अध्यात्म

बरसेगा जीवन में धन, बस सावन के शुक्रवार के दिन बस करने होंगे ये काम

मां लक्ष्मी को धन का प्रतीक माना जाता है और मां की पूजा करने से घर में धन की बरकत बनीं रहती हैं। शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी की पूजा करने से विशेष माना गया है। वहीं सावन के दौरान अगर नीचे बताए गए उपाय किए जाएं। तो मां की कृपा आप पर तुरंत बन जाएगी। सावन के शुक्रवार के दिन इन उपायों को एक बार जरूर करके देखें।

मां लक्ष्मी की कृपा पाने के उपाय –

करें कौड़ी अर्पित

kaudi

मां लक्ष्मी को कौड़ी बेहद ही प्रिय मानी जाती है। सावन के शुक्रवार के दिन आप सात कौड़ियां लें। इन कौड़ियों को मां को अर्पित कर दें। उसके बाद पूजा करें। पूजा पूरी होने के बाद इन कौड़ियों को लेकर एक लाल रंग के कपड़े में रख दें। फिर अपने घर के किसी कोने में छोटा सा गड्ढा करके उसके अंदर इन्हें दबा दें।

घर के अंदर गड्ढा करके कौड़ियां दबाने की जगह नहीं है। तो आप इन्हें अपने घर के आस-पास कच्ची जमीन में भी दबा सकते हैं। ये उपाय करने से घर की आर्थिक स्थिति सही बनीं रहेगी और कभी भी पैसों की कमी नहीं होगी।

केसर लगाएं

सावन के शुक्रवार के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें। नहाने के बाद मां की पूजा करें। पूजा करते समय एक कटोरी में गाय का दूध और थोड़ा घी डाल दें। इसके अंदर केसर मिला दें। पूजा पूरी करने के बाद इस केसर का तिलक अपने और परिवार के लोगों के माथे पर लगा दें। ये उपाय करने से आय के नए साधनों में वृद्धि होगी। साथ ही रुका हुआ धन भी वापस आ जाएगा। इस उपाय को सावन के प्रत्येक शुक्रवार को करें।

करें पीपल के पेड़ की पूजा

शुक्रवार की शाम को पीपल के पेड़ की पूजा भी जरूर करें। इस पेड़ पर मां लक्ष्मी का वास माना जाता है। मान्यता है कि शुक्रवार के दिन अगर इस पेड़ का पूजन किया जाए। तो मां की कृपा बन जाती है और धन की कमी जीवन में कभी नहीं होती है। उपाय के तहत सबसे पहले दूध मिला जल इस पेड़ की जड़ पर अर्पित करें। उसके बाद गाय के घी का एक दीपक पेड़ के पास जला दें।

पेड़ की सात परिक्रमा करें। परिक्रमा होने के बाद हो सके तो पीपल का एक पत्ता अपने साथ घर ले आएं। इस पत्ते को आप अपनी तिजोरों के अंदर संभालकर रख लें। ये उपाय करने से मां प्रसन्न हो जाती हैं और जीवन में कभी भी पैसों की कमी नहीं आती है।

मां लक्ष्मी और विष्णु जी का करें अभिषेक

सावन के शुक्रवार के दिन पति और पत्नी एक साथ मिलकर मां लक्ष्मी और विष्णु जी की पूजा करें। पूजा करते हुए केसर वाले दूध से इनका अभिषेक करें। केसर वाले दूध से मां लक्ष्मी और विष्णु जी का अभिषेक करने से परिवार में सुख-शांति बनीं रहती है और दुखों का अंत हो जाती है। धन से जुड़ी हर परेशानी दूर हो जाती है।

मुख्य द्वार पर जलाएं दीपक

सावन के दौरान पड़ने वाले हर शुक्रवार को ये उपाय करें। इस उपाय के तहत घर के मुख्य द्वार पर एक दीपक जलाएं। दीपक को जलाने के लिए मौली के धागे का प्रयोग करें और उसमें केवल घी ही डालें। ये उपाय करने से जीवन में पैसों की कमी नहीं होती है।

Back to top button