अध्यात्म

राशिफल 2 जून 2017 : आपके लिए कैसा रहेगा शुक्रवार का दिन!

2 जून 2017, शुक्रवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? आज का दिन आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन ला सकता है? आज आपके सितारे क्या कहते हैं? यह जानने के लिए पढ़े आज का राशिफल। Rashifal 2 June 2017 Friday.

राशिफल 2 जून 2017 –

Rashifal 2 June 2017 Friday

मेष (Aries): गणेशजी आज मेष राशि वाले जातको को अपने उग्र स्वभाव पर संयम रखने का सलाह देते हैं। आज आपको मानसिक रूप से थकान का अनुभव हो सकता है व अधिक परिश्रम करने के बावजूद फल की प्राप्ति कम होगी। आपको संतान के विषय में चिंता हो सकती है। अधिक व्यस्तता के कारण परिवार को कम समय दे पाएंगे, लेकिन कार्यो में सफलता मिलेगी। पेट दर्द की समस्या हो सकती है।

वृषभ (Taurus): आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। आपको अपने हर काम में सफलता मिलेगी व यशकीर्ति प्राप्त होगी। आज आपके स्वभाव में भावुकता हो सकती है। अचानक कोई शुभ समाचार मिलेगा। घर में खुशहाली का माहौल होगा। नौकरी में आपको साथियों का सहयोग मिलेगा।

मिथुन (Gemini): आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। पूरे दिन अति-संवेदनशीलता से घिरे रहेंगे, जिसकी नजह से आपकी भावना को जोट पहुंच सकती है। मां की बीमारी को लेकर चिंतित हो सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा, लेकिन ऑफिस में विवादों से दूर रहें। आज स्त्री एवं पानी से भी बचे। आर्थिक मामलों पर सावधानी बरते।

कर्क (Cancer): गणेशजी आज आप नकारात्मक व्यवहार कर सकते हैं। शारीरिक और मानसिक रुप से अस्वस्थता का अनुभव होगा। मन में निराशा और असंतोष की भावना बनी रहेगी। दोस्त-मित्रों के साथ किसी बात को लेकर विवाग न हो इसका घ्यान रखें। छात्रों को पढ़ाई में अपेक्षित परिणाम कम परिणाम मिलेगा। अनैतिक कार्यों से दूर रहें।

सिंह (Leo): आज पूरे दिन आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। किसी भी कार्य को करने के लिए आप तुरंत निर्णय ले सकते हैं। पिता तथा बडों का आशिर्वाद व उनकी ओर से लाभ मिलेगा। सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी। हालांकि, वाणी और व्यवहार में उग्रता रहेगी। आज आपको अधिक क्रोध आ सकता है।

कन्या (Virgo): आज के दिन आपके लिए अच्छे संयोग बन रहे हैं। आज आपके मन में प्यार एवं भावना का भाव रहेगा। दोस्तों एवं सम्बंधी से भेंट या सौगात मिल सकता हैं। आज आपका दिन दोस्तों एवं सम्बंधियों के साथ खुशी से बितेगा। अनुकुल प्रवास, सुंदर भोजन एवं प्रियजन के सहवास से आपका दिन अच्छा रहेगा।

तुला (Libra): गणेशजी बताते हैं कि आज का दिन आपके लिए शुभ फल देने वाला होगा। आज आपको एक साथ कई लाभ होने के योग बन रहे हैं। मित्रों के साथ मिलना-जुलना और कहीं बाहर घुमने जाने की संभावना है। गृहस्थ जीवन में पुत्र एवं पत्नी कि ओर से सुख मिलेगा व आज धनप्राप्ति के योग बन रहे हैं।

वृश्चिक (Scorpio): आज का दिन आपके लिए पैसों के लिहाज से बहुत अच्छा बितेगा। व्यापार में वृद्धि होगी और ब्याज, कमिशन से पैसे मिलने कि संभावना है। प्रेमी जोड़ों के लिए आज प्रणय का योग बन रहा है। आज विजातीय आकर्षण बना रहेगा। सुंदर भोजन, वस्त्र परिधान एवं वाहन का सुख मिलेगा। लेकिन, स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें।

धनु (Sagittarius): आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा और नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं। आपको आज उच्च अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। परिवार में उत्सव और उल्लास का माहौल रहेगा व मन की भावनात्मकता में वृद्धि होगी। मां की ओर से लाभ होगा और विवाह का सुख भी प्राप्त हो सकता है।

मकर (Capricorn): ऑफिस एवं व्यवसाय क्षेत्र में परिस्थितियां अनुकूल रहेगी। किसी आवश्यक कार्य के लिए बाहर जाने का अवसर मिल सकता है। खान-पान एवं घूमने-फिरने के दौरान विशेष ध्यान रखें। आकस्मिक खर्च के योग बन रहे हैं। घुटनों का दर्द हो सकता है। क्रोध से दूर रहिये।

कुंभ (Aquarius): आज आप दृढ मनोबल और आत्मविश्वास का अनुभव करेंगे। प्रणय प्रसंग आपके दिन को और अच्छा बनाएंगे। विपरीत लिंगीय व्यक्तियों से जान-पहचान बढ़ेगी। स्वादिष्ट भोजन और नए वस्त्रों से मन प्रसन्न रहेगा। विवाहित दंपतियों को उत्तम वैवाहिक सुख प्राप्ति होंगे।

मीन (Pisces): आज का दिन आपके लिए मिला-जुला होगा। कोर्ट-कचहरी के मामले में सावधानी बरते। मित्रों का सहयोग मिलेगा और आज आपका मन भावनाओं से व्यथित रहेगा। लेकिन किसी भी प्रकार का अनैतिक कार्य न करें। घर की महिलाओं का विशेष ध्यान रखें। वाणी पर संयम रखें।

 

Back to top button