बॉलीवुड

‘भाभी जी घर..’ की गौरी मैम सौम्य टंडन ने शेयर की असली पति की फोटो, ऑनस्क्रीन पति ने किया रिएक्ट

सौम्या टंडन को हम सभी ‘भाभीजी घर पर हैं’ सीरियल की वजह से ज्यादा जानते हैं। यह सीरियल टीवी पर बहुत लोकप्रिय है। इसके फेमस होने की वजह इसका मजेदार कॉमिक अंदाज है। सौम्य इस शो में ‘गोरी मेम’ का किरदार निभाया करती थी। हालांकि अब उन्होंने ये शो छोड़ दिया है। लेकिन इसके बावजूद उनकी फैन फॉलोइंग में कोई भी कम नहीं आई है। लोग आज भी उन्हें बड़ा पसंद करते हैं।

saumya tandon

सौम्या टंडन मध्य प्रदेश की रहने वाली हैं। उनका जन्म 3 नवंबर 1984 को भोपाल में हुआ था। हालांकि उन्होंने अपनी पढ़ाई लिखाई उज्जैन से की है। दरअसल उनके पिता उज्जैन यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर थे। सौम्या ने अपना करियर बतौर मॉडल से शुरू किया था। वे वर्ष 2006 में फेमिना कवर गर्ल में पहली रनर अप भी रह चुकी हैं। इसी साल उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत भी कर दी थी।

saumya tandon husband

saumya tandon

सौम्य का पहला टीवी शो ‘ऐसा देश है मेरा’ था। इसके बाद वे ‘मेरी आवाज को मिल गई रोशनी’ में नजर आई। उन्होंने कई टीवी शोज भी होस्ट किए। इसमें ‘मल्लिका-ए-किचन’, ‘कॉमेडी सर्कस के तानसेन’ और ‘डांस इंडिया डांस’ जैस रियलिटी टीवी शोज शामिल हैं। हालांकि ये सब करने के बावजूद सौम्या को घर घर पहचान और लोकप्रियता ‘भाभीजी घर पर हैं’ में काम करके ही मिली। उन्होंने इस शो में 2015 में काम करना शुरू किया था।

saumya tandon

इस शो में सौम्या टंडन ‘गौरी मैम’ का किरदार निभाती नजर आई थी। दर्शकों ने उन्हें इस रोल में बड़ा प्यार दिया। हालांकि कुछ समय पहले ही उन्होंने शो से अलविदा कह दिया था। टीवी शोज के अलावा सौम्या बॉलीवुड फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। वे सोशल मीडिया पर भी बहुत एक्टिव रहती हैं। यहां वे अपने निजी जीवन से जुड़े पोस्ट साझा करती रहती हैं।

saumya tandon

सौम्या अपनी तस्वीरें तो बहुत शेयर करती हैं, लेकिन उनके फैंस को यह शिकायत है कि वह अपने पति के साथ बहुत ही कम फोटोज शेयर करती हैं। ऐसे में सौम्या ने हाल ही में फैंस की यह शिकायत भी दूर कर दी। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने पति सौरभ देवेंद्र सिंह के साथ एक खूबसूरत तस्वीर साझा की है। इस फोटो में वे सलवार सूट पहने हैं जबकि उनके पति ने कोट पैंट पहन रखा है। दोनों तस्वीर में मुसकुराते हुए दिखाई दे रहे हैं।

saumya tandon

इस फोटो को शेयर करते हुए सौम्या ने कैप्शन में लिखा ‘मैं सामान्यतः बहुत निजी तस्वीरें शेयर नहीं करती हूं। दूसरा कारण ये भी है कि मेरे पति फोटो क्लिक करवाना पसंद नहीं करते हैं। बहुत से लोग मुझ से पूछते हैं कि मैं अपने पति के साथ फोटो शेयर क्यों नहीं करती हूं। यह वह एक पल है जब वे मेरे साथ फोटो क्लिक करवाने के लिए रेडी हो गए थे।’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Saumya Tandon (@saumyas_world_)


सौम्या के इस फोटो पर ‘भाभी जी घर पर हैं’ के ऑनस्क्रीन पति आसिफ शेख यानी ‘विभूति जी’ ने भी कमेन्ट किया है। उन्होंने अपनी कमेन्ट में लिखा ‘आप दोनों एक साथ अच्छे लग रहे हैं।’ इसे उन्होंने प्यारे से इमोजी के साथ सजा कर भेजा है।

वैसे आप लोगों को सौम्या और उनके पति की यह फोटो कैसी लगी?

Back to top button