राजनीति

जम्मू-कश्मीर और पंजाब के ऊपर खतरा, लश्कर-ए-तोयबा रच रहा बड़े आतंकी हमले की साजिश!

इस समय भारत के ऊपर काफी खतरा मंडरा रहा है। आतंकी संगठन लश्कर-ए-तोयबा की बुरी नजर एक बार फिर भारत पर है। वह यहाँ की शांति भंग करने की एक बार फिर कोशिश करने वाला है। पता चला है कि आतंकी जम्मू-कश्मीर और पंजाब को अपना निशाना बना सकते हैं। इसके चलते जम्मू-कश्मीर और पंजाब पुलिस के साथ ही देश की सभी केन्द्रीय सुरक्षा एजेंसियों को हाईअलर्ट पर रखा गया है।

हमले के दे दिए हैं निर्देश:

इंटेलिजेंस सूत्रों से यह पता चला है कि पाकिस्तानी आतंकी संगठन लश्कर-ए-तोयबा का एक बहुत ज्यादा प्रशिक्षित हैंडलर हंजिया अनान भारत में ही है। उसने पंजाब और जम्मू-कश्मीर के सैन्य और नागरिक ठिकानों पर आत्मघाती हमले के निर्देश अपने गुर्गों को दे दिए हैं। उसके निशाने पर श्रीनगर के कई हिस्से हैं।

आतंकी अनान के निशाने पर जम्मू के विजयपुर रेलवे स्टेशन, सांबा और बड़ी ब्राह्मणा के औद्योगिक इलाके, जम्मू डेंटल कॉलेज के साथ ही भारतीय सैन्य शिविर के आस-पास के सभी इलाके शामिल हैं। इसके साथ ही पंजाब में उसके निशाने पर गुरदासपुर दीनानगर हैं। इस जानकारी के बाद सभी संवेदनशील जगहों पर सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किये गए हैं।

आतंकियों के जल्दी पकड़े जाने की उम्मीद:

दूसरी तरफ भारत के अंतर्राष्ट्रीय सीमा और एल.ओ.सी. पर सेना और बी.एस.एफ आतंकियों से निपटने के लिए अलग तरीके से जुटी हुई है। गर्मियों के बाद बर्फ पिघलने के बाद पाकिस्तान बड़े स्तर पर अपने आतंकियों को भारतीय सीमा में घुसपैठ करवाने के फिराक में है। आतंकियों का मकसद घाटी की शांति को भंग करना और पंजाब में कानून व्यवस्था को खराब करना है।

कुछ ही समय में भारत की सबसे पवित्र यात्रा अमरनाथ यात्रा पर भी आतंकियों की बुरी नजर है। सुरक्षा बल और ख़ुफ़िया एजेंसियां पाकिस्तान के इस चाल को नाकाम करने में लगी हुई हैं। हर संदिग्ध जगह पर हाईअलर्ट जारी किया जा चुका है। जल्दी ही भारत में घुसे आतंकियों के पकड़े जाने की उम्मीद है।

Back to top button