बॉलीवुड

सिर पर घास उठाती दिखी पटौदी खानदान की बेटी सारा अली खान, बकरियों को बोली हैलो बोलो : VIDEO

लाइफ में काम के साथ साथ कुछ मस्ती मजाक भी होना जरूरी है। तभी आप जीवन के असली मजे ले पाते हैं। ये बात सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी और बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान अच्छे से जानती है। सारा बॉलीवुड की उन गिनी चुनी अभिनेत्रियों में से एक हैं जिन्हें अपनी शोहरत पर जरा भी घमंड नहीं है। वे जमीन से जुड़ी इंसान है। वे जब भी किसी से मिलती हैं बड़ी विनम्रता और मुस्कान के साथ हाय हैलो करती हैं।

sara ali khan

सारा अपने काम को एन्जॉय करना भी बखूबी जानती है। वह जब भी शूट के लिए कहीं जाती हैं तो वहाँ की जगह का एक मस्ती भरे अंदाज में वीडियो बना लेती है। सारा का यह अंदाज फैंस को बड़ा लुभाता है। यही वजह है कि बॉलीवुड में गिनी चुनी फिल्में करने के बावजूद सारा की लोकप्रियता आसमान छूती है। उनकी एक झलक देखने को फैंस तरसते हैं।

sara ali khan

सारा ने अपने करियर की शुरुआत 2018 में केदारनाथ फिल्म से की थी। इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत उनके अपोजिट थे। इस फिल्म में सारा के अभिनय की सराहना हुई थी। इसके बाद इसी साल वे रणवीर सिंह के साथ रोहित शेट्टी की सिंबा फिल्म में भी दिखाई दी। ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छी चली थी। इसके बाद 2020 में हमने सारा को उनके क्रश कार्तिक आर्यन के साथ ‘लव आज कल’ फिल्म में देखा था। ये फिल्म कुछ खास नहीं चली थी। फिर वे 2020 में ही वरुण धवन के साथ ‘कूली नंबर 1’ के रीमेक में दिखाई दी। हालांकि ये फिल्म बुरी तरह से फ्लॉप रही।

sara ali khan

देखा जाए तो सारा की झोली में कोई खास हिट फिल्में नहीं हैं, लेकिन फिर भी वह इंडस्ट्री में काफी डिमांड में हैं। इसकी वजह सारा का मस्ती भरा अंदाज है। दर्शक उन्हें देखना पसंद करते हैं। सारा सोशल मीडिया पर भी बहुत एक्टिव रहती हैं। यहां वे अपने फैंस के साथ हंसी मजाक वाले वीडियोज भी साझा करती रहती हैं। हाल ही में सारा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है जो इस समय फैंस के बीच धूम मचा रहा है।

इस वायरल वीडियो में सारा अपने सिर पर चारा उठाते हुए नजर आ रही है। वे ऐसा बिहार में एक फिल्म की शूट के दौरान करती है। वीडियो में वह अपने आसपास घास चर रही बकरियाँ भी दिखाती है। दरअसल सारा जब भी किसी शहर में फिल्म की शूट करती हैं तो वहाँ का एक मजेदार वीडियो बना लेती हैं। इस वायरल वीडियो में उन्होंने इंडिया के अलग अलग शहरों के वीडियो को जोड़कर एक नया वीडियो बनाया है। इसे देख फैंस बड़े रोमांचक हो रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए सारा ने कैप्शन में लिखा है ‘नमस्ते दर्शकों, दिल्ली के इंडिया गेट से बिहार के खेत तक’।

देखें वीडियो-

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sara Ali Khan (@saraalikhan95)


वैसे सारा के इस वीडियो को देख कई लोग उनके मजे भी ले रहे हैं। जैसे एक यूजर ने लिखा कि ‘फिल्मों में काम मिलना बंद हो गया क्या?’ वहीं एक अन्य ने लिखा ‘वाह सारा भारतीय नारी’। वैसे आपको सारा का यह वीडियो कैसा लगा हमे कमेन्ट में जरूर बताएं।

Back to top button