राशिफल

Rashifal 6 August: आज सात राशि वालों की होगी चांदी ही चांदी, जबकि 5 राशियों के जातक रहें संभलकर

राशिफल ज्योतिष शास्त्र की वह विधा है, जिसके माध्यम से भविष्यवाणी की जाती है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से मिलने वाला शुभ-अशुभ फल ही राशिफल कहलाता है। प्रतिदिन ग्रहों की स्थिति के अनुसार उनसे जुड़े जातकों के जीवन में घटित होने वाली घटनाएं भी भिन्न-भिन्न होती हैं। हम आपको आज यानि शुक्रवार 6 अगस्त का राशिफल बता रहे हैं। आइए देखते हैं, आज आपके सितारे क्या कहते हैं। तो पढ़िए Rashifal 6 August 2021

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज यात्रा आपको थकान और तनाव देगी लेकिन आर्थिक तौर पर फायदेमंद साबित होगी। नए कार्य में सतर्कता रखें। जब तक कार्य का आरंभ नहीं होता। इसके बारे में अधिक चर्चा ना करें। एक साथ कई मुश्किलें आ सकती हैं। आप और आपका हमदम एक-दूसरे से आज एक-दूसरे की खूबसूरत भावनाओं का इजहार कर सकेंगे। आपका आत्मविश्वास किसी को अहंकार लग सकता है। आपके कारोबार में उन्नति के अवसर दिखाई दे रहे हैं।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज किसी नए स्थान पर जाने का योग हैं। नई चीज भी आप सीख सकते हैं। आज शब्दों को सोच-समझकर बोलें, नहीं तो मुमकिन है कि आपके जीवनसाथी की संवेदनाएं आहत हों सकती है। प्रतिष्ठित लोगों से मेल-जोल बढ़ सकता है। प्रेमी के साथ संबंधों और नजदीकी रिश्तों के मामलों में प्रगति होगी‌। आपके संबंध मजबूत हो सकते हैं। खान-पान पर संयम रखें। नौकरी करने वालों को साथी कर्मचारियों का सहयोग मिलेगा।

Maa Durga

 

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज मित्रों और स्नेही स्वजनों के साथ रिश्ते मजबूत बनेंगे। नौकरी तलाश रहें लोगों की तलाश पूरी होगी। आपका अच्छा व्यक्तित्व समाज में आपकी अलग पहचान बनाने में मदद करेगा। आज आपको किसी सम्मानित व्यक्ति से मिलने का मौका मिल सकता है। आकस्मिक कोई बड़ा खर्च होने की आशंका है। कार्यस्थल पर व्यस्तता रहेगी। जल्दबाजी से हानि संभव है। सेहत के लिहाज से दिन ठीक रहेगा। पिता के सहयोग से पैसों की समस्या दूर हो सकती है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज सामने आने वाले अवसरों पर निगाह रखें‌। इससे आपकी पैसों की स्थिति में सुधार हो सकता है। आर्थिक कामकाज में प्रगति हो सकती है। वाणी में सौम्यता तो रहेगी, परन्तु स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। कुछ लोग आपसे ज्यादा ही अपेक्षाएं रख सकते हैं। दूसरों की जरूरतों को पूरा करने पर आपको ध्यान देना होगा‌। माता का स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। सामाजिक कार्यों में विघ्न व रुकावटें आने से मानसिक चिन्ता बढ़ेगी। मन में अस्थिरता रहेगी।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आपका पारिवारिक जीवन सौहार्दपूर्ण रहेगा। धन का इस्तेमाल किसी जरूरत के लिए होगा। इसको आप निवेश नहीं कर पाएंगे। जीवन की सबसे चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में आपको अपने जीवनसाथी से पूरा सहयोग मिलेगा। छोटी-मोटी नोंक-झोंक को नकारा नहीं जा सकता है। अधिकारी आपके काम से खुश रहेंगे। आज आपकी महत्वाकांक्षा बड़ी हुई रहेगी। नए व्यापार उद्योग के लिए अच्छा समय रहेगा। आज आप व्यर्थ की बातों पर ध्यान न दें।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज जोखिम के कार्यों से दूर रहें। लाभ, मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आध्यात्मिक गूढ़ ज्ञान में आई बाधाएं दूर होंगी। पूजा पाठ सत्संग में रुचि बढ़ेगी। नवीन व्यापार के लिए नई योजनाएं बनेंगी जो आगे चलकर धन लाभ कराएंगी। मेहनत से किए गए कार्यों में आपको बेहतर परिणाम मिलेंगे। जो लोग नौकरी के क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें आज सफलता प्राप्त होगी। आपके मन की शंका भी दूर हो सकती है। किसी चिंता से मुक्ति मिल सकती है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज  आप दूसरों के काम में दखल न दें। झंझटों से दूर रहें। विवाद को बढ़ावा न दें। जिस काम को कई दिनों से पूरा करने की सोच रहें है वो आज किसी की मदद से पूरा हो जाएगा। आज किसी दूसरे के काम में राय देने से बचें। पारिवारिक समस्या तथा चिंता बढ़ सकती है। आज आप बेरोजगारी दूर करने के प्रयास में सफल होंगे। आज इस राशि के लोग लेन-देन में सावधानी रखें। आज दूसरों से बात करते समय सही भाषा का प्रयोग करें।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

छात्रों को पढ़ाई में अच्छे परिणाम मिलेंगे। ऐसी हर चीज से परहेज करें जिससे आपकी शक्ति नष्ट न हो। खान-पान पर विशेष नियंत्रण भी रखें अन्यथा पेट खराब हो सकता है। निकट या दूर की यात्रा का योग सायंकाल तक बनेगा। ऑफिस के कुछ अधूरे मामले निपटाने में आप लगे रहेंगे। व्यक्तिगत मार्गदर्शन आपके रिश्ते में सुधार लाएगा। व्यवसायिक क्षेत्र में उच्च अधिकारियों से अच्छे संबंध के चलते आपकी प्रगति का मार्ग प्रशस्त होगा।

laxmi maa

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज बनाए हुए प्रवास की योजना को रद्द करने की स्थिति आएगी। शुभ समाचार मिलने के साथ ही आज व्यवसायिक और आर्थिक रूप से लाभ होगा। अपने घर और संतान सम्बंधी शुभ समाचार मिलेंगे। करियर में नयापन देखने को मिलेगा। अपने रिश्ते पर भरोसा रखें और किसी भी बात पर बहस न करें। पुराने व बचपन के मित्रों से भेंट के कारण मन में आनंद छाया रहेगा। परिवार में उत्सव और उल्लास का माहौल बना रहेगा।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज पारिवारिक उत्तरदायित्व में वृद्धि होगी, जो आपको मानसिक तनाव दे सकती है। आज अपने व्यवहार से ऐसे लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करेंगे जो आपकी क्षमताओं से प्रभावित होकर आपके विकास के लिए नए रास्ते खोल सकते है। आज अपने प्रिय से दूर होने का दुःख आपको टीस देता रहेगा। आर्थिक मामलों पर अधिक ध्यान देंगे आपको हरेक कार्य में सफलता मिलेगी। व्यापार में आय बढ़ने और उगाही की वसूली की संभावना है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आप लेन-देन के मामलों में गड़बड़ी से परेशान होंगे। महत्वपूर्ण रिश्ते और अच्छे हो सकते हैं। कुछ नई जिम्मेदारियां भी आप पर हो सकती है। जिन्हें खुशी-खुशी स्वीकार करना आपके लिए अच्छा रहेगा‌ आज लेखक, कारीगर और कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। पैसों की स्थिति को लेकर थोड़ा विचार भी कर सकते हैं‌। पार्टनर के साथ समय बिताएं और उसे इग्नोर बिलकुल न करें। शारीरिक रूप से अस्वस्थता और मानसिक चिंता बनी रहेगी।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज नए कार्यों से सम्बन्धित सफल आयोजन आप कर सकेंगे। धैर्यशीलता में कमी आएगी। आत्मसंयत रहें। प्रतियोगी परीक्षा या राजनीतिक प्रतिस्पर्धा में आपको विजय प्राप्त होगी। कोई आपके घर भी आपसे मिलने आ सकता है। परिवार की समस्याएं बढ़ सकती हैं। रहन-सहन कष्टमय रहेगा। किसी पुराने मित्र से मिलन सुखद हो सकता है। सायंकाल से लेकर रात्रि का समय किसी मांगलिक समारोह में व्यतीत होगा। व्यापार में विघ्न की संभावना है।

आपने Rashifal 6 August का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 6 August का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 6 August 2021 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : शिव जी को क्यों कहते हैं ‘भोलेनाथ’। जानिए इनसे जुड़ी कहानियां…

Back to top button