Interesting

टल्ली होकर बीच सड़क पर लेट गई लड़की, फिर जो हुआ वह देख लोग भी रह गए हैरान, देखें Video

शराब का नशा हम सभी के लिए बुरा होता है। ये बात सभी जानते हैं, लेकिन इसके बाद भी लोग शराब पीना बंद नहीं करते हैं। वैसे शराब को हजम करना भी हर किसी के बस की बात नहीं होती है। शराब का नशा जब चढ़ता है तो इंसान अपने होश में नहीं रहता है। फिर वह ऊटपटाँग हरकतें करने लगता है। आप ने भी अपने आसपास के इलाके में या फिर सोशल मीडिया पर शराबी को नशे में फालतू के काम करते हुए देखा होगा।

सड़क पर शराबी व्यक्ति द्वारा कोई तमाशा करना भी एक आम नजारा होता है। आमतौर पर ये तमाशा पुरुष ही करते हैं। ऐसा बहुत ही कम होता है जब कोई लड़की शराब के नशे में रोड पर हंगामा करने लग जाए। लेकिन आज हम आपको एक ऐसा वीडियो दिखाने जा रहे हैं जहां एक लड़की शराब के नशे में सड़क पर ही लेटकर योगा की अलग अलग मुद्राएं करने लगती है।

drunk-girl-did-yoga-on-road

ये लड़की बीच सड़क पर ही लेट जाती है और योगा करना शुरू कर देती है। उसकी वजह से सड़क पर आने जाने वाली गाड़ियां भी डिस्टर्ब होती है। लोग आते जाते लड़की के कारनामों को देखते हैं। हर कोई अचंभे में पड़ जाता है। बताया जा रहा है कि लड़की ने योगा के साथ साथ नागिन डांस भी किया।

स्वारगेट पुलिस स्टेशन के पुलिस अधिकारी की माने तो ये मामला तिलक रोड के हीराबाग चौक का है। सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर बालासाहेब कोपनर ने बताया कि वीडियो में दिखने वाली लड़की खड़क इलाके से हीराबाग आई थी। वह कुछ समय सड़क पर लेटी थी। सूचना मिलते ही टीम वहाँ गई थी लेकिन इसके पहले ही वह वहाँ से भाग चुकी थी।

drunk-girl-did-yoga-on-road

वीडियो को देख यही कयास लगाए जा रहे हैं कि लड़की नशे में थी, इसलिए ऐसी हरकतें कर रही थी। हालांकि वह सच में नशे में थी या नहीं इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। लड़की का कोई मेडिकल टेस्ट नहीं हुआ है, वह पुलिस के आने से पहले ही घटनास्थल से भाग गई थी। हालांकि लड़की की हरकतों को देख यही लगता है कि वह शराब के नशे में ये सब कर रही थी।

सड़क पर लेटकर योगा करती लड़की का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर बड़ा वायरल हो रहा है। ट्विटर पर इस वीडियो को Varun Bahl नाम के अकाउंट द्वारा शेयर किया गया है। इस वीडियो को अभी तक एक लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वीडियो के ऊपर लोग मजेदार कमेन्ट भी कर रहे हैं। जैसे एक यूजर ने लिखा कि ‘लड़की जरूर नशे में होगी, उसे लगा होगा अभी अभी सुबह हुई है इसलिए वह योगा करने लगी।’ वहीं एक ने मजाक में कहा कि ‘लगता है लड़की बाबा रामदेव की फैन है। इसलिए जब टाइम मिला तब योगा करने लगी।’ तो चलिए बिना किसी देरी के आप भी ये वीडियो देख लीजिए।

देखें वीडियो

वैसे इस वीडियो को देख आपको क्या लगता है, ये लड़की सड़क पर योगा क्यों कर रही थी?

Back to top button