का नाम जहांगीर रखा तो भी लोगों को दिक्कत हो रही है। इसकी वजह ये है कि जहांगीर मुगल साम्राज्य के चौथे सम्राट थे। उनके द्वारा सिख गुरु अर्जन देव को मौत की सजा दी गई थी।

वैसे सैफ करीना के दूसरे बेटे के नाम को लेकर आप क्या सोचते हैं हमे कमेंट में जरूर बताएं।

Back to top button