विशेष

इंडियन आइडल के सेट ‘बचपन का प्यार’ गा कर सहदेव ने मचाया तहलका, देखें यह वीडियो

'बचपन का प्यार' गाने वाले सहदेव ने भरी बड़ी उड़ान, इंडियन आइडल के सेट पर पहुंचे

आज के समय में सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म बन गया है जिसके जरिए कोई भी आम इंसान रातों-रात सुपरस्टार बन जाता है। ‘बसपन का प्यार गाना’ तो आपने सुना ही होगा। इस गाने का खुमार इन दिनों हर किसी पर छाया हुआ है। जी हां… छत्तीसगढ़ का एक छोटा सा बच्चा सहदेव दिरदो सोशल मीडिया पर जमकर ट्रेंड कर रहा है। हर जगह बस उन्हीं का गाना ‘बसपन का प्यार’ गाया जा रहा है। सहदेव की पॉपुलर इतनी बढ़ गई है कि, उन्हें मशहूर शो ‘इंडियन आइडल 12’ के सेट पर भी बुलाया गया है। शो के एंकर आदित्य नारायण ने इंडियन आइडल के सेट से एक वीडियो शेयर किया है जिसमें जज और बाकी कंटेस्टेंट सहदेव के साथ ‘बसपन का प्यार’ गाने पर झूमते हुए नजर आ रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Aditya Narayan (@adityanarayanofficial)


इस वीडियो के साथ आदित्य ने कैप्शन दिया कि, “बसपन का प्यार क्यूटी सहदेव और इंडियन आइडल की टीम के साथ…” इस वीडियो में सोनू कक्कड़, मोहम्मद दानिश, अनु मलिक, अरूणिता कांजीलाल, शन्मुख प्रिया, निहार ताऊरो और सियाली कामले दिखाई दे रहे हैं। कहा जा रहा है कि, सहदेव इंडियन आइडल 12 के कंटेस्टेंट पवनदीप राजन के साथ भी गाना गाने वाले हैं।

sahdev

गौरतलब है कि, पवनदीप की आवाज को देश भर में खूब प्यार मिल रहा है, ऐसे में अब उनके साथ सहदेव का गाना, गाना बड़ी बात है। बता दें, 15 अगस्त को इंडियन आइडल का फिनाले शो होने वाला है। फिनाले एपिसोड की जबरदस्त तैयारी की जा चुकी है। खबर तो यह भी है कि, सहदेव बहुत ही जल्द मशहूर शो ‘डांस दीवाने 3’ में भी नजर आने वाले हैं। उन्होंने इस शो की शूटिंग भी पूरी कर ली। इस शो को अभिनेत्री माधुरी दीक्षित, धर्मेश और तुषार कालिया जज कर रहे हैं।


बता दें, सहदेव छत्तीसगढ़ के सुकमा जिला के छिंदगढ़ के रहने वाले हैं। इन्होंने अपनी आवाज में ‘बसपन का प्यार’ गाना गाया है जिनका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया गया। सबसे पहले ही बॉलीवुड के मशहूर गायक और रैपर बादशाह ने सहदेव को बुलाया था। कहा जा रहा है कि, बादशाह जल्दी ही सहदेव के साथ गाना गाने वाले हैं। इससे पहले सहदेव छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री से भी मुलाकात कर चुके हैं। खास बात यह है कि, सहदेव के इस गाने का खुमार न सिर्फ आम लोगों पर बल्कि बॉलीवुड के सुपरस्टार पर भी देखने को मिल रहा है। हर कोई सेलिब्रिटी इस गाने को गाता नजर आ रहा है, वहीं इंस्टाग्राम पर भी इस गाने की रील्स बनाई जा रही है। 


अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने भी सहदेव के ‘बसपन का प्यार गाने’ का एक मीम शेयर किया था, जिसमें उन्होंने बताया था कि, इस गाने ने उनकी रातों की नींद छीन ली है। उन्होंने कहा कि, “मैं जब भी सोने की कोशिश करती तो मेरे दिमाग में सिर्फ यही गाना आता है।” बता दें, सहदेव ने इस गाने को अपने स्कूल में टीचर्स के सामने गाया था और यह बात करीब 2 साल पहले की है, लेकिन यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे खूब पसंद किया जा रहा है। 

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, ‘बसपन का प्यार’ यानी ‘बचपन का प्यार’ ओरिजिनल गाना गुजराती सिंगर कमलेश बारोट ने गाया था। यह गाना साल 2018 में रिलीज हुआ था लेकिन इस गाने को सबसे बड़ी पहचान 2021 में सहदेव के जरिए मिली। सहदेव ने इस गाने को अपने ही एक अलग अंदाज में गाया जिसे लोगों ने खूब पसंद किया। 

Back to top button