बॉलीवुड

प्रियंका चोपड़ा की अंडरवियर देखना चाहते थे डायरेक्टर, सलमान खान के वजह से बची इज्जत

प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड और हॉलिवुड दोनों ही जगह एक बड़ा नाम है। वह अब एक इंटरनेशनल स्टार बन चुकी हैं। 2018 में उन्होंने हॉलिवुड सिंगर और एक्टर निक जोनस से शादी रचाई थी। शादी के बाद प्रियंका अमेरिका में शिफ्ट हो गई हैं। वह अपना अधिकतर समय यहीं बिताती हैं। जब कोरोना महामारी की वजह से लॉकडाउन का ऐलान हुआ था तब भी वे अमेरिका में ही थी। इस लॉकडाउन के दौर में उन्होंने ‘अनफिनिश्ड’ नाम की एक बुक भी लॉन्च की। इस किताब में प्रियंका ने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े कई खुलासे किए हैं।

priyanka chopra

इस किताब में प्रियंका ने अपने साथ हुई एक शर्मनाक घटना का भी जिक्र किया है। ये वह किस्सा है जब डायरेक्टर चाहते थे कि प्रियंका फिल्म में रिवीलिंग कपड़े पहने। हद तो तब हो गई थी जब डायरेक्टर किसी से प्रियंका की पीठ के पीछे बोल रहे थे कि ‘अंडरवियर तो दिखना ही चाहिए, नहीं तो ऑडियंस कैसे आएगी’। हालांकि प्रियंका ने डायरेक्टर की यह गंदी बात सुन ली थी। ऐसे में उन्होंने वह फिल्म प्रोजेक्ट तुरंत छोड़ दिया था।

priyanka chopra

दरअसल प्रियंका को लेकर फिल्म में एक सिडक्टिव गाना शूट होना था। इस गाने में प्रियंका को एक के बाद एक कपड़े उतारने थे। यह सीन शूट करने में प्रियंका सहज महसूस नहीं कर रही थी। इसलिए उन्होंने डायरेक्टर से कहा कि वह अपनी स्किन शो नहीं करना चाहती है। वह बॉडी लेयर पहनना चाहती है। तब तो डायरेक्टर ने उनसे बोल दिया कि ठीक है अपनी स्टाइलिस्ट से बात कर लो। लेकिन बाद में डायरेक्टर किसे से बोलने लगे कि ‘अंडरवियर तो दिखना ही चाहिए, नहीं तो ऑडियंस नहीं आएगी।’ प्रियंका ने चोरी से डायरेक्टर की यह शर्मनाक बात सुन ली थी।

salman khan priyanka chopra

डायरेक्टर की ऐसी ओछी बात सुन प्रियंका बहुत भड़क गई थी। इसलिए उन्होंने फिल्म प्रोजेक्ट छोड़ने का निर्णय ले लिया था। उसी दौरान प्रियंका सलमान खान के साथ एक अन्य फिल्म में भी काम कर रही थी। तब वही ओछी बात करने वाला डायरेक्टर प्रियंका से मिलने उनके सेट पर जा पहुंचा था। ऐसे में प्रियंका ने सलमान को भी अपनी आपबीती सुनाई। प्रियंका बुक में लिखती हैं कि तब भारत के सबसे बड़े सुपरस्टार सलमान खान पूरे मामले को समझा था और बीच में आए थे।

priyanka chopra and salman khan

सलमान ने डायरेक्टर से अकेले में कुछ बात की। इसके बाद डायरेक्टर के तेवर बदल गए थे। हालांकि प्रियंका को ये आज तक नहीं पता कि सलमान ने अकेले में उस डायरेक्टर से ऐसा क्या कहा जो उसके तेवर बदले बदले नजर आने लगे। वैसे ये तो सिर्फ प्रियंका का किस्सा है, बॉलीवुड में ऐसे और भी कई किस्से हैं जब डायरेक्टर द्वारा अभिनेत्री को बस एक स्किन शो करने वाली मशीन समझा गया। उनके साथ अच्छा व्यवहार नहीं हुआ।

priyanka chopra

वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका को हम सभी जल्द ही हॉलिवुड की जासूसी वेब सीरीज ‘सिटाडेल’ में देखेंगे। इस सीरीज में वे ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ के रिचर्ड मैडेन के साथ काम करते दिखाई देंगी। इसके अलावा वे ‘द मैट्रिक्स 4’ और मिंडी कलिंग के साथ एक शो में भी नजर आएंगी। प्रियंका बॉलीवुड में भी अपनी वापसी की तैयारी कर रही हैं। 2022 में वे ‘मां आनंद शीला’ की बायोपिक में नजर आएंगी।

Back to top button