दिलचस्प

आप चौंक जायेंगे जब देखेंगे इन विदेशी बच्चों को भारतीय क्लासिकल डांस करते हुए… देखें वीडियो

डांस पूरी दुनिया में सदियों पहले से किया जा रहा है। हर देश में अलग-अलग तरह के डांस किये जाते हैं। अकेले भारत में ही हर राज्य का अपना अलग-अलगडांस है। उत्तर भारत में ही कई तरह के डांस किये जाते हैं। भारत में कई संस्कृतियों और धर्मों के लोग एक साथ मिलकर रहते हैं। हर राज्य में अलग तरह का डांस किया जाता है।

वहाँ की बोली, पहनावा, खान-पान अलग-अलग है। दक्षिण भारत में भी कई तरह के डांस किये जाते हैं। दक्षिण भारत के लगभग सभी डांस हिन्दू देवता के ऊपर समर्पित है। वहाँ के डांस स्टेप्स अत्यंत ही भिन्न होते हैं। यह डांस कर पाना हर किसी के बस की बात नहीं होती है। उस डांस को सीखने के लिए कई लोग अपनी पूरी जिंदगी लगा देते हैं।

हर साल विदेशी आकर सीखते हैं भारतीय संस्कृति:

आजकल भारतीय संस्कृति का विदेशों में तेजी से प्रचार हो रहा है। बॉलीवुड की फ़िल्में विदेशों में खूब चल रही हैं। यही वजह है कि कई विदेशी लोग हर साल भारत आकर यहाँ की संस्कृति को करीब से देखते हैं। कुछ लोग तो यहाँ आकर यहीं के हो जाते हैं। जबकि कुछ अपने देश जाकर भारत की संस्कृति का प्रचार करते हैं।

भारतीय नृत्य पूरी दुनिया में अपनी विशेषता की वजह से लोकप्रिय हैं। बच्चे से लेकर बूढ़े तक को भारत के नृत्य पसंद आते हैं। आज हम आपको ऐसे ही कुछ बच्चों से मिलवाने जा रहे हैं, जो भारत के क्लासिकल नृत्य को बिना गलती के करते हैं। यक़ीनन उनका डांस देखकर आप स्तब्ध रह जायेंगे। आप सोच में पड़ जायेंगे कि जिस नृत्य को भारतीय आसानी से नहीं कर पाते हैं, उसे ये विदेशी बच्चे कैसे कर ले रहे हैं।

आप वीडियो में साफ़ तौर पर देख सकते हैं कि कुछ विदेशी बच्चे और महिलाएँ भारतीय वस्त्र पहनकर खड़ी हैं। पहले तो ऐसा लगता है जैसे ये किसी नाटक को अंजाम देने वाली हैं। लेकिन जैसे ही बैकग्राउंड में शास्त्रीय संगीत बजता है, समझ में आ जाता है कि ये क्लासिकल डांस करने वाली हैं। जब विदेशी बच्चे और महिलाएँ डांस करना शुरू करती हैं तो, देखकर अच्छे-अच्छे लोगों का मुँह बंद हो जाता है।

वीडियो देखें-

Back to top button