बॉलीवुड

बिग बॉस पर कॉमेडी का तड़का लगाएंगे डॉक्टर मशहूर गुलाटी। Big Boss-15 में नज़र आ सकते सुनील ग्रोवर

कॉमेडियन सुनील ग्रोवर आज के समय में किसी पहचान के मोहताज़ नहीं हैं। सुनील ग्रोवर को टीवी इंडस्ट्री में पहचान कॉमेडी शो कॉमेडी नाइट्स विथ कपिल के गुत्थी और द कपिल शर्मा शो के डॉ मशहूर गुलाटी के किरदार से मिली। अब सुनील ग्रोवर सलमान खान के द्वारा होस्ट किए जाने वाले शो ‘बिग बॉस’ में दिख सकते हैं। जी हां बिग बॉस के मेकर्स सुनील को इस शो में दिखाना चाहते हैं । बता दें कि कलर्स टीवी के रियालिटी शो बिग बॉस का हर सीजन सलमान खान होस्ट करते हैं।

biggboss-15

यह शो हमेशा ही अलग-अलग वजहों से सुर्खियों में बना रहता है। बिग बॉस 15 भी कुछ अफवाहों और कंटेस्टेंट की सूची को लेकर खबरों में रहा है। अब अटकलें यह लगाई जा रही है कि बिग बॉस- 15 में प्रसिद्ध कॉमेडियन सुनील ग्रोवर का नाम भी शामिल है। सुनील अभी तक ‘द कपिल शर्मा’ शो से लेकर गैंग्स ऑफ फिल्मिस्तान तक, कई रियलिटी शो का हिस्सा रहे हैं, लेकिन अगर उन्हें बिग बॉस- 15 में मौका मिलता है तो यह उनके लिए बिल्कुल नया होगा।

मालूम हो कि सुनील ग्रोवर द कपिल शर्मा शो में अपनी वापसी और ओटीटी पर तांडव, सनफ्लावर जैसे कई सारे प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा में रहे हैं। लेकिन, यह खबर उनके फैंस के लिए भी हैरान करने वाली है। यह मेकर्स के लिए भी बहुत बड़ी बात हो सकती है।

sunil grover in biggboss-15

दोनों शो के बीच है कनेक्शन…

यहां एक दिलचस्प बात यह है कि ‘द कपिल शर्मा’ शो का सह निर्माता सलमान खान टेलीविजन ग्रुप ही है और वह बिग बॉस से कितनी गहराई से जुड़ा है यह बात हम सभी जानते हैं। हालांकि इसकी संभावना कम है, क्योंकि सुनील ग्रोवर ऐसे व्यक्ति हैं जो अपने करियर को लेकर फैसले लेते समय वास्तव में सावधान रहते हैं।

sunil grover in biggboss-15

बिग बॉस- 15 में सुनील को लेना चाहते हैं मेकर्स…

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sunil Grover (@whosunilgrover)


वहीं मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सुनील को शो के लिए अप्रोच किया गया है, और मेकर्स वास्तव में उन्हें बिग बॉस-15 में देखना चाहते हैं। हालांकि, अभी तक इस पर कोई स्पष्टता नहीं है कि सुनील भाग लेंगे या नहीं, लेकिन हां सम्भावनाओं का बाज़ार गर्म है कि सुनील ग्रोवर बिग बॉस- 15 का हिस्सा बन सकते है।

सुनील ग्रोवर के बारे में कुछ रोचक बातें…

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sunil Grover (@whosunilgrover)


बता दें कि हरियाणा के सिरसा में जन्में सुनील ग्रोवर एक हरयाणवी-पंजाबी परिवार से ताल्लुक रखते हैं और सुनील ग्रोवर चाय के काफ़ी शौकीन हैं। लेकिन उन्होंने पिछले कुछ सालों से ब्लैक कॉफी का आनंद लेना शुरू कर दिया है। इतना ही नहीं सुनील ग्रोवर के शौक की बात करें तो उन्हें अंग्रेजी गाने सुनने अच्छे लगते हैं, लेकिन वे कई बार हिंदी संगीत भी पसंद करते हैं। उन्हें “कहीं दूर जब दिन ढल जाए…।” गाना गुनगुनाते हुए अक्सर देखा जा सकता है।

वहीं जब उनसे पिछली बार गूगल पर सर्च की गई मूर्खतापूर्ण चीज के बारे में पूछा गया। तो उन्होंने कहा कि, “अरस्तू की दस आज्ञाएं।” इतना ही नहीं उनकी अपनी अनुशासनहीनता ही उन्हें गुस्सा दिलाती है और छोले कुलचे को सुनील ग्रोवर ‘हैप्पी मील’ मानते हैं।

इन फिल्मों में आ चुके हैं नजऱ…

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sunil Grover (@whosunilgrover)


आख़िर में बता दें कि सुनील छोटे पर्दे पर अपना लोहा मनवाने के साथ ही बड़े पर्दे पर भी नजर आते रहते हैं। सुनील ग्रोवर बीते दौर में सलमान खान की फ़िल्म भारत में नजर आये थे। इस फिल्‍म में उनके अभिनय की हर किसी ने तारीफ की थी। इसके अलावा वह हीरोपंती, बागी, जिला गाजियाबाद और गजनी जैसी फिल्‍मों में नजर आ चुके हैं।

Back to top button