अध्यात्म

राशिफल 3 जून 2017 : जानें आपके लिए कैसा रहेगा शनिवार का दिन!

3 जून 2017, शनिवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? आज का दिन आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन ला सकता है? आज आपके सितारे क्या कहते हैं? यह जानने के लिए पढ़े आज का राशिफल। Rashifal 3 June 2017 Saturday.

राशिफल 3 जून 2017 –

मेष (Aries): 3 जून 2017 का दिन आपके लिए आर्थिक एवं व्यावसायिक दृष्टिकोण से लाभकारी रहेगा। आप व्यापार के विस्तार की योजना बना पाएंगे। शरीर एवं मन से तरोताजा महसूस करेंगे। आज आपका दिन मित्रों व संबंधियों के साथ बीतेगा। छोटी यात्रा या प्रवास के संयोग बन रहे हैं। आज आप कोई धार्मिक या पुण्य का काम कर सकते हैं। आज का दिन आपके लिए शुभ है।

वृषभ (Taurus): आज आपकी वाणी किसी को भी मंत्रमुग्ध कर सकती है। आपकी वैचारिक समृद्धि में वृद्धि होगी और आज आपका मन प्रफुल्लित रहेगा। आप आने वाले दिनों में किसी शुभ कार्य करने के लिए प्रेरित होंगे। हालांकि, मेहनत की अपेक्षा परिणाम कम मिलने पर दृढतापूर्वक आगे बढ़ेंगे। धन की व्यवस्थित योजना बनाने के लिए आज का दिन अनुकूल है।

मिथुन (Gemini): आज आपके मन में भांति-भांति के विचार उठ सकते हैं, ऐसा गणेशजी कहते हैं। आज आप अपने ही विचारों में खोए रहेंगे। वाद-विवाद से दुर रहने की गणेशजी सलाह देते हैं। आज आप माता एवं स्त्री से संबंधित मामलों पर अधिक भावुक हो सकते हैं। स्त्री एवं तरल पदार्थों के मामले में आज थोड़ी सावधानी बरतें।

कर्क (Cancer): आज आपका दिन शुभ रहेगा। आज नए कार्य शुरु करने के लिए दिन शुभ है। घुमने की योजना मित्र तथा परिजनों के साथ बन सकती है। मन प्रसन्न रहेगा। आज किए गए हर कार्य में आपको सफलता मिलेगी। नौकरी या व्यापार में विरोधियों पर विजय मिलेगा। आर्थिक लाभ के साथ-साथ सामाजिक मान एवं प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी।

सिंह (Leo): आज का आपका दिन न ज्यादा अच्छा होगा न ज्यादा बुरा। लेकिन दिन आर्थिक रूप से लाभदायी रहेगा। व्यय अधिक होगा। आज परिवार व स्त्री मित्र का सहयोग मिलेगा। आंख या दांत संबंधी पीडा़ में राहत मिलेगी। उत्तम भोजन प्राप्त होगा। आप अपनी मधुर वाणी से किसी को भी मोहित कर सकते हैं।

कन्या (Virgo): गणेशजी कहते हैं कि आज आपका दिन अच्छा बितेगा। विचारों की अधिकता होगी। लाभकारी तथा मेल-जोल भरे संबंध बनेंगे। व्यवसायिक और स्वास्थ्य रूप से दिन लाभदायी रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा तथा आर्थिक लाभ होंगे। शुभ समाचार मिलेगा व आनंददायी प्रवास होगा। वैवाहिक जीवन में सुख की अनुभूति होगी।

 

तुला (Libra): आज आप स्वास्थ्य पर ध्यान रखें क्योंकि दुर्घटना की संभावना है। खर्चें अधिक होंगे। व्यावसायिक व्यक्तियों के साथ उग्र विवाद हो सकते हैं। वाणी पर संयम रखें व वाद-विवाद से दूर रहें। सगे-संबंधियों से अनबन हो सकती है। आध्यात्मिकता से आपको काफी राहत मिल सकती है।

वृश्चिक (Scorpio): गणेशजी कहते हैं कि आज का दिन इस राशि के लोगों के लिए लाभदायी होगा। नौकरी-व्यवसाय में लाभ मिलेगा व मित्रों के साथ भेंट होगी। विवाह योग्य युवक-युवतियों को योग्य जीवन साथी मिल सकता है। स्त्री मित्रों से लाभ के योग बन रहे हैं।

धनु (Sagittarius): आज आपको हर कार्य में सफलता मिलेगी। आप आज नया कार्य शुरु कर सकते हैं। आप अपने बिजनेस का का विस्तार कर सकते हैं। नौकरी में उच्च पदाधिकारी आपकी पदोन्नति का विचार कर सकते हैं। घर में आनंद और संतोष का माहौल रहेगा। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

मकर (Capricorn): गणेशजी बौद्धिक कार्यों एवं व्यवसाय में नई शैली अपनाने की सलाह देते हैं। साहित्य तथा लेखन की प्रवृत्ति में वृद्धि होगी। शरीर में बेचैनी और थकान का अनुभव होगा। संतान की समस्या हो सकती है। लंबी यात्रा की संभावना बन रही है। विरोधियों के साथ वाद-विवाद से दूर रहें।

कुंभ (Aquarius): गणेशजी कहते हैं कि अनैतिक और निषेधात्मक कार्यों तथा नकारात्मक विचारों से दूर रहें। अत्यधिक विचार और क्रोध आपकी मानसिक स्वस्थता को नुकसान पहुंचा सकता है। आज खर्च की मात्रा बढ़ने से आर्थिक तंगी का अनुभव हो सकती है। पूजा अर्चना से आप राहत मिलेगी।

मीन (Pisces): गणेशजी कहते हैं कि आज व्यापारियों के लिए दिन सबसे उपयुक्त है। व्यवसाय में भागीदारी करने के लिए दिन शुभ है। साहित्य सृजक, कलाकार और कारीगर अपनी सृजनात्मकता को और निखार पाएंगे। पार्टी, पिकनिक के माहौल में आपको मनोरंजन मिलेगा। दांपत्य जीवन आनंदमय होगा।

Back to top button