Bollywood

बॉलीवुड के सौतेले भाई-बहनों का ऐसा है एक-दूसरे से सम्बंध, एक तो बहन की शादी में नहीं हुआ शामिल

बॉलीवुड इंडस्ट्री में अफेयर्स, तलाक, ब्रेकअप और दूसरी शादी ये सब होना एक आम बात है। ऐसे में अगर हम यह कहें कि इस इंडस्ट्री में अधिकतर एक से अधिक शादियों का चलन है, तो यह अतिश्योक्ति नहीं होगा। कोई एक्टर या एक्ट्रेस तलाक़ के बाद दूसरी शादी करता है। तो कोई अपने पहले पार्टनर के साथ होने के बाद भी दूसरी शादी कर लेता है। अब अगर दूसरी शादियां हो रही हैं। ऐसे में सौतेले भाई-बहन होना इस इंडस्ट्री के लिए आम बात है।

bollywood half-siblings

आप जब भी इस इंडस्ट्री पर ध्यान से नजऱ दौड़ाएंगे तो कई सौतेले भाई-बहन मिल जाएंगे। इन सेलेब्रिटीज के बच्चे तब बहुत भावुक और उथल-पुथल के क्षणों से गुज़रे, जब उनके माता-पिता ने पुनर्विवाह करने का फैसला किया और उनके बच्चे हुए। हालांकि, अधिकांश सौतेले भाई-बहनों ने अपने माता-पिता के फैसले को स्वीकार किया और सौतेले भाई या बहन के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार से रहते हैं। तो आइए आज हम एक नज़र डालते हैं बॉलीवुड के उन सौतेले भाई-बहनों पर, जो आपस में सगे भाई-बहनों से भी बढ़कर प्यार करते हैं।

अर्जुन-अंशुला कपूर और जाह्नवी-ख़ुशी कपूर…

bollywood half-siblings

बता दें कि यह तो सबको पता है कि बोनी कपूर की शादी पहले मोना सूरी और बाद में श्रीदेवी से हुई थी। बोनी कपूर ने श्रीदेवी के लिए अपनी पहली पत्नी मोना और दोनों बच्चों (अर्जुन,अंशुला) को छोड़ दिया था। बोनी और श्रीदेवी की दो बेटियां हैं, जान्हवी और ख़ुशी। अर्जुन और अंशुला ने कभी भी अपने पिता की दूसरी पत्नी और अपने सौतेले भाई-बहन के साथ किसी भी तरह के बंधन को साझा नहीं किया। लेकिन मौजूदा समय में चीजें बदल गई हैं, वे सभी अब एक खुशहाल परिवार हैं।

arjun and janhvi

दरअसल, फरवरी 2018 में, श्रीदेवी के आकस्मिक निधन ने सभी को गहरे सदमे में डाल दिया था। उनके निधन से बोनी और उनकी बेटियां जान्हवी और ख़ुशी कपूर बिखर गईं। इस समय बोनी की पहली पत्नी मोना के बच्चे अर्जुन और अंशुला ने खुशी और जान्हवी के लिए बड़े भाई और बहन के कर्तव्यों को पूरी तरह से निभाया। श्रीदेवी के निधन के बाद अर्जुन कपूर, जाह्नवी और खुशी के करीब आ गए। अर्जुन अपनी सभी ब​हनों को लेकर काफी प्रोटेक्टिव हैं। इतना ही नहीं वह जाह्नवी को प्रोफेशनली भी सपोर्ट करते हैं।

पूजा-राहुल भट्ट और आलिया-शाहीन भट्ट…

bollywood half-siblings

जाने-माने फिल्म निर्माता और निर्देशक महेश भट्ट ने भी दो शादियां की है। पहली शादी उन्होंने कॉलेज फ्रेंड लोरिएन ब्राइट से की थी। जिन्होंने बाद में अपना नाम बदलकर किरण भट्ट रख लिया था। इनके दो बच्चे हैं पूजा और राहुल भट्ट। कहा जाता है कि फिल्में बनाते-बनाते महेश भट्ट का अफेयर परवीन बॉबी से हो गया था। इसी वजह से किरण और उनके रिश्ते खराब हुए। हालांकि, दोनों का कभी तलाक नहीं हुआ। बाद में महेश भट्ट ने एक्ट्रेस सोनी राजदान से शादी की। महेश और सोनी की दो बेटियां आलिया और शाहीन भट्ट हैं।

आलिया बॉलीवुड में एंट्री कर चुकी हैं और वह टॉप एक्ट्रेस में शुमार हैं। आलिया और शाहीन अपने सौतेले भाई-बहन पूजा और राहुल के साथ एक शानदार बंधन साझा करती हैं। पूजा, आलिया और शाहीन को अपनी छोटी बहनों की तरह मानती हैं। आलिया और पूजा की उम्र में क़रीब 21 साल का फर्क है। लेकिन दोनों के प्यार के बीच उम्र का फर्क पता नहीं चलता। पूजा और आलिया को अक्सर साथ में देखा जा सकता है।

bollywood half-siblings

ईशान खट्टर, शाहिद कपूर और रूहान-सनाह कपूर…

bollywood half-siblings

शहिद कपूर एक्टर पंकज कपूर और नीलिमा अजीम के बेटे हैं। 1984 में नीलिमा और पंकज दोनों के संबंध खराब हो गए। जिसके बाद दोनों अलग हो गए, फिर दोनों ने अलग-अलग लोगों से शादी की। पंकज ने सुप्रिया पाठक से शादी की। इनके रुहान और सनाह नाम के दो बच्चे एक साथ हुए। दूसरी ओर, नीलिमा अजीम ने पंकज कपूर के बाद राजेश खट्टर से शादी कर ली, और इन दोनों का बेटा ईशान खट्टर हैं।

ishaan khatter shahid kapoor

शाहिद अपने माता-पिता की दूसरी शादी से तीन सौतेले भाई-बहन हैं और वे तीनों के साथ बहुत अच्छा संबंध रखते हैं। वह अपने भाई ईशान की बॉलीवुड डेब्यू की तैयारी में मदद कर रहे हैं। वहीं उनकी सौतेली बहन, सनाह ने शानदार फिल्म के साथ बॉलीवुड में अपनी शुरुआत कर दी है, जिसमें शाहिद कपूर मुख्य भूमिका में थे।

तैमूर अली खान और सारा अली-इब्राहिम खान…

bollywood half-siblings

सैफ अली खान की पहली शादी अमृता सिंह के साथ हुई थी। अमृता से सैफ को दो बच्चे हैं जिनके नाम सारा और इब्राहिम है। इसके बाद सैफ ने अमृता को तलाक़ दे दिया। तलाक के बाद सारा और इब्राहिम का पालन-पोषण उनकी मां अमृता ने ही किया। तलाक के बाद ये कपल सौहार्दपूर्ण संबंध साझा नहीं करते हैं, लेकिन बच्चे हमेशा अपने पिता और उनकी वर्तमान पत्नी, करीना कपूर खान के साथ अच्छा संबंध शेयर करते हैं। करीना और सैफ को एक बेटा हुआ जिसका नाम तैमूर है। सारा और इब्राहिम दोनों सौतेली मां, करीना और अपने सौतेले भाई, तैमूर के साथ एक बेहतरीन रिश्ता साझा करते हैं। सारा और इब्राहिम तैमूर को बहुत प्यार करते हैं और उनका बहुत ख्याल भी रखते हैं। करीना और सारा के रिश्ते भी बहुत अच्छे हैं।

आजाद खान और जुनैद-इरा खान…

bollywood half-siblings

अभिनेता आमिर खान ने एक्ट्रेस रीना दत्ता से पहली शादी की थी, लेकिन कुछ सालों बाद ही इनका तलाक हो गया था। आमिर और रीना के दो बच्चे हैं, जिनका नाम जुनैद खान और इरा खान है। बाद में आमिर ने 2005 में किरण राव से शादी कर ली और 2011 में सरोगेसी के जरिए किरण राव को आजाद नाम का एक बेटा हुआ। जुनैद और ईरा अपने सौतेले भाई, आजाद के साथ एक सगे भाई बहनों जैसा ही संबंध रखते हैं, और परिवार में कोई नकारात्मक माहौल नहीं है। वे अपने पिता की दूसरी पत्नी, किरण राव के भी करीब हैं।

सनी-बॉबी देओल और ईशा-अहाना देओल…

bollywood half-siblings

बता दें कि अभिनेता धर्मेंद्र ने अपनी पहली शादी प्रकाश कौर से शादी की थी। जब उन्होंने इंडस्ट्री में प्रवेश किया था। उनकी पहली शादी प्रकाश से बॉबी और सनी नाम के दो बेटे और विजीता और अजिता नाम की दो बेटियां हुईं। कुछ फिल्मों के बाद, वह हेमा मालिनी से मिले और उनसे प्यार हो गया। धर्मेंद्र ने 1979 में हेमा से शादी की और उनकी दूसरी शादी से ईशा और अहाना नाम की दो बेटियां हैं।

इन सौतेले भाई-बहनों के बीच के संबंधों के बारे में बहुत कुछ नहीं पता है, लेकिन बी-टाउन में खबर है कि सालों से बॉबी-सनी और उनकी सौतेली बहनों ईशा और अहाना के बीच संबंध सौहार्दपूर्ण तरीके से चल रहे हैं। सनी और बॉबी अपनी बहनों की तरह ईशा और अहाना से भी प्यार करते हैं। लेकिन, सनी और बॉबी देओल में से कोई भी अपनी दोनों बहनों की शादी में नज़र नहीं आये। कारण यह था कि सनी और बॉबी दोनों ही शादी में शिरकत कर अपनी मां प्रकाश को आहत नहीं करना चाहते थे।

त्रिशाला दत्त और शहरान-इकरा दत्त…

bollywood half-siblings

अभिनेता संजय दत्त ने अपनी पहली शादी ऋचा शर्मा से की थी। संजय की पहली शादी से ‘त्रिशाला’ नाम की एक बेटी है। ट्यूमर के कारण ऋचा की मृत्यु के बाद, संजय जीवन में आगे बढ़े और त्रिशाला को उनके नाना-नानी ने अमेरिका में पाला।

एक और असफल शादी के बाद, संजय दत्त ने आखिरकार अपने सपनों की लड़की, मान्यता दत्त को ढूंढ लिया और 2008 में उनसे तीसरी शादी कर ली। 2010 में, संजय और मान्यता को जुड़वा बच्चे (शाहरान और इकरा) पैदा हुए। त्रिशाला न केवल मान्यता के करीब हैं और उनके साथ एक दोस्ताना रिश्ता भी साझा करती हैं। त्रिशाला अपने सौतेले भाई-बहनों, शाहरान और इकरा से भी प्यार करती हैं।

प्रतीक बब्बर और आर्य-जूही बब्बर…

bollywood half-siblings

राज बब्बर ने नादिरा बब्बर से खुशी-खुशी शादी की थी। उनके दो बच्चे, (जूही और आर्य) हैं। अपनी शादी के कुछ सालों बाद, वह स्मिता पटेल से मिले और उनसे प्यार हो गया। दोनों ने शादी कर ली और विवाह से एक पुत्र हुआ जिसका नाम प्रतीक है। प्रतीक को जन्म देने के बाद स्मिता की मौत हो गई। राज बब्बर वापस नादिरा के साथ रहने लगे। नादिरा ने उन्हें और प्रतीक को खुले दिल से स्वीकार किया। हालांकि, सालों तक प्रतीक को उनकी नानी ने पाला था। नादिरा उसे अपने बेटे की तरह प्यार करती हैं।

मौजूदा समय में प्रतीक, आर्या और जूही सगे भाई-बहन की तरह एक अच्छा बंधन साझा करते हैं। वहीं प्रतीक अपनी सौतेली बहन, जूही के बहुत करीब हैं और उनके साथ अपने सभी रहस्यों को साझा करते हैं।

पूजा बेदी और एडम बेदी…

bollywood half-siblings

कबीर बेदी ने साल 1969 में प्रतिमा बेदी से शादी की थी। कबीर और प्रतिमा के 2 बच्चे हुए पूजा और सिद्धार्थ। हालांकि, सिद्धार्थ ने एक बीमारी की वजह से सुसाइड कर लिया था। कबीर ने बाद में सुसान हम्फ्रीज़ नाम की एक फैशन डिजाइनर से दूसरी शादी की और उस शादी से एडम नाम का एक बेटा हुआ। पूजा बॉलीवुड में एक प्रसिद्ध नाम है और उनके सौतेले भाई, एडम एक फेमस अंतरराष्ट्रीय मॉडल हैं। पूजा और एडम भले ही सौतेले भाई-बहन हैं, लेकिन दोनों के बीच काफी अच्छी केमिस्ट्री है। पूजा ने एडम की शादी में भी भाग लिया था।

रामानंद सागर और विधु विनोद चोपड़ा…

bollywood half-siblings

गौरतलब हो कि बहुत कम ही लोग जानते हैं कि रामानंद सागर और विधु विनोद चोपड़ा सौतेले भाई हैं। रामानंद सागर, जिन्हें रामायण बनाने और भारतीय टेलीविजन पर एक क्रांति शुरू करने के लिए जाना जाता है। रामानंद सागर और विधु विनोद चोपड़ा की उम्र में तकरीबन 35 साल का अंतर है। पहली पत्नी के निधन के बाद रामानंद के पिता लाला दीनानाथ चोपड़ा ने विधु विनोद चोपड़ा की मां से शादी कर ली थी। रामानंद ने विधु विनोद को अपने बेटे की तरह माना क्योंकि उनके पास एक बड़ी उम्र का अंतर था।

Back to top button
Slot Online https://kemenpppa.com/ slot gacor pengeluaran macau slot pulsa 5000 slot gacor slot gopay slot777 amavi5d situs toto mixparlay sontogel slot gacor malam ini Situs Toto togel macau pengeluaran sdy Situs Toto Situs Toto titi4d Situs Slot Toto Slot https://www.dgsmartmom.com/ slot mahjong Situs Toto titi4d Situs Slot Situs Toto titi4d kientoto https://wonderfulgraffiti.com/ Toto Slot Slot Togel slot online sesetoto Winsortoto ilmutoto https://pleasureamsterdamescort.com/ slot gacor terbaru PITUNGTOTO situs togel kientoto slot gacor slot gacor https://iwcc-ciwc.org/ sulebet Slot demo agen bola terpercaya vegas969 slot88 slot gacor slot thailand slot gacor venom55 angker4d mayorqq kiostoto taruhanbola taruhanbola leon188 login kientoto paten188 slot gacor kapakbet babeh188 naruto88 babeh188 https://www.raars.zaragoza.unam.mx/fruit-boom/ leon188 naruto 88 Wikatogel slot toto macau toto slot situs toto toto togel https://id.desapujonkidul.net/ toto togel online toto togel toto togel toto togel toto slot slot gacor situs toto toto slot https://www.crossover.org.au/ titi4d karatetoto mmatoto situs toto toto slot toto slot mahongtoto situs toto toto slot toto slot toto slot kaskus288 Data sgp Pengeluaran sdy toto slot Data hk situs toto sukutoto https://news.stkipyasika.ac.id/ https://www.b254.com/email/ netralbet sukutoto https://resolutionmag.com https://www.sbfhc.org/contact/ situs terpercaya slot gacor sky99idn won91 slot gacor OSG168 Jinhoki KASKUS288 KASKUS288 KASKUS288 KASKUS288 togel online togel online agen slot slot 4d sukutoto sukutoto sukutoto rajaslot91 slot jepang monk4d gaib4d https://juara100.net/ slot gacor situs toto situs toto Toto velosbet77 jepangbet arahtogel Rans303 toto togel ollo4d slot gacor situs toto toto 4d toto 4d hantutogel idn33 naruto 88